हर्ष महाजन की जीवनी (Harsh Mahajan Biography in Hindi)
Harsh Mahajan Latest News - हर्ष महाजन हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी और करीब पांच दशक तक पार्टी में विभिन्न पदों पर काम किया. वे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं में गिने जाते थे. वर्ष 1993 में चंबा विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए और फिर लगातार तीन बार इसी सीट से विधायक रहे. वीरभद्र सिंह की सरकार में उन्होंने पशुपालन मंत्री भी रहे. सितंबर 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए फिर इसी के बाद वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया. राज्यसभा सीट के लिए हुए इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी को पराजित किया और पहली बार केंद्रीय राजनीति में प्रवेश किया. इस लेख में हम आपको हर्ष महाजन के जीवन परिचय (Harsh Mahajan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
हर्ष महाजन जन्म और परिवार (Harsh Mahajan Birth & Family)
हर्ष महाजन (Harsh Mahajan) का जन्म 12 दिसंबर 1955 को हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री देश राज महाजन (Late Shri Desh Raj Mahajan) और माता का नाम श्रीमती विमला महाजन (Shrimati Vimla Mahajan) है. उनके पिता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके थे.
उनका विवाह 7 जून 1983 को श्रीमती उमा सिंह महाजन (Shrimati Uma Singh) से हुआ. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी व्यवसाय से जुड़ी हैं
हर्ष महाजन पर 1 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2024)
स्थायी पता : इरावती निवास, लोअर पंथाघाटी, कसुम्पटी, शिमला - 171013 (हिमाचल प्रदेश)
दूरभाष- 9816699969
वर्तमान पता : 7, पं. रवि शंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली - 110001
दूरभाष- 011-23382353
हर्ष महाजन की शिक्षा (Harsh Mahajan Education)
हर्ष महाजन ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम. (ऑनर्स) की पढ़ाई की. बाद में उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन (P.G. in Business Administration Educated) भी किया है.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
हर्ष महाजन राजनीतिक करियर (Harsh Mahajan Political Career)
हर्ष महाजन कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में है. वर्ष 1972 में वे कांग्रेस से जुड़ गए और फिर वर्ष 1986 से 1995 तक हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. इसके बाद वर्ष 1993 में कांग्रेस ने उन्हें चंबा विधानसभा सीट (Chamba Assembly constituency) से उम्मीदवार बनाया और वे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए. फिर इसी सीट से वे लगातार तीन बार 1993 , 1998 और 2003 में कांग्रेस के टिकट पर जीतते रहें. इस तरह कांग्रेस के चंबा विधानसभा सीट से उनका कार्यकाल 14 वर्ष तक रहा. इन्ही वर्षो में वे प्रदेश में विभिन्न पदों पर आसीन रहें.
वर्ष 1994 से 1998 तक उन्होंने विधानसभा में संसदीय सचिव के रूप में काम किया. वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव में चंबा सीट से दूसरी बार विधायक चुने जाने के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाया गया और जब वर्ष 2003 में वे लगातार तीसरी बार विधानसभा पहुंचे तब इसी वर्ष वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में उन्हें पशुपालन विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया. हर्ष महाजन लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी सहयोगी रहे. कांग्रेस संगठन में उनकी सक्रियता जारी रही और मई 2022 में उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. हालांकि, सितंबर 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तथा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.
वर्ष 2024 में भाजपा ने उन्हें हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया था. 27 फरवरी 2024 को हुए मतदान में महाजन कांग्रेस के अभिषेक सिंघवी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार के रूप में हिमाचल प्रदेश से भारत के संसद के ऊपरी सदन, राज्यसभा के लिए चुने गए. राज्यसभा सांसद के रूप में उन्हें कई संसदीय जिम्मेदारियां मिलीं. वे सितंबर 2024 से ऊर्जा संबंधी समिति और अक्टूबर 2024 से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य हैं. मई 2026 से वे याचिका समिति और सितंबर 2026 से अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के सदस्य हैं. इसके अलावा फरवरी 2026 से वे भारत-सऊदी अरब संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2030 तक निर्धारित है.
हर्ष महाजन की संपत्ति (Harsh Mahajan Property)
वर्ष 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार हर्ष महाजन की कुल संपत्ति 23.40 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 61 लाख रुपये का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको हर्ष महाजन जीवनी (Harsh Mahajan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












