Rekha Gupta Biography in Hindi – दिल्ली में 27 वर्षो की एक लंबी अवधि के बाद भाजपा (rekha gupta bjp) की सरकार बनने जा रही है. शपथ ग्रहण 20 फरवरी को शाम 4 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रहा है. भाजपा इस शपथ ग्रहण समारोह में 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करने वाली है. इसके साथ ही वह कई सेलिब्रिटीज, उद्योगपति और संतो को भी आमंत्रित करने वाली है. ऐसा करके भाजपा अपनी ढाई दशक से भी अधिक समय के बाद राज्य में अपनी वापसी को यादगार बनाना चाहती है.
भाजपा ने दूसरी बार महिला को मुख्यमंत्री (rekha gupta delhi cm) बनाया है. इससे पहले सुषमा स्वराज भाजपा से दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री थी. उसके बाद शीला ने डेढ़ दशक तक दिल्ली में शासन चलाया. अल्प समय के लिए ही सही पर आम आदमी पार्टी से भी अंत समय में महिला मुख्यमंत्री ही रही. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री है. रेखा गुप्ता पहली बार ही विधायक के तौर पर जीत दर्ज की थी और वह पहली बार में ही राज्य की मुख्यमंत्री (new cm of delhi) बन गई. राजनीति में ऐसा बहुत कम होता है जब किसी नेता या नेत्री को अपनी पहली ही जीत में सरकार चलाने का मौका मिल जाएं. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऐसा हुआ था जब उनके प्रथम संसदीय चुनाव जीत के बाद ही उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया गया पर वह चुनाव उन्ही के नाम पर लड़ा गया था जबकि दिल्ली का यह विधानसभा चुनाव किसी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम पर नहीं लड़ा गया था बावजूद इसके पार्टी ने रेखा गुप्ता को राज्य का मुखिया बना दिया. छात्र राजनीति से आगे बढ़ने वाली रेखा गुप्ता का राजनैतिक करियर अब तक कोई बहुत ज्यादा बड़ा नहीं रहा था. इस लेख में हम आपको दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जीवनी (Rekha Gupta Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
रेखा गुप्ता की जीवनी (Rekha Gupta Biography in Hindi)
पूरा नाम | रेखा गुप्ता |
उम्र | 50 साल |
जन्म तारीख | 19 जुलाई 1974 |
जन्म स्थान | जुलाना, जींद, हरियाणा |
शिक्षा | एलएलबी |
कॉलेज | चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ |
वर्तमान पद | दिल्ली की मुख्यमंत्री |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, व्यापार |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | जय भगवान |
माता का नाम | – |
पति का नाम | मनीष गुप्ता |
बच्चे | एक बेटा, एक बेटी |
बेटें का नाम | निकुंज |
बेटी का नाम | हर्षिता |
स्थाई पता | दिल्ली |
वर्तमान पता | दिल्ली |
फोन नंबर | – |
ईमेल | – |
रेखा गुप्ता का जन्म और परिवार (Rekha Gupta Birth & Family)
रेखा गुप्ता (who is rekha gupta) का जन्म 19 जुलाई 1974 को जुलाना, जींद, हरियाणा में हुआ था. रेखा गुप्ता के पिता का नाम जयभगवान् है. रेखा गुप्ता के पिता बैंक ऑफ़ इंडिया में काम करते थे. वह बैंक मैनेजर के पद पर थे.
रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता (rekha gupta husband name) है. मनीष गुप्ता पेशे से बिजनेस मैन है. वह स्पेयर पार्ट्स के व्यापारी है. पर रेखा गुप्ता ने अपने चुनावी हलफनामें में बताया है कि उनके पति बीमा के व्यापार में है और उनका स्वयं का एक निकुंज एंटरप्राइज नाम से संस्था है.
रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली है. पिता की नौकरी जब दिल्ली में लग गई तब उनका परिवार हरियाणा से दिल्ली में आ गया और फिर यही बस गया. फिर यही से उनकी शिक्षा भी हुई.
रेखा गुप्ता हिन्दू है और वह जाति से वैश्य है. रेखा गुप्ता पर कोई आपराधिक मामला देश के किसी भी न्यायालय में दर्ज नहीं है.
रेखा गुप्ता की शिक्षा (Rekha Gupta Education)
रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से स्नातक की थी.उसके बाद उन्होंने 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के आई एम आई आर सी कॉलेज ऑफ लॉ भैना, गाजियाबाद से एलएलबी की.
रेखा गुप्ता का शुरूआती जीवन (Rekha Gupta Early Life)
रेखा गुप्ता सामान्य परिवार से आती है. शुरूआती दिनों में उन्होंने छात्र राजनीति में हिस्सा लिया और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों के साथ राजनीति में शामिल हुईं, जहां उन्हें वर्ष 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया और वे 1997 तक इस पद पर रहीं.
इसके साथ ही रेखा गुप्ता एक वकील भी है. उन्होंने अपने चुनावी हलफनामें में स्वयं का पेशा प्रोफेशनल एडवोकेट बताया है. इस तरह वह एक सफल लॉयर भी है.
रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर (Rekha Gupta Political Career)
रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वें (delhi chief minister rekha gupta) मुख्यमंत्री हैं. रेखा गुप्ता छात्र राजनीति में 1994 में आयी पर मुख्य राजनीति में उनका 2004 में आना हुआ. इसी वर्ष उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया. जिस पर पर वह 2006 तक रही. इसके बाद वह वर्ष 2007 से लेकर वर्ष 2009 तक एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रही. इसके बाद वर्ष 2009 में उन्हें दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा का महासचिव बना दिया गया. इसके बाद वर्ष 2010 में उन्हें भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया जिसपर वह अभी तक आसीन है.
रेखा गुप्ता वर्ष 2007 और 2012 में दिल्ली उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दो बार पार्षद चुनी गई थी. रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की मेयर भी रह चुकी हैं. 2022 में भाजपा ने 2022 में उन्हें आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय के विरुद्ध एमसीडी मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में भी खड़ा किया था. इसके साथ ही वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं तथा इससे पूर्व वह दिल्ली भाजपा की महासचिव भी रह चुकी हैं.
रेखा गुप्ता को पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने 2015 में विधानसभा का टिकट दिया था, पार्टी ने उन्हें दिल्ली के शालीमार बाग़ से अपना उम्मीदवार बनाया था, जहाँ उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी से था. अपने पहले चुनाव में रेखा गुप्ता की हार हुई और वह आप की बन्दना कुमारी से लगभग ज्यारह हजार वोटो के अंतराल से हार गई. उस चुनाव में रेखा गुप्ता को 51,678 मत मिले थे जबकि आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 62,656 वोट मिले थे.
इसके बाद भाजपा ने उन्हें दोबारा से 2020 में भी शालीमार बाग़ से अपना उम्मदवार बनाया. इस बार फिर उनका मुकाबला आप की बंदना कुमारी से था. और उस चुनाव में भी रेखा गुप्ता की हार हुई. उस चुनाव में रेखा गुप्ता साढ़े तीन हजार वोटो के अंतराल से पराजित हुई थी.
दिल्ली में जब आठवीं विधानसभा के चुनाव इस बार हुए तब भाजपा ने तीसरी बार उन्हें शालीमार बाग़ से अपना उम्मीदवार बनाया. पहले और दूसरे चुनाव की भांति रेखा गुप्ता का मुकाबला आप की तत्कालिक विधायक रही बन्दना कुमारी से था. पर इस बार रेखा गुप्ता बंदना कुमारी को हारने में सफल रही. इस चुनाव में बन्दना कुमारी को कुल मत 38,605 मिले थे जबकि रेखा गुप्ता को 68,200 मत मिले. इस तरह इस बार रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की बन्दना कुमारी को लगभग तीस हजार वोटो के अंतर से पराजित किया. विधानसभा चुनाव के लिए इतना अधिक वोटो का अंतर बहुत बड़ा होता है.
उसी के बाद पार्टी के विधायक दल की मीटिंग में रेखा गुप्ता (delhi cm rekha gupta) को अपना नेता चुन लिया गया जिसके बाद वह दिल्ली के मुख्यमंत्री चेहरा बन गई.
वर्तमान में, रेखा गुप्ता दिल्ली 9वे मुख्यमंत्री (who is the chief minister of delhi) है और वह दिल्ली की आठवीं विधानसभा में शालीमार बाग़ से विधायक है.
रेखा गुप्ता की संपत्ति (Rekha Gupta Net Worth)
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय अपने हलफनामें में रेखा गुप्ता ने बतलाया है कि उनके पास कुल संपत्ति 5 करोड़ 31 लाख रूपये है जबकि उनपर 1 करोड़ 20 लाख रूपये का कर्ज भी है.
दिल्ली में एक बार फिर से महिला मुख्यमंत्री (Who is New CM of Delhi)
दिल्ली के आठवीं विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के साथ ही राज्य में उसकी 27 वर्ष के बाद सरकार आयी है. शुरूआती दिनों में भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही पर देर से ही सही पर विधायक दल की बैठक में एक सर्वमान्य चेहरे का चयन हो गया. दिल्ली में एक बार फिर से महिला मुख्यमंत्री बनी है.
पर दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री कोई नया बात नहीं है. इससे पहले भी दिल्ली में अधिक अवधि तक महिला मुख्यमंत्री रह चुकी है. रेखा गुप्ता को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाकर उसी विरासत को आगे बढ़ाया है. चाहे भाजपा को या कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी सभी से महिला मुख्यमंत्री रह चुकी है. सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से लेकर 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की सीएम रह चुकी है. पर अगला चुनाव महंगे प्याज को लेकर भाजपा हार गई और फिर दिल्ली में कांग्रेस का शासन शुरू हो गया. लेकिन पार्टी जरूर बदली पर मुख्यमंत्री महिला ही रही और कांग्रेस से शिला दीक्षित मुख्यमंत्री बन गई. शीला दीक्षित 15 वर्षो तक दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर आसीन रही.
उसके बाद आम आदमी पार्टी का शासन शुरू हो गया. आम आदमी पार्टी में पार्टी का मुखिया अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बन गए. पर केजरीवाल के जेल जाने के बाद उन्हें कालकाजी से विधायक आतिशी मर्लेना को मुख्यमंत्री बनाना पड़ा. आतिशी मार्लेना सितंबर 2024 में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थी जो जनवरी 2025 तक कुल चार महीने रही.
अब एक बार फिर दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनी है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि भाजपा न केवल महिला को मुख्यमंत्री बना रही है बल्कि पार्टी ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के इस चुनाव में नौ उम्मीदवार उतारे थे जिनमें चार की जीत हुई है.
रेखा गुप्ता और आरएसएस (Rekha Gupta New CM)
रेखा गुप्ता राष्टीय स्वयं सेवक संघ से कॉलेज के दिनों से ही जुडी हुई है. इस कारण उनके मुख्यमंत्री बनने में संघ की पृष्भूमि भी एक बड़ा कारण माना जाता है. वह कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ ही आर एस एस से भी जुडी हुई थी. वैसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरएसएस का ही विद्यार्थी यूनियन है.
इस लेख में हमने आपको दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जीवनी (Rekha Gupta Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- प्रवेश वर्मा की जीवनी
- संजीव झा की जीवनी
- अमानतुल्लाह खान की जीवनी
- सतीश उपाध्याय की जीवनी
- उमंग बजाज की जीवनी
- ओम प्रकाश शर्मा की जीवनी
- राज कुमार चौहान की जीवनी
- सही राम की जीवनी
- अभय वर्मा की जीवनी
Delhi Cm, Rekha Gupta Bjp, Rekha Gupta Delhi Cm, Rekha Gupta Husband Name, Cm Of Delhi, New Cm Of Delhi, Who Is Rekha Gupta, New Delhi Cm, Deputy Cm Of Delhi, Cm Of Delhi 2025, Rekha Gupta Education, Rekha Gupta Caste, Delhi Chief Minister Rekha Gupta, Delhi Cm Candidate, Delhi Chief Minister, Vijender Gupta, Delhi Cm Name, Chief Minister Of Delhi, Delhi Cm Rekha Gupta, Delhi New Cm 2025, New Cm Of Delhi 2025, Rekha Gupta Biography, ,Delhi Cm Bjp, Delhi Cm Announcement, Delhi Deputy Cm, Rekha, Cm Delhi, Who Is The Cm Of Delhi, Bjp Delhi Cm, Rekha Gupta Cm Delhi, Rekha Gupta Cm, Ravi Shankar Prasad Time, Rekha Gupta Constituency, Shalimar Bagh, Sushma Swaraj, Who Will Be Delhi Cm From Bjp, Delhi Chief Minister Bjp, Who Is Delhi Cm Now, Op Dhankar, Rekha Gupta Delhi, Ashish Sood, Rekha Gupta Delhi Chief Minister, Who Is The New Cm Of Delhi, Rekha Gupta Bjp Delhi, Rekha Gupta History, New Chief Minister Of Delhi, We, Rekha Gupta Shalimar Bagh, Who Is Cm Of Delhi, Rekha Gupta New Cm, New Delhi Cm Name, Cm Rekha Gupta Seat, Who Is The Chief Minister Of Delhi, Shalimar Bagh Delhi, Rekha Gupta Qualification, About Rekha Gupta, Delhi New Cm 2025 Name, Delhi Chief Minister 2025, Who Is New Cm Of Delhi, Delhi New Cm Name, Delhi Cm Name 2025, Deputy Cm Delhi.