Sanjeev Jha Latest News – संजीव झा आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता है. वह दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2013 से लगातार जीतते आ रहे है. वह बुराड़ी से चार बार के विधायक (2013-2025) है. संजीव झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले है. आम आदमी पार्टी में इनका आना 2012 में हुआ था और फिर तभी से यह पार्टी के लिए जिताऊ (हमेशा जीतने वाला उम्मीदवार) साबित हो रहे है. 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उनकी जीत हुई हालांकि यहां से भाजपा चुनाव नहीं लड़ी थी बल्कि यहां से भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के शैलेंद्र कुमार चुनाव लड़ा था, जिनको संजीव झा ने एक बार फिर से पराजित कर दिया. वैसे यहां अगर भाजपा चुनाव लड़ती तो शायद सजीव के लिए इस बार चुनाव जीतना सम्भव नहीं था क्योकि इस बार संजीव झा के जीत का अंतर् भी पहले की तुलना में बहुत कम था. इस लेख में हम आपको श्री संजीव झा की जीवनी (Sanjeev Jha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
संजीव झा की जीवनी (Sanjeev Jha Biography in Hindi)
पूरा नाम | संजीव झा |
उम्र | 66 साल |
जन्म तारीख | 1 अगस्त 1979 |
जन्म स्थान | बिहार |
शिक्षा | बीए |
कॉलेज | आर के कॉलेज |
वर्तमान पद | दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा सीट से विधायक |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, व्यापार |
राजनीतिक दल | आम आदमी पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | सुशील झा |
माता का नाम | गायत्री देवी |
पत्नी का नाम | गुलशन झा |
बच्चे | एक संतान |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | बिहार |
वर्तमान पता | दिल्ली |
फोन नंबर | – |
ईमेल | – |
संजीव झा का जन्म और परिवार (Sanjeev Jha Birth & Family)
संजीव झा का जन्म 1 अगस्त 1979 को बिहार के मधुबनी जिले के सुंदरपुर भिट्ठी गांव में हुआ था.
उनके पिता का नाम सुशील झा था जबकि उनकी माता का नाम गायत्री देवी था. वह अपने माता पिता के छह बच्चों में से चौथे थे. उनका परिवार बिहार से ही है और उनके पिता भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक कर्मचारी हुआ करते थे.
संजीव झा की पत्नी का नाम गुलशन झा है. उनके एक संतान है. वह वर्तमान में दिल्ली के वेस्ट संत नगर, बुराड़ी में रहते है. संजीव झा धर्म से हिन्दू है और जाति से ब्राह्मण है. संजीव झा पर 2 आपराधिक मामला दर्ज है.
संजीव झा की शिक्षा (Sanjeev Jha Education)
संजीव झा ने मधुबनी के शंभुआर के एम वाई एन हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने 2001 में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई के लिए मधुबनी जिले के आर के कॉलेज में दाखिला लिया था.
संजीव झा का राजनीतिक करियर (Sanjeev Jha Political Career)
संजीव झा की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2012 से शुरु हुई थी. इसी वर्ष संजीव झा ने छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) के गठन में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद वर्ष के अंत में जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तब वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता बन गए.
दिसंबर 2013 में संजीव झा ने पहली बार दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के श्री कृष्ण और कांग्रेस के दीपक त्यागी से था. अपने पहले ही चुनाव में संजीव झा की जीत हुई. अपने पहले चुनाव में उन्होंने भाजपा के श्री कृष्ण त्यागी को 10,351 मतों से हराया. इसके बाद उन्होंने जिला विकास समिति (मध्य जिला) के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया.
फरवरी 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में संजीव झा को आम आदमी पार्टी ने फिर से बुराड़ी से अपना उम्मीदवार बनाया. इस बार उनका मुकाबला भाजपा के गोपाल झा से था, दिल्ली की छठी विधानसभा चुनाव में दूसरी बार संजीव झा की जीत हुई और वह जीतकर एक बार फिर से दिल्ली के विधायक बने. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गोपाल झा को 67,950 से अधिक मतों से हराया. जीत का यह अंतर दिल्ली में दूसरा सबसे बड़ा अंतर भी था. इसके बाद उन्हें आम आदमी पार्टी द्वारा बिहार और झारखंड राज्य का प्रवक्ता और प्रभारी नियुक्त किया गया.
जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तब 2016 में संजीव झा को दिल्ली सरकार में परिवहन का संसदीय सचिव नियुक्त किया गया. इसके बाद 2018 में संजीव झा ने दिल्ली विधानसभा द्वारा जिला विकास समिति (मध्य जिला), लोक लेखा समिति, शिक्षा पर स्थायी समिति के अध्यक्ष के अलावे जनवरी 2020 तक विधानसभा में सत्तारूढ़ पार्टी के महासचिव के रूप में भी काम किया. बाद में उन्हें राज्य परिवहन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया और उत्तरी एमसीडी का सदस्य भी नामित किया गया.
इसके बाद 2020 में दिल्ली के सातवीं विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने संजीव झा को तीसरी बार बुराड़ी से अपना उम्मीदवार बनाया. इस बार उनका मुकाबला जेडीयू (भाजपा का गढ़बंधन एनडीए) के शैलेंद्र कुमार से था जिनको उन्होंने 88,158 वोटों के अंतर से हराकर तीसरी बार चुनाव जीत लिया. इसके बाद 2022 में उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया.
अब जब दिल्ली में 2025 में आठवीं विधानसभा के चुनाव हुए तब आप ने उन्हें फिर से दिल्ली के उत्तर पूर्व में स्थित बुराड़ी से अपना उम्मीदवार बनाया. इस बार उनका मुकबला एक बार फिर से जनता दल (यूनाइटेड) के शैलेंद्र कुमार (भाजपा का गढ़बंधन एनडीए) से था. जिनको उन्होंने 20,601 वोटों के अंतर से हराकर तीसरी बार चुनाव जीत लिया.
वर्तमान में, संजीव झा दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक है.
संजीव झा से जुड़े विवाद
संजीव झा से जुड़े विवाद भी है. 2015 में संजीव झा और आम आदमी पार्टी के एक अन्य विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी पुलिस स्टेशन पर दंगा करने और भीड़ को हमले के लिए उकसाने का भी दोषी पाया गया था. अदालत ने पाया था कि दोनों ने भीड़ को उकसाया था और उन्हें पुलिस कर्मियों पर हमला करने के लिए कहा था. उसकाने के लिए दोनों ने भीड़ को कहा था कि अब पुलिसवालों को सबक सिखाने का समय आ गया है. इस घटना के परिणामस्वरूप कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे. इसके बाद आम आदमी पार्टी के संजीव झा को तीन महीने की सजा के साथ ही 10,000 रूपये का जुर्माना भी लगाया गया.था.
संजीव झा की संपत्ति (Sanjeev Jha Net Worth)
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय अपने दिए गए हलफनामें में संजीव झा ने अपनी सम्पत्ति 14 लाख रूपये घोषित की है जबकि उन पर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको संजीव झा की जीवनी (Sanjeev Jha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- जय प्रकाश अग्रवाल की जीवनी
- दुर्गेश पाठक की जीवनी
- दिनेश मोहनिया की जीवनी
- सरिता सिंह की जीवनी
- शिव चरण गोयल की जीवनी
- प्रवेश वर्मा की जीवनी