Radha Mohan Singh Latest News – राधा मोहन सिंह बिहार बीजेपी के पुराने व वरिष्ठ नेता है और वर्तमान में बिहार के पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद है. राधा मोहन सिंह भाजपा के उन नेताओ में आते है जिन्होंने पार्टी की स्थापना के समय की इसकी सदस्यता ली हो. दूसरी ओर वह उन नेताओ में है जो भाजपा के अलावे किसी दूसरी पार्टी में कभी नहीं गए हो अर्थात वह भाजपा के समर्पित नेता में से एक है. राधा मोहन सिंह सात बार के एम पी रह चुके है. वह बिहार भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके है. इस लेख में हम आपको भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद राधा मोहन सिंह की जीवनी (Radha Mohan Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
राधा मोहन सिंह की जीवनी (Radha Mohan Singh Biography in Hindi)
पूरा नाम | राधा मोहन सिंह |
उम्र | 75 साल |
जन्म तारीख | 1 सितंबर, 1949 |
जन्म स्थान | बिहार के पूर्वी चम्पारण के नरहा पानापुर |
शिक्षा | स्नातक |
कॉलेज | बिहार विश्वविद्यालय |
वर्तमान पद | बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से सांसद |
व्यवसाय | राजनीति |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | स्वर्गीय बैद्य नाथ सिंह |
माता का नाम | स्वर्गीय जय सुंदरी देवी |
पत्नी का नाम | शांति देवी |
बच्चे | एक बेटे, एक बेटी |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | गांधी कॉम्प्लेक्स अटल द्वार स्टेशन रोड मोतिहारी बिहार |
वर्तमान पता | 9 पं. पंत मार्ग नई दिल्ली |
फोन नंबर | 09431815551 |
ईमेल | singhradhamohan49[at]gmail[dot]com |
राधा मोहन सिंह का जन्म और परिवार (Radha Mohan Singh Birth & Family)
राधा मोहन सिंह का जन्म 1st सितंबर, 1949 को बिहार के पूर्वी चम्पारण के नरहा पानापुर में हुआ. राधा मोहन सिंह के पिता का नाम स्वर्गीय बैद्य नाथ सिंह तो उनके माता का नाम स्वर्गीय जय सुंदरी देवी है.
राधा मोहन सिंह की शादी शांति देवी से हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. राधा मोहन सिंह को 1 बेटा और 1 बेटी है. राधा मोहन सिंह हिन्दू है. राधा मोहन सिंह पर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
राधा मोहन सिंह की शिक्षा (Radha Mohan Singh Education)
राधा मोहन सिंह ने वर्ष 1971 में बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के मुंशी सिंह कॉलेज मोतिहारी से स्नातक (कला) किया.
राधा मोहन सिंह का शुरूआती जीवन (Radha Mohan Singh Early Life)
राधा मोहन सिंह का शुरुआती जीवन खेती – बाड़ी से जुड़ा रहा है और उन्होंने किसान के साथ अपने जीवन को बिताया. इसके अलावे वह आर एस एस से भी जुड़ गए थे और बाद में उन्होंने क्षेत्रीय राजनीति में कदम रखा.
राधा मोहन सिंह का राजनीतिक करियर (Radha Mohan Singh Political Career)
राधा मोहन सिंह की राजनीतिक यात्रा 1967 से शुरू हुई. इसी वर्ष वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मोतिहारी के नगर प्रमुख बनाए गए. बाद में उन्होंने 1970 में जनसंघ ज्यॉइन कर ली और बिहार के पूर्वी चंपारण के संगठन सचिव बन गए. इस पद पर वह 1977 तक रहे. यहाँ बता दें, आज का भारतीय जनता पार्टी 1980 से पहले जनसंघ पार्टी के नाम से ही जाना जाता था.
उसके बाद राधा मोहन सिंह 1980 से लेकर 1987 तक मुजफ्फरपुर जिला भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे. इसके बाद 1988 से लेकर 1990 तक वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), बिहार के अध्यक्ष के पद पर रहे.
इसके बाद राधा मोहन सिंह पहली बार वर्ष 1989 में हुए 9वीं लोक सभा के लिए खड़े हुए और वह जीत गए. इसके बाद वह पहली बार लोक सभा सांसद बने. यही से उनकी राजनीति क्षेत्रीय स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई क्योकि वह लोक सभा पहुंच गए थे. बाद में राधा मोहन सिंह बिहार भाजपा महासचिव बनाये गए. वह इस पद पर 1990 से लेकर 1993 तक रहे.
वह 1993 से लेकर 2000 तक बिहार, भाजपा प्रदेश चुनाव समिति सचिव भी चुने गए. इसके बाद वह पुनः वर्ष 1996 में 11वीं लोक सभा के लिए चुने गए. इस तरह वह वह दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए. बाद में राधा मोहन सिंह 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए तीसरी बार चुने गए. फिर वह 2004 से लेकर 2005 तक भाजपा, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रहे.
बाद में राधा मोहन सिंह 2009 में 15वीं में पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित हुए. इससे पहले इस सीट का अस्तित्व नहीं था. 2008-09 के परिसीमन से पहले पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र मोतीहारी लोकसभा का हिस्सा था. परिसीमन के बाद यही क्षेत्र पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के रूप में अस्तित्व में आ आया और यहां से परिसीमन के बाद 2009 के हुए चुनाव में राधा मोहन सिंह की जीत हुई थी.
फिर इसके बाद राधा मोहन सिंह ने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह लगातार तब से लेकर विगत लोकसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण लोक सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीतते आ रहे है. राधा मोहन सिंह पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2009, 2014, 2019 और 2024 में जीत चुके है.
इस तरह से राधा मोहन सिंह लगातार 15वीं, 16वीं, 17वीं और 18वीं लोकसभा चुनाव जीतकर लोक सभा पहुंचे. जबकि इससे पहले वह मोतीहारी लोकसभा क्षेत्र से 9वीं, 11वीं और 13वीं लोक सभा के लिए भी चुने जा चुके है.
राधा मोहन सिंह को मोदी मंत्रिमंडल में भी स्थान मिल चुका है. वह प्रथम मोदी सरकार के दौरान केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री रह चुके है. इस पद पर वह 2014 से लेकर 2019 तक कार्यरत थे.
वर्तमान में, राधा मोहन सिंह 18वीं लोकसभा में बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है.
राधा मोहन सिंह की संपत्ति (Radha Mohan Singh Property)
2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राधा मोहन सिंह की कुल संपत्ति 4.29 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 29.41 लाख रूपये का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको सांसद राधा मोहन सिंह की जीवनी (Radha Mohan Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.