Pabitra Margherita Latest News – मोदी सरकार में पबित्रा मार्गरिटा एक ऐसे राज्य मंत्री है जो कला क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके है. पबित्रा असम से आते है और वह असमिया फिल्म के जाने माने कलाकार रहे है. वह बीस से भी ज्यादा फिल्मो में काम कर चुके है. फिल्मो के अलावे वह वृत्तचित्रों (डॉक्यूमेंट्री फिल्म) में भी काम कर चुके है. अभिनय के अलावे वह लेखन और होस्टिंग, व एंकरिंग में भी नाम अर्जित कर चुके है. आकर्षक व्यक्तित्व वाले पबित्रा मार्गरिटा टीवी शो में भी काम कर चुके है. 2014 से भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा आरम्भ करने वाले पबित्रा असम से भाजपा के राज्यसभा सांसद भी है. इस लेख में हम आपको भारतीय जनता पार्टी के असम के नेता, राज्य सभा सांसद और मोदी सरकार में राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरिटा की जीवनी (Pabitra Margherita Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
पबित्रा मार्गरिटा की जीवनी (Pabitra Margherita Biography in Hindi)
पूरा नाम | पबित्रा मार्गरिटा |
उम्र | 50 साल |
जन्म तारीख | 13 अक्टूबर 1974 |
जन्म स्थान | असम के मार्गेरिटा |
शिक्षा | टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा |
कॉलेज | असम टेक्सटाइल इंस्टिट्यूट |
वर्तमान पद | विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री |
व्यवसाय | निर्माता, निर्देशक एवं राजनीति |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | संती गोगोई |
माता का नाम | प्रभा गोगोई |
पत्नी का नाम | डॉ गायत्री महंत |
बच्चे | दो बेटे, एक बेटी |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | 2ए, प्रोटेक हरकानन अपार्टमेंट, गणेश मंदिर पथ, न्यू गुवाहाटी तिनियाली, नूनमती, जिला कामरूप मेट्रो, गुवाहाटी, असम |
वर्तमान पता | बंगला नंबर 13-बी, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली |
फोन नंबर | 03664-2913040 |
ईमेल | pabitra[dot]mprs[at]sansad[dot]nic[dot]in |
पबित्रा मार्गरिटा का जन्म और परिवार (Pabitra Margherita Birth & Family)
पबित्रा मार्गरिटा का जन्म 13 अक्टूबर 1974 को असम के मार्गेरिटा जिले में हुआ. पबित्रा मार्गरिटा के पिता का नाम संती गोगोई है तो उनके माता का नाम प्रभा गोगोई है.
पबित्रा मार्गरिटा का विवाह 2007 को डॉ गायत्री महंत से हुआ है. उनके तीन बच्चे हैं.
पबित्रा मार्गरिटा का निवास स्थान गुवाहटी, असम है. इसके अलावे राज्य मंत्री व राज्य सभा सांसद के तौर पर उनका निवास स्थान दिल्ली भी है. पबित्रा मार्गरिटा हिन्दू है.
पबित्रा मार्गरिटा की शिक्षा (Pabitra Margherita Education)
पबित्रा मार्गरिटा ने मार्गेरिटा कॉलेज और जगन्नाथ बरूआ कॉलेज, असम टेक्सटाइल इंस्टिट्यूट से पढाई की और डिप्लोमा लिया.
पबित्रा मार्गरिटा का शुरूआती जीवन (Pabitra Margherita Early Life)
पबित्रा मार्गरिटा असमिया कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. पबित्रा मार्गरिटा एक असमिया लेखक, आर्टिस्ट, एंकर है और उन्होंने टेलीविजन शो के अलावे कई क्षेत्रीय असमिया फिल्मो में अभिनय किया है. वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी माने जाते है.
पबित्रा मार्गरिटा का राजनीतिक करियर (Pabitra Margherita Political Career)
पबित्रा मार्गरिटा ने अपनी राजनीतिक यात्रा वर्ष 2014 से शुरू की थी. पबित्रा मार्गरिटा इसी वर्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. भाजपा में शामिल होते ही उन्हें भाजपा असम का प्रवक्ता बना दिया. इस तरह से वह 2014 से अब तक असम भाजपा के प्रवक्ता है. इसके अलावे उन्होंने असम बीजेपी के सोशल मीडिया सेल के प्रभारी व कामरूप जिला बीजेपी के जिला प्रभारी के रूप में भी काम किया था. पबित्रा मार्गरिटा ने वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2021 तक ज्योति चित्रबन, असम सरकार में भी काम किया. बाद में पबित्रा ने नवंबर 2021 से लेकर मार्च 2022 तक असम सरकार, छात्रों और युवा कल्याण के लिए राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सचिव के तौर पर भी काम किया. जबकि इस समय पबित्रा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य हैं. इसके अलावे वह इस समय असम सरकार के सचिव के तौर पर भी शपथ ली है. पबित्रा मार्गरिटा को पार्टी ने राज्य सभा से उम्मीदवार बनाया और इस समय वह भाजपा से राज्य सभा सांसद है. उन्हें मार्च 2022 में राज्य सभा के लिए मनोनीत किया गया है. इस समय वह भारतीय जनता पार्टी के नेता के तौर पर संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व करते हैं.
वर्तमान में, पबित्रा मार्गरिटा भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सांसद है और मोदी सरकार में ‘विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री’ है.
पबित्रा मार्गरिटा का फिल्मी करियर (Pabitra Margherita Film Career)
पबित्रा मार्गरिटा के करियर की शुरुआत एक एंकर और एक अभिनेता के रूप में हुई थी. उनकी पहली फिल्म ‘तुमी मुर माथु मुर थी. इस फिल्म में उनके सह कलाकार और निर्देशक जुबीन गर्ग भी थे. उनकी अन्य फिल्मे जुनबाई, हीरो और मोन जाई हैं. पबित्रा मार्गरिटा की ये फिल्मे असमिया भाषा में उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मो की श्रेणी में आती है. असमिया के अलावे पबित्रा ने बंगाली फिल्मो में भी काम किया है. नायक उनकी बंगाली फिल्म है.
इस लेख में हमने आपको विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरिटा की जीवनी (Pabitra Margherita Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.