Raj Kumar Chauhan Latest News – दिल्ली की क्षेत्रीय राजनीति में लगभग एक दशक से भी ज्यादा समय से आम आदमी पार्टी का कब्जा था. 2013 से 2020 तक तीन बार लगातार उसी की सरकार बनी पर उससे पहले दिल्ली में कांग्रेस और बीजेपी का बर्चश्व था. अब जब इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का सफाया हुआ है तब सत्ताईस वर्ष के बाद एक बार फिर से बीजेपी सत्ता में आयी है. लेकिन चुनाव से पूर्व कुछ ऐसे नेता भी थे जो दूसरी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आ गए थे. उनमे कुछ पुराने भी थे. वैसे नेताओ में एक नाम आता है राज कुमार चौहान का. राज कुमार चौहान कांग्रेस की सरकार में 15 वर्ष मंत्री रहे थे पर वह चुनाव से पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. इस लेख में हम आपको दिल्ली के मंगोलपुरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री राज कुमार चौहान की जीवनी (Raj Kumar Chauhan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
राज कुमार चौहान की जीवनी (Raj Kumar Chauhan Biography in Hindi)
पूरा नाम | राज कुमार चौहान |
उम्र | 67 साल |
जन्म तारीख | 27 मार्च 1957 |
जन्म स्थान | दिल्ली |
शिक्षा | इंटरमीडिएट |
कॉलेज | नालंदा पब्लिक कॉलेज |
वर्तमान पद | दिल्ली के मंगोलपुरी विधानसभा सीट से विधायक |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, व्यापार |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | स्व. श्री मखन लाल |
माता का नाम | – |
पत्नी का नाम | कमला चौहान |
बच्चे | एक बेटा और एक बेटी |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | इ-721 मंगोलपुरी, दिल्ली |
वर्तमान पता | 60 भेरा एन्क्लेव, आउटर रिंग रोड, न्यू दिल्ली |
फोन नंबर | 9811577789, |
ईमेल | – |
राज कुमार चौहान का जन्म और परिवार (Raj Kumar Chauhan Birth & Family)
राज कुमार चौहान का जन्म 27 मार्च 1957 को दिल्ली में हुआ था. राज कुमार चौहान पर कोई भी आपराधिक मामला कही भी दर्ज नहीं है. राज कुमार चौहान हिन्दू है
राज कुमार चौहान की शिक्षा (Raj Kumar Chauhan Education)
राज कुमार चौहान ने 1972 में नालंदा पब्लिक कॉलेज से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास है.
राज कुमार चौहान का राजनीतिक करियर (Raj Kumar Chauhan Political Career)
राज कुमार चौहान की राजनीतिक यात्रा नब्बे के दशक से आरम्भ हुई थी. उन्होंने कांग्रेस के साथ अपना राजनीतिक करियर बनाया. कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पहली बार 1993 से दिल्ली के मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया और वह जीत गए. उस चुनाव में उन्होंने भाजपा के सोरन सिंह निराला को लगभग सात हजार मतों के अंतराल से पराजित किया. यहां ध्यान देने वाली बात है कि एक राज्य के रूप में दिल्ली का यह पहला विधानसभा चुनाव भी था.
इसके बाद कांग्रेस ने राज कुमार चौहान को 1998 में भी मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया और वह दूसरी विधानसभा के लिए चुने गए थे. इस बार का मुकाबला फिर से भाजपा से ही था पर इस बार भाजपा के उम्मीदवार अलग थे. इस बार भाजपा से लक्ष्मी नारायण खड़े थे जिनको चौहान ने लगभग इक्कीस हजार वोटो के अतंराल से हराया .
राज्य में जब कांग्रेस का शासन आया तब इस बार राज कुमार चौहान को मंत्रिमंडल में भी शामिल किया गया और इस तरह राज कुमार चौहान दिसंबर 2001 से लेकर दिसंबर 2003 तक दिल्ली में शिक्षा और समाज कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया.
कांग्रेस ने चौहान को 2003 के दिल्ली के तीसरे विधानसभा चुनाव में मंगोलपुरी से अपना उम्मीदवार बनाया और वह तीसरी बार जीत दर्ज की. इस बार उन्होंने बसपा के मेघ सिंह हराया.
राज्य में एक बार फिर से जब शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार बनी तब एक बार फिर से राज कुमार चौहान को मंत्रिमंडल में स्थान मिला. इस तरह राज कुमार चौहान को द्वितीय और तृतीय शीला दीक्षित सरकार के मंत्रिमंडल में विकास, राजस्व, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, लोक निर्माण विभाग, एससी / एसटी कल्याण विभाग के मंत्री बनाया गया.
इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने राज कुमार चौहान को 2008 में भी दिल्ली के मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया और वह दिल्ली के चौथी विधानसभा के लिए चौथी बार चुन लिए गए. इस बार राज कुमार चौहान का मुकाबला फिर से भाजपा से ही था. इस चुनाव को उन्होंने भाजपा के योगेश आत्रे को लगभग तीस हजार वोटो के अतंराल से हराया .
लेकिन इसके बाद राज कुमार चौहान मंगोलपुरी से लगातार हार होती रही. उन्हें आम आदमी पार्टी की राखी बिड़ला से लगातार हार का सामना करना पड़ा. इस तरह उन्हें 2013 2015 और 2020 में लगातार पराजय मिलती रही. कांग्रेस का यह उम्मीदवार जो शुरूआती चुनाव में जीतता रहा था वही स्थित बदल कर अब पराजय ने ले ली थी.
पर इसी के बाद राज कुमार चौहान 2024 के लोक सभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. इसका कारण उनका दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार तो था ही साथ ही वह उत्तर पश्चिम दिल्ली से लोक सभा का टिकट चाहते थे पर कांग्रेस ने उन्हें टिकट न देकर उदित राज को टिकट दे दिया जिससे चिढ़कर उन्होंने पार्टी छोड़ दी और भाजपा ज्यॉइन कर ली. हालांकि भाजपा ने भी उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं दिया पर भाजपा ने उन्हें उनकी पुरानी सीट मंगोलपुरी से विधानसभा का टिकट दे दिया और 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी जीत हुई. उन्होंने आप के राकेश जाटव को पराजित किया. बता दें, दिल्ली का मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र आरक्षित सीट है और इस कारण यहां से केवल पिछड़ी जातियों के उम्मीदवार ही खड़े हो सकते है.
वर्तमान में, राज कुमार चौहान दिल्ली के मंगोलपुरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक है.
राज कुमार चौहान की संपत्ति (Raj Kumar Chauhan Net Worth)
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पर्चा दाखिल करते समय अपने हलफनामे में राज कुमार चौहान ने अपनी सम्पत्ति 11 करोड़ 83 लाख रूपये घोषित की है जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको दिल्ली के मंगोलपुरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राज कुमार चौहान की जीवनी (Raj Kumar Chauhan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- प्रवेश वर्मा की जीवनी
- संजीव झा की जीवनी
- अमानतुल्लाह खान की जीवनी
- सतीश उपाध्याय की जीवनी
- उमंग बजाज की जीवनी
- ओम प्रकाश शर्मा की जीवनी