Umang Bajaj Latest News – उमंग बजाज भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता है. वह दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2025 में हुए चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीतकर पहली बार विधायक बने है. इससे पहले वह एमसीडी में पार्षद रह चुके है. इस लेख में हम आपको दिल्ली के राजेंद्र नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री उमंग बजाज की जीवनी (Umang Bajaj Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
उमंग बजाज की जीवनी (Umang Bajaj Biography in Hindi)
पूरा नाम | उमंग बजाज |
उम्र | 31 साल |
जन्म तारीख | 1994 |
जन्म स्थान | दिल्ली |
शिक्षा | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट |
कॉलेज | यूनिवर्सिटी ऑफ लंकेस्टर, यूके |
वर्तमान पद | दिल्ली के राजेंद्र नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, व्यापार |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | उमेश बजाज |
माता का नाम | – |
पत्नी का नाम | – |
बच्चे | – |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | B-125, Naraina Vihar, New Delhi, Delhi, India, Delhi |
वर्तमान पता | B-125, Naraina Vihar, New Delhi, Delhi, India, Delhi |
फोन नंबर | 088600 22400 |
ईमेल | umangbajaj93@yahoo.in |
उमंग बजाज का जन्म और परिवार (Umang Bajaj Birth & Family)
उमंग बजाज का जन्म 1994 में दिल्ली में हुआ था. उनके पिता का नाम उमेश बजाज है. उमंग बजाज धर्म से हिन्दू है और जाति से वैश्य है. उमंग बजाज पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.
उमंग बजाज की शिक्षा (Umang Bajaj Education)
उमंग बजाज ने जुलाई 2016 में यूनिवर्सिटी ऑफ लंकेस्टर, यूके से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट (मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग) की और फिर इसके बाद उन्होंने 2018 में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन, यूके से इंटरनेशनल मैनेजमेंट किया.
उमंग बजाज का शुरूआती जीवन (Umang Bajaj Early Life)
उमंग बजाज यूके से मैनेजमेंट की पढाई के बाद कंसल्टेंट का काम किया और राजनीति में आने से पहले व आने के बाद भी वह पार्ट टाइम कंसल्टेंट का काम जारी रखा. उमंग बजाज ने नर्चर क्लीनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में अंशकालिक प्रबंधन सलाहकार के तौर पर भी काम किया. उनकी पत्नी नर्चर क्लीनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए व्यवसाय से जुडी है.
उमंग बजाज का राजनीतिक करियर (Umang Bajaj Political Career)
उमंग बजाज भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता है. उनके पास राजनीति का कोई लंबा अनुभव नहीं है और न ही इससे पहले उन्होंने राजनीति में कोई बड़ा पद ही पाया है. प्रबंधन की पढाई करने वाले उमंग का स्वयं का अपना काम है. उमंग बजाज ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतकर की थी और फिर वह पार्षद बने. इसके बाद उनके एमसीडी में काउंसलर चुने जाने के बाद से ही उनकी राजनीतिक यात्रा आरम्भ हो गई.
भाजपा ने पहली बार उन्हें इस बार 2025 के दिल्ली विधानसभा में टिकट दिया. भाजपा का यह एक प्रयोग था और पार्टी का प्रयोग सफल रहा. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के उमंग बजाज ने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को हराकर जीत हासिल की. हालांकि उमंग बजाज के अंतर ज्यादा नहीं था.
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उमंग बजाज को राजेंद्र नगर सीट पर 46,671 वोट प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 45,440 वोट प्राप्त हुए. जीत का अंतर् 1,231 वोट था.
भाजपा ने जिस राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से उमंग बजाज को टिकट दिया वह सीट पहले आम आदमी पार्टी के पास थी. यहां से 2022 तक आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा थे पर मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा सदस्य के पद के लिए नामित कर दिया और वह निर्विरोध चुनाव जीत भी गए तब यह सीट खाली हो गई थी उसके बाद यहां राघव चड्ढा के त्यागपत्र देने के बाद 2022 में उपचुनाव कराना गया. उस उपचुनाव में भी आप के दुर्गेश पाठक की जीत हुई.
अगर बात पार्टी की करें तो 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के आरपी सिंह ने आम आदमी पार्टी के विजेंद्र गर्ग विजय को 1,796 वोटों के अंतर से हराया था, जबकि 2015 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के विजेंद्र गर्ग विजय ने भाजपा के आरपी सिंह को 20,051 वोटों के अंतर से हराया था, उसके बाद 2020 के चुनाव में राघव चड्ढा यहाँ से चुनाव जीते थे.
वर्तमान में उमंग बजाज दिल्ली के राजेंद्र नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक है.
उमंग बजाज की संपत्ति (Umang Bajaj Net Worth)
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय अपने दिए गए हलफनामें में उमंग बजाज ने अपनी सम्पत्ति 10 करोड़ 75 लाख रूपये घोषित की है जबकि उन पर 3 करोड़ 66 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको दिल्ली के राजेंद्र नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमंग बजाज की जीवनी (Umang Bajaj Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.