Skip to content
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
Breaking
‘हम विश्वगुरु नहीं हैं…’- अपनी ही सरकार के दावों पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका? ‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy

ब्रेकिंग न्यूज़

‘हम विश्वगुरु नहीं हैं…’- अपनी ही सरकार के दावों पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर

20 Apr 2026

हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi

19 Apr 2026

बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार

19 Apr 2026

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
WhatsApp Image 2026-01-25 at 7.58.48 AM (2)

सही राम की जीवनी | Sahi Ram Biography in Hindi

sahi ram biography in hindi
  • February 16, 2025

Sahi Ram Latest News – सही राम आम आदमी पार्टी के विधायक है. वह पार्टी के उन विधायकों में शामिल है जो 2015 से लगातार जीतता आ रहा है. 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव जब की स्वयं केजरीवाल अपनी सीट से हार गए, उनकी पार्टी के कड़ी बड़ी बड़ी हस्तियां हार गई, बावजूद इसके सही राम अपनी सीट से जीतने में सफल रहे है. सही राम तीन बार के विधायक है.  इस लेख में हम आपको दिल्ली के तुगलकाबाद से विधायक श्री सही राम की जीवनी (Sahi Ram Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सही राम की जीवनी (Sahi Ram Biography in Hindi)

पूरा नाम सही राम पहलवान
उम्र 65 साल
जन्म तारीख 10 अक्टूबर 1959
जन्म स्थान दिल्ली
शिक्षा दसवीं
स्कूल बदरपुर के गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल
वर्तमान पद दिल्ली के तुगलकाबाद से विधायक
व्यवसाय राजनीतिज्ञ, व्यापार
राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम सूरजमल
माता का नाम –
पत्नी का नाम स्वर्गीय श्रीमती बालेश
बच्चे तीन बच्चे
बेटें का नाम –
बेटी का नाम –
स्थाई पता दिल्ली
वर्तमान पता दिल्ली
फोन नंबर 098189 12121
ईमेल sahiramac52@gmail.com

सही राम का जन्म और परिवार (Sahi Ram Birth & Family)

सही राम का जन्म 10 अक्टूबर 1959 को दिल्ली में हुआ था. सही राम का लालन-पालन दिल्ली के तेखंड गांव में हुआ. उनके पिता का नाम सूरजमल था.

सही राम की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती बालेश थी. सही राम के तीन बच्चे है. उनके एक बेटे है. सही राम हिन्दू है और वह जाति से गुर्जर है. सही राम पर दो आपराधिक मामले दर्ज है.

सही राम की शिक्षा (Sahi Ram Education)

सही राम ने बदरपुर के गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढाई की थी. इसी विद्यालय से उन्होंने दसवीं पास किया था. सही राम दसवीं कक्षा तक ही पढाई की है.

सही राम का राजनीतिक करियर (Sahi Ram Political Career)

सही राम की राजनीतिक यात्रा 2008 से पहले से शुरू हुई थी. सही राम ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत मायावती की पार्टी बसपा से की थी. 2008 में उन्हें पार्टी ने दिल्ली के तुगलकाबाद से अपना उम्मीदवार बनाया पर वह हार गए. उन्हें भारतीय जनता पार्टी के रमेश बिधूड़ी ने हरा दिया. इसके बाद सही राम बसपा के टिकट पर दोबारा 2013 में भी दिल्ली के तुगलकाबाद सीट से चुनाव लड़ा था पर इस बार फिर से भाजपा के रमेश बिधूड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

इसके बाद सही राम बसपा छोड़कर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. 2013 में सही राम दक्षिण दिल्ली नगर निगम के उप महापौर चुने गए थे. क्योकि दिल्ली में हुए एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुलता थी. इसके साथ ही सही राम दो बार दिल्ली के पार्षद भी बन चुके है.

सही राम पहलवान को पहली बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के छठी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया और उन्हें दिल्ली के तुगलकाबाद से अपना उम्मीदवार बनाया जहाँ उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के विक्रम विधूड़ी से था. इस चुनाव में सही राम को 64,311 मत मिले थे जबकि विक्रम बिधूड़ी को 30,610 मत मिले. इस तरह अपने तीसरे चुनाव में सही राम ने अच्छे अंतर् से जीत दर्ज करके विधायकी पाने अफलता पायी. चूँकि इससे पहले वह दो बार चुनाव हार चुके थे पर इस जीत के साथ ही वह पहली बार दिल्ली के विधायक बन गए.

इसके बाद दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री. केजरीवाल की सरकार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल को पूरा किया और इस तरह दिल्ली में सातवीं विधानसभा चुनाव 2020 में हुआ जिसमें एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने सही राम को दिल्ली के तुगलकाबाद से अपना उम्मीदवार बनाया.

सही राम का इस बार फिर से भाजपा के विक्रम विधूड़ी से सामना था. लेकिन इस बार फिर से सही राम जीतने में सफल रहे पर जीत का अंतर् पहले से कम रहा. इस बार सही राम लगभग तरह हजार वोटो के अंतर् से जीत दर्ज की. इसके बाद वह दूसरी बार दिल्ली के विधायक बने. दिल्ली के सातवीं विधानसभा चुनाव में केजरीवाल फिर से बहुमत में थे इसलिए दिल्ली में फिर से केजरीवाल की सरकार बनी और इस तरह आम आदमी दो अलग अलग मुख्यमात्रियों के साथ अपने पांच पांच वर्ष के कार्यकाल को पूरा किया.

जब इस बार दिल्ली में आठवीं विधानसभा का चुनाव हुआ तब  2025 में तीसरी बार आम आदमी पार्टी ने तुगलकाबाद से सही राम को अपना उम्मीदवार बनाया और इस बार सही राम का सामना था भाजपा के रोहतास बिधूड़ी से. पर किस्मत के धनी सही राम इस बार फिर से जीतने में सफल रहे और वह तीसरी बार दिल्ली के विधायक बने है.

आम आदमी पार्टी के सही राम केवल दिल्ली विधानसभा में किस्मत नहीं आजमाया बल्कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी दाव लगाया था. 2024 में हुए देश के आम चुनाव सही राम आम आदमी पार्टी से दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार थे. वहा से भाजपा ने इस बार रामवीर सिंह विधूड़ी को टिकट दिया था और सही राम उन्ही के विरुद्ध लड़ रहे थे.

दोनों ही गुर्जर जाति से आते है और रामवीर सिंह बिधूड़ी भी पहले कभी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था पर राष्ट्रीय राजधानी का यह सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है इसलिए सही राम पहलवान इस चुनाव में रामवीर सिंह बिधूड़ी से पराजित हो गए और भारतीय जनता पार्टी के रामवीर सिंह बिधूड़ी की यहां से जीत हुई.

सही राम और विवाद

सही राम पर आपराधिक मामले भी दर्ज हो चुके है और वह साबित भी हुई है. पहली बार जुलाई 1998 में बंगाल संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1976 के अंतर्गत उन्हें दोषी पाया गया था जबकि जुलाई 2017 में उनके आप आदमी पार्टी के विधायक रहते उन्हें भारतीय दंड सहिता की धारा 324 और धारा 341 एवं धारा 34 का दोषी पाया गया था. ये सभी गंभीर दंडनीय अपराध की श्रेणियों में आने वाले धाराएं है.

सही राम की संपत्ति (Sahi Ram Net Worth)

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पर्चा भरते समय अपने हलफनामें में सही राम ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ 38 लाख घोषित की है जबकि उनपर कोई भी कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको दिल्ली के तुगलकाबाद से विधायक सही राम की जीवनी (Sahi Ram Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

  • प्रवेश वर्मा की जीवनी
  • संजीव झा की जीवनी
  • अमानतुल्लाह खान की जीवनी
  • सतीश उपाध्याय की जीवनी
  • उमंग बजाज की जीवनी
  • ओम प्रकाश शर्मा की जीवनी
  • राज कुमार चौहान की जीवनी
  • रेखा गुप्ता की जीवनी

सबसे अधिक लोकप्रिय

sachin pilot

सोनिया गांधी को ‘विष कन्या’ बताए जाने का फूटा सचिन पायलट का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान

29 Apr 2023

‘हम विश्वगुरु नहीं हैं…’- अपनी ही सरकार के दावों पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर

20 Apr 2026

हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi

19 Apr 2026

बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार

19 Apr 2026
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो

© 2026 Talks news Network Pvt Ltd Copyright All Right Reserved.