Sanjay Seth Latest News – संजय सेठ झारखंड बीजेपी के पुराने व वरिष्ठ नेता है और वर्तमान में राज्य की राजधानी रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के सांसद है. वह भारत सरकार के ‘रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री’ के पद पर आसीन है. 2024 से पहले भी वह 2019 में भी रांची से सांसद चुने जा चुके है. पेशे से व्यापारी रहे संजय सेठ भाजपा में तब से है जब से पार्टी का गठन हुआ है और वह राज्य के विभिन्न संघठनो में अलग अलग पदों पर कार्य करते आ रहे है. छात्र राजनीति से अपनी राजनीति यात्रा आरम्भ करने वाले संजय सेठ का जीवन संघर्षो से भरा रहा है और इन्ही संघर्षो के बीच अपनी जीवन यात्रा में आज वह केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के पद पर विराजमान है. इस लेख में हम आपको भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और मोदी सरकार में राज्य मंत्री संजय सेठ की जीवनी (Sanjay Seth Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
संजय सेठ की जीवनी (Sanjay Seth Biography in Hindi)
पूरा नाम | संजय सेठ |
उम्र | 65 साल |
जन्म तारीख | 25 अगस्त 1959 |
जन्म स्थान | रांची |
शिक्षा | कानून की पढाई |
कॉलेज | रांची विश्वविद्यालय |
वर्तमान पद | रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | स्वर्गीय श्री चंद नारायण सेठ |
माता का नाम | स्वर्गीय श्रीमती करुणा |
पत्नी का नाम | नीता |
बच्चे | एक बेटा एक बेटी |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | करुणा सदन वेस्ट एंड पार्क, रातू रोड, हेहल रांची, झारखंड |
वर्तमान पता | 2, जंतर मंतर रोड, नई दिल्ली |
फोन नंबर | 23794621(O) 7050711102 |
ईमेल | bjp[dot]sanjay[at]gmail[dot]com |
संजय सेठ का जन्म और परिवार (Sanjay Seth Birth & Family)
संजय सेठ का जन्म 25 अगस्त 1959 को झारखंड (तत्कालीन बिहार) के रांची में हुआ. संजय सेठ के पिता का नाम स्वर्गीय श्री चंद नारायण सेठ तो उनके माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती करुणा था.
संजय सेठ का विवाह 27 नवम्बर 1983 को नीता से हुआ है. उनके दो बच्चे हैं. उन्हें एक बेटा और एक बेटी है.
संजय सेठ पंजाबी वैश्य से आते है. संजय सेठ पर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
संजय सेठ की शिक्षा (Sanjay Seth Education)
संजय सेठ ने रांची विश्वविद्यालय से कानून की पढाई की है.
संजय सेठ का शुरूआती जीवन (Sanjay Seth Early Life)
संजय सेठ झारखंड (पूर्व में बिहार) राज्य से आते है और वह रांची के एक व्यवसायी है. व्यवसाय के साथ ही संजय ने राजनीति में भी अपनी भूमिका दर्ज करवाई है. वह पंजाबी वैश्य परिवार से है और उनके पिता का रांची में स्पेयर पार्ट्स का कारोबार रहा है.
संजय सेठ का राजनीतिक करियर (Sanjay Seth Political Career)
संजय सेठ का करियर काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा है. वैसे तो वह पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 17वीं लोक सभा चुनाव में जीतकर सांसद बने है पर ऐसा नहीं है कि उन्होंने पार्टी में नई ज्यॉइन की है या वह पार्टी के कोई नए नेता है. संजय सेठ भाजपा में तक से है जब से पार्टी का गठन हुआ है. वह सत्तर के दशक से राजनीति में है और 1980 में भाजपा के गठन के बाद से वह इससे जुड़े है. सांसद बनने से पहले वह विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है.
संजय सेठ ने 1976 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में एक छात्र नेता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की नींव रखी थी. उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह सामाजिक मुद्दों को लागु करवाने के लिए कई बार जेल जा चुके है. संजय सेठ 1992 में भी 25 दिन के लिए जेल गए थे जब भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपनी रथ यात्रा निकाली थी.
संजय सेठ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे है और इसी कारण वह संघठन में काम करते आ रहे है. संजय सेठ 1980 में युवा शक्ति एक हो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. इसी के बाद वह रांची मोटर डीलर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी बने. बाद में वह वर्ष 1993 में मोटर डीलर्स एसोसिएशयन के प्रेजिडेंट बने. फिर वर्ष 1996 में वह छोटानागपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के सेक्रेटरी बने. बाद में वह वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2005 तक दो कार्यकालों के लिए भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय बोर्ड के सदस्य के रूप में और फॉर फिर वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2000 तक फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. इसी के बाद वह वर्ष 2003 में लाइंस क्लब ऑफ़ रांची कैपिटल के अध्यक्ष बन गए. संजय सेठ वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2019 में एमपी बंनने तक झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रहे.
संजय सेठ को भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार 17वीं लोक सभा चुनाव, 2019 में रांची लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा और वह जीत गए. लोकसभा चुनाव में अजय की यह पहली जीत थी और इसके बाद वह पहली बार सांसद बन गए. फिर इसी के बाद वह 18वीं लोक सभा चुनाव, 2024 में भी रांची लोकसभा क्षेत्र से जीत गए और क्षेत्र से दोबारा एमपी बने.
बाद में संजय सेठ को मोदी सरकार के इस बार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और उन्हें 9 जून 2024 को राज्य मंत्री नियुक्त किया गया. संजय सेठ 17वीं और 18वीं लोक सभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके है.
वर्तमान में, संजय सेठ झारखंड की रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है और मोदी सरकार में ‘रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री’ है.
संजय सेठ की संपत्ति (Sanjay Seth Net Worth)
2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संजय सेठ की कुल संपत्ति 2.41 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 32 लाख रूपये का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री संजय सेठ की जीवनी (Sanjay Seth Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.