Pankaj Kumar Singh Latest News – पंकज कुमार सिंह दिल्ली की राजनीति में भले ही कम चर्चित नेता के रूप में जाने जाते रहे हो पर दिल्ली भाजपा के लिए वह महत्वपूर्ण है, तभी तो उन्हें 27 वर्ष बाद मिली सत्ता में मंत्रालय में स्थान दिया है, उन्हें दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया गया है. पेशे से डेंटिस्ट रहे, पंकज कुमार सिंह ने गया से पढाई की है और वह बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले है. राजनीति के बड़े जानकारों का अब तक का अनुभव रहा है कि भाजपा विशेषकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा कोई भी काम बहुत सोच समझकर करती है. पार्टी जो भी करती, उसके दूरगामी परिणाम को सोचकर ही करती है. इस वर्ष के अंत में बिहार में चुनाव होने है और भाजपा बिहार के लोगो को यह विश्वास दिलाने में सफल रही है कि अब दिल्ली सरकार में भी भाजपा बिहार के लोगो का ध्यान रख रही है. इस लेख में हम आपको दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन व सूचान प्रौद्योगिकी मंत्री श्री पंकज कुमार सिंह की जीवनी (Pankaj Kumar Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
पंकज कुमार सिंह की जीवनी (Pankaj Kumar Singh Biography in Hindi)
पूरा नाम | पंकज कुमार सिंह |
उम्र | 46 साल |
जन्म तारीख | 6 नवंबर 1977 |
जन्म स्थान | बक्सर, बिहार |
शिक्षा | डेंटल सर्जरी में स्नातक |
कॉलेज | मगध विश्वविद्यालय, |
वर्तमान पद | दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन व सूचान प्रौद्योगिकी मंत्री |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, व्यापार |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | राज मोहन सिंह |
माता का नाम | – |
पत्नी का नाम | रश्मि कुमारी |
बच्चे | दो बेटियाँ |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | भव्या सिंह और प्रज्ञाता सिंह |
स्थाई पता | दिल्ली |
वर्तमान पता | दिल्ली |
फोन नंबर | – |
ईमेल | – |
पंकज कुमार सिंह का जन्म और परिवार (Pankaj Kumar Singh Birth & Family)
पंकज कुमार सिंह का जन्म 6 नवंबर 1977 को बिहार के बक्सर में हुआ था. वर्तमान में वह दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले के विकासपुरी में रहते है. उनके पिता का नाम राज मोहन सिंह था. उनके पिता अब नहीं रहे है. उनके पिता एमसीडी में अतिरिक्त आयुक्त हुआ करते थे. पंकज कुमार सिंह की पत्नी का नाम रश्मि कुमारी सिंह है उनकी दो बेटियाँ हैं. उनके नाम भव्या सिंह और प्रज्ञाता सिंह हैं. पंकज कुमार सिंह हिन्दू है . उनपर एक आपराधिक मामले दर्ज है.
पंकज कुमार सिंह की शिक्षा (Pankaj Kumar Singh Education)
पंकज कुमार सिंह ने मेडिकल की पढाई की है. वह डेंटल सर्जरी में स्नातक हैं. उन्होंने 1998 में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार से दंत शल्य चिकित्सा (बीडीएस) किया है.
पंकज कुमार सिंह का शुरूआती जीवन (Pankaj Kumar Singh Early Life)
पंकज कुमार सिंह पेशे से एक डेंटिस्ट है. उनकी पत्नी भी पेशे से एक डेंटिस्ट है जबकि उनके पिता पूर्व में एमसीडी में कमिश्नर थे.
पंकज कुमार सिंह का राजनीतिक करियर (Pankaj Kumar Singh Political Career)
पंकज कुमार सिंह दिल्ली भाजपा के नेता रहे है और वह कई वर्षो से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए है. दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में उन्हें पूर्वाचल के नेता के तौर पर मंत्री बनाया गया है. हालांकि वह और उनकी पत्नी दोनों ही पेशे से दंत सर्जन है पर इसके साथ ही वह राजनीति के रंग में शुरू से रंगे हुए है.
2025 में जब दिल्ली में आठवां विधानसभा चुनाव हुआ तब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें विकासपुरी से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में पंकज कुमार सिंह का सामना आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव से था. पंकज कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आप के महेंद्र यादव को लगभग बारह हजार के वोट के अंतर से पराजित कर दिया. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र यादव इस सीट लगातार पिछले तीन चुनावों में जीत दर्ज करते आ रहे थे पर इस बार उन्हें पंकज कुमार सिंह ने हरा दिया.
जीत के बाद जब दिल्ली में 27 वर्ष के बाद भाजपा की सरकार बनी तब पंकज कुमार सिंह को भाजपा की रेखा सरकार में कैबिनेट में शामिल किया गया.
पंकज कुमार सिंह दिल्ली भाजपा के पूर्वाचल मोर्चा के महासचिव है. पंकज कुमार सिंह ने सक्रिय राजनीति में वर्ष 2007 से कदम रखा. इसी वर्ष वह एमसीडी में खड़े हुए निगम पार्षद चुने गए. पंकज कुमार सिंह को मंत्रालय में स्थान देने के कई कारण रहे है, उनके दो करना मुख्य है. पहला यह है कि भाजपा की इस बार की जीत के पीछे पूर्वांचलियों की बड़ी भूमिका रही है. दूसरा कारण यह है कि वर्ष के अंत में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने है. भाजपा पूर्वांचलियों की सहानुभूति हर कीमत पर पाना चाहती है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पूर्वांचली में तीन क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड आते है.
वर्तमान में, पंकज कुमार सिंह दिल्ली के विकासपुरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन व सूचान प्रौद्योगिकी मंत्री है.
पंकज कुमार सिंह की संपत्ति (Pankaj Kumar Singh Net Worth)
2023 में चुनाव के समय उनके द्वारा घोषित संपत्ति लगभग 29 करोड़ है.
इस लेख में हमने आपको दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन व सूचान प्रौद्योगिकी मंत्री पंकज कुमार सिंह की जीवनी (Pankaj Kumar Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.