Satish Upadhyay Latest News – इस बार (2025) दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से सतीश उपाध्याय की जीत हुई है. सतीश उपाध्याय भाजपा के बेहद अनुशासित नेता माने जाते है. दिल्ली में जन्मे श्री उपाध्याय सांस्कृतिक रूप से समृद्ध माहौल में पले-बढ़े.एक होनहार छात्र के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए और उसी के बाद उनके करियर की दिशा बदल गई. आज उन्होंने जिस ऊंचाई को प्राप्त किया है उनमें उनके अनुशासित जीवन शैली की बड़ी भूमिका मानी जाती है. संघ के साथ जुड़कर सतीश उपाध्याय ने अपने राजनीतिक जीवन की नींव रखी. बता दें, सतीश उपाध्याय दिल्ली में सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन और टीएसी के सदस्य भी रहे चुके हैं और वर्तमान में मालवीय नगर से भाजपा के विधायक है. इस लेख में हम आपको दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा के विधायक श्री सतीश उपाध्याय की जीवनी (Satish Upadhyay Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सतीश उपाध्याय की जीवनी (Satish Upadhyay Biography in Hindi)
पूरा नाम | सतीश उपाध्याय |
उम्र | 62 साल |
जन्म तारीख | 06 मार्च 1962 |
जन्म स्थान | दिल्ली |
शिक्षा | बी.ए. |
कॉलेज | दिल्ली विश्वविद्यालय के एआरएसडी कॉलेज |
वर्तमान पद | दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा के विधायक |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, व्यापार |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | – |
माता का नाम | – |
पत्नी का नाम | आरती उपाध्याय |
बच्चे | एक बेटा और दो बेटी |
बेटें का नाम | सुमेधा |
बेटी का नाम | शिविका और राघव |
स्थाई पता | C-4/21, Safdarjung Development Area, New Delhi, India, Delhi |
वर्तमान पता | C-4/21, Safdarjung Development Area, New Delhi, India, Delhi |
फोन नंबर | +91 81308 92161 |
ईमेल | satishupadhyay161@gmail.com |
सतीश उपाध्याय का जन्म और परिवार (Satish Upadhyay Birth & Family)
सतीश उपाध्याय का जन्म 6 मार्च 1962 को दिल्ली में हुआ था. सतीश उपाध्याय का परिवार आगरा से ताल्लुक रखता है. सतीश उपाध्याय की पत्नी का नाम आरती उपाध्याय है. आरती उपाध्याय मीडिया इंस्टीट्यूट कम्युनिकेशन नेटवर्क, नई दिल्ली में निदेशक हैं. सतीश उपाध्याय के तीन बच्चे है जिनके नाम क्रमश सुमेधा, शिविका और राघव हैं. सतीश उपाध्याय हिन्दू है और जाति से ब्राह्मण है. सतीश उपाध्याय पर कोई आपराधिक मामला नहीं है.
सतीश उपाध्याय की शिक्षा (Satish Upadhyay Education)
सतीश उपाध्याय की शिक्षा दिल्ली से हुई है. उन्होंने 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय के एआरएसडी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में कला बी.ए.किया.
सतीश उपाध्याय का शुरूआती जीवन (Satish Upadhyay Early Life)
सतीश उपाध्याय ने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढाई के दौरान राजनीति से जुड़ गए. उनका शुरूआती जीवन छात्र राजनीति में गुजरा. बताया जाता है कि कॉलेज में रहते हुए वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य बन गए थे. इसके बाद उन्होंने ABVP उम्मीदवार के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव लड़ा. उनके बारें में बताया जाता है कि वह उन दिनों छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय थे. सतीश उपाध्याय 1982 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के सबसे कम उम्र के उपाध्यक्ष चुने गए थे. वह 1984-1986 तक दिल्ली राज्य में ABVP के सचिव भी रह चुके है.
सतीश उपाध्याय का राजनीतिक करियर (Satish Upadhyay Political Career)
सतीश उपाध्याय अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भाजपा की युवा शाखा ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)’ में शामिल हो गए थे. यही से उनकी मुख्य राजनीतिक यात्रा आरम्भ हुई थी. इसके बाद उन्हें 1988 में दिल्ली राज्य भाजयुमो का महासचिव (संगठन) बनाया गया और वह 1990 तक इसी पद पर बने रहे थे. सतीश उपाध्याय ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा में तेजी से शीर्ष पदों पर आगे की ओर अग्रसर होते चले गए इसी के बाद वह 2002 में दिल्ली राज्य भाजयुमो का अध्यक्ष बन गए. वह 2004 तक इस पद पर बने रहे. इसके बाद 1993 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में उन्होंने बढ़चढ़ कर कार्य किया और इसी के बाद उन्हें 1998-2000 के दौरान भाजपा मुख्यालय में मीडिया टीम के सदस्य में भी शामिल कर लिया गया था.
सतीश उपाध्याय लगातार भारतीय जनता पार्टी के लिए एक समर्पित कार्यकर्त्ता की भांति कार्य करते थे. वह लगातार तीन दशकों पार्टी के लिए कार्य करते रहे. इसी के बाद 2012 में उन्होंने चुनावी दुनिया में प्रवेश किया और पहली बार दिल्ली के मालवीय नगर से वार्ड नंबर 161 के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव लड़ा. अपने पहले एमसीडी चुनाव में सतीश की जीत हुई और जीत के बाद उन्हें एसडीएमसी की शिक्षा समिति के अध्यक्ष का पद मिल गया. अध्यक्ष रहते उनके कार्यो को लोगो ने सराहा और उन्हें दोबारा चुन लिया गया. दूसरे कार्यकाल में वह स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में चुन लिए गए.
इसके बाद जुलाई 2014 में लोकसभा चुनाव में सतीश उपाध्याय को दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया. अध्यक्ष पद संभालने से पहले, उन्होंने 2010-2012 तक दिल्ली भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष और 2009-2010 तक दिल्ली भाजपा इकाई के सचिव के रूप में कार्य किया.
इसके बाद पहली बार भाजपा ने सतीश उपाध्याय को 2025 के दिल्ली विधानसभा में टिकट दिया. पार्टी ने उन्हें दिल्ली के मालवीय नगर से अपना उम्मीदवार बनाया जहां उनका सामना आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व तत्कालीन विधायक सोमनाथ भारती से था. लेकिन अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में सतीश उपाध्याय की जीत हुई. उन्होंने 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से आप नेता सोमनाथ भारती को हराकर दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत लिया. सतीश उपाध्याय ने आप नेता सोमनाथ भारती को 2131 मतों के अंतर से हराया. इस जीत के साथ उन्होंने पार्टी की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाया क्योकि वह 1993 में राजेंद्र गुप्ता के बाद इस सीट से जीतने वाले पहले पार्टी नेता बन भी बन गए है.
सतीश उपाध्याय की संपत्ति (Satish Upadhyay Net Worth)
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पर्चा दाखिल करते समय सतीश उपाध्याय के द्वारा घोषित अपने हलफनामे के आधार पर उनके पास चल और अचल मिलाकर कुल संपत्ति लगभग 13 करोड़ 22 लाख रूपये है जबकि उनपर लगभग 1 करोड़ 14 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा के विधायक सतीश उपाध्याय की जीवनी (Satish Upadhyay Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.