गोविंद ढोलकिया की जीवनी (Govind Dholakia Biography in Hindi)
Govind Dholakia Latest News - गोविंदभाई ढोलकिया गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद हैं, जिन्हें 'हीरा किंग (डायमंड किंग)’ के तौर पर जाना जाता है. सूरत के हीरा उद्योग में एक कारीगर के रूप में काम शुरू करने वाले ढोलकिया आज देश के प्रमुख हीरा कारोबारियों में से एक माने जाते हैं. हीरा कारीगर के तौर पर काम करते हुए ही बाद में उन्होंने श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स की स्थापना की और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की हीरा तराशने वाली कंपनी बनाया. कारोबार के साथ ही वे समाजसेवा और परोपकारी कार्यों से भी जुड़े रहे हैं. मार्च 2022 में उन्होंने “डायमंड्स आर फॉरएवर, सो आर मोरल्स” नाम की एक आत्मकथा प्रकाशित की, जो देश-विदेश में एक प्रेरणादायी जीवन यात्रा के तौर पर बहुत चर्चित रही. वर्ष 2024 में बीजेपी ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित हुए. इस लेख में हम आपको गोविंद ढोलकिया के जीवन परिचय (Govind Dholakia Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
गोविंद ढोलकिया जन्म और परिवार (Govind Dholakia Birth & Family)
गोविंदभाई ढोलकिया (Govind Dholakia) का जन्म 7 नवंबर 1947 को गुजरात के अमरेली जिले के दुधाला गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम लालजीभाई कांजीभाई ढोलकिया (Shri Laljibhai Kanjibhai Dholakia) और माता का नाम संतोकबेन लालजीभाई ढोलकिया (Shrimati Santokben Laljibhai Dholakia) था. उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा था. वे सात भाई-बहनों में से एक हैं.
उनका विवाह 31 जनवरी 1971 को चंपाबेन ढोलकिया (Shrimati Champaben Govindbhai Dholakia) से हुआ. उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी कंपनी शेयर होल्डर होल्डर हैं.
गोविंद ढोलकिया हिन्दू हैं और जाति से लेउवा पाटीदार हैं.
गोविंद ढोलकिया पर कोई 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2024)
स्थायी पता : "दूधेश्वर" ढोलकिया फार्म हाउस, कराडा गाम, रामकथा रोड, कतारगाम, सिंगनपुर, सूरत, गुजरात
दूरभाष- 0261-4040544
वर्तमान पता : एबी 77, शाहजहां रोड, नई दिल्ली – 110011
दूरभाष- 23383494, 23383493
गोविंद ढोलकिया की शिक्षा (Govind Dholakia Education)
गोविंद ढोलकिया ने गुजरात के लाठी प्राथमिक विद्यालय से छठी कक्षा तक पढ़ाई की. इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
गोविंद ढोलकिया का शुरुआती जीवन (Govind Dholakia Early life)
गोविंद ढोलकिया का शुरुआती जीवन आर्थिक कठिनाइयों के बीच बीता. उनका परिवार खेती-किसानी पर निर्भर था और सीमित संसाधनों में परिवार का गुजारा होता था. वर्ष 1964 में वे अपने गांव से सूरत पहुंचे. यहां उन्होंने हीरे तराशने और पॉलिश करने के कारखाने में काम शुरू किया. इस काम के दौरान उन्होंने हीरा कारोबार की बारीकियां सीखीं और फिर इसी के बाद वर्ष 1970 में उन्होंने अपने दो सहयोगियों भगवानभाई पटेल और विरजीभाई गोधानी के साथ मिलकर श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (SRK) की स्थापना की.
शुरुआती दौर में छोटे स्तर से शुरू हुआ यह कारोबार आगे चलकर हीरा तराशने और निर्यात करने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल हो गया. ढोलकिया कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन रहे हैं. उन्होंने कारोबार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी योगदान दिया. वे श्री रामकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट और श्री रामकृष्ण नॉलेज फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जनवरी 2021 में उन्होंने 11 करोड़ रुपये का योगदान दिया था. इन सब गतिविधियों के अलावा गोविंद ढोलकिया शुरुआती दिनों से ही गुजरात के आरएसएस से जुड़े रहे हैं.
गोविंद ढोलकिया की पहचान आज देश के विख्यात हीरे कारोबारी के तौर पर है. उन्हें डायमंड किंग भी कहा जाता है. इसी सफलता को दर्शान वाली "Diamonds are Forever, So are Morals" नाम की उनकी एक ऑटोबायोग्राफी भी है. अरुण तिवारी और कमलेश याग्निक द्वारा लिखित इस आत्मकथा विमोचन मार्च 2022 में हुआ था, जबकि मई 2022 में इसी का सार्वजनिक विमोचन देश - विदेश में किया गया था. अंग्रेजी व गुजराती में लिखी गई इस पुस्तक का बाद में हिंदी संस्करण भी प्रकाशित हुआ.
गोविंद ढोलकिया राजनीतिक करियर (Govind Dholakia Political Career)
गोविंद ढोलकिया की राजनीतिक यात्रा राज्यसभा के माध्यम से की. फरवरी 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. उनके साथ जे.पी. नड्डा, मयंक नायक और जसवंतसिंह परमार को भी उम्मीदवार बनाया गया था. चारों उम्मीदवार 20 फरवरी 2024 को निर्विरोध निर्वाचित हुए. गोविंद ढोलकिया ने अप्रैल 2024 में राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना पहला कार्यकाल शुरू किया. संसद में उन्हें श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया. इसके अलावा वे कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-न्यूजीलैंड संसदीय मैत्री समूह के सदस्य हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2030 तक निर्धारित है.
गोविंद ढोलकिया की संपत्ति (Govind Dholakia Property)
2024 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार गोविंद ढोलकिया की कुल घोषित संपत्ति 279.00 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 12.60 करोड़ रुपये का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको गोविंद ढोलकिया जीवनी (Govind Dholakia Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












