PoliTalks News
बायोग्राफी

राजकुमार सांगवान की जीवनी | Rajkumar Sangwan Biography in Hindi

26 जुलाई 2026
साझा करें:
राजकुमार सांगवान की जीवनी | Rajkumar Sangwan Biography in Hindi

Rajkumar Sangwan Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राजकुमार सांगवान जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राजकुमार सांगवान की जीवनी (Rajkumar Sangwan Biography in Hindi)

Rajkumar Sangwan Latest News - पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कभी बड़े छात्र नेता की पहचान रखने वाले राजकुमार सांगवान राष्ट्रीय लोक दल के बड़े नेताओं में आते हैं. अस्सी के दशक के आरंभ में राजनीति में कदम रखने वाले सांगवान शुरू से रालोद से जुड़े रहे हैं. दूसरे कई नेताओं की भांति अपने बेहतर करियर की तलाश में उन्होंने कभी पार्टी में बदलाव नहीं किया. वे चौधरी चरण सिंह के बेहद करीबी माने जाते थे. अब यही कारण रहा कि रालोद ने उन्हें चौधरी परिवार की विरासत कही जाने वाली सीट बागपत से उन्हें वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट दिया और उन्हें बहुत ही शानदार जीत भी हासिल हुई. सांगवान की यह पहली जीत हैं और इस जीत के साथ ही वे 18वीं लोकसभा में बागपत से रालोद के सांसद बने हैं. इस लेख में हम आपको राजकुमार सांगवान के जीवन परिचय (Rajkumar Sangwan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राजकुमार सांगवान जन्म और परिवार (Rajkumar Sangwan Birth & Family)

राजकुमार सांगवान (Rajkumar Sangwan) का जन्म 5 मार्च 1960 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के उपलेहेरा गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम साहब सिंह और माता का नाम गिरिराजो देवी हैं.

उन्होंने विवाह नहीं किया हैं, अर्थात वे अविवाहित हैं.

राजकुमार सांगवान हिन्दू है, जबकि जाति से वे जाट है.

उनपर 3 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

राजकुमार सांगवान की शिक्षा (Rajkumar Sangwan Education)

राजकुमार सांगवान की आरंभिक शिक्षा गांव से हुई. बाद में, उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एमए और एलएलबी की. कुछ वर्षो के अंतराल के बाद उन्होंने इतिहास से पीएचडी (डॉक्टरेट) किया. उनके शोध का बिषय चौधरी चरण सिंह था.

राजकुमार सांगवान का शुरुआती जीवन (Rajkumar Sangwan Early Life)

राजकुमार सांगवान ने पीचएडी की पढाई पूरी करने के बाद उसी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में इतिहास के प्रोफ़ेसर के पद पर बहाल हो गए. करीब तीन दशक तक प्रोफ़ेसर की नौकरी के बाद वे रिटायर्ड हो गए.

राजकुमार सांगवान राजनीतिक करियर (Rajkumar Sangwan Political Career)

राजकुमार सांगवान राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के एक वरिष्ठ नेता हैं. वे पार्टी में चौधरी चरण सिंह के समय से हैं. शुरुआत में उन्होंने छात्र राजनीति में भाग लिया. उसी दौरान चौधरी चरण सिंह से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी के लिए एक समर्पित कार्यकर्त्ता बने रहने की कसम खायी और विवाह न करने का निर्णय लिया. अपने शुरूआती वर्षो में किसानो के पक्ष में कई आंदोलनों का नेतृत्व करते हुए वे जेल जा चुके हैं. एक युवा कार्यकर्ता के तौर पर वे पहली बार वर्ष 1982 में राष्ट्रीय लोक दल के मेरठ के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त हुए. चार वर्ष बाद में वे 1986 में रालोद के छात्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गए और इसी क्रम में वे वर्ष 1990 में मेरठ के युवा रालोद के अध्यक्ष बनाये गए.

धीरे धीरे पार्टी में उनका कद बढ़ने लगा और फिर उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रालोद का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वर्ष 1995 में उन्हें चौधरी चरण सिंह के द्वारा झारखंड और बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया गया. फिर बाद के वर्षो में उन्हें रालोद का प्रदेश महामंत्री और प्रदेश महामंत्री बनाया गया. जबकि इस समय वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर आसीन हैं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पूर्व रालोद का भाजपा के प्रभाव वाले एनडीए के साथ गठबंधन हो गया. जिसके बाद बागपत सीट रालोद के कोटे में आ गया. इसी के बाद रालोद ने राजकुमार सांगवान को यहाँ से अपना उम्मीदवार घोषित किया, जिसमें उनकी जीत हुई.

बागपत सीट राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की पारिवारिक विरासत वाली सीट भी मानी जाती हैं क्योकि कभी इसी सीट से पार्टी प्रमुख चौधरी चरण सिंह संसद सदस्य रह चुके हैं. बाद के वर्षो में उनके पुत्र अजीत सिंह भी इसी सीट से कई बार सांसद चुने जा चुके हैं. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में राजकुमार सांगवान को बागपत सीट पर कुल 4,88,967 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (इंडी गठबंधन) के अमरपाल शर्मा को कुल 3,29,508 मत हासिल हुए. वही तीसरे स्थान पर बसपा के प्रवीण बंसल को 92,266 मत प्राप्त हुए. सांगवान को अपने पहले लोकसभा चुनाव में 1,59,459 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्तमान में, राजकुमार सांगवान उत्तर प्रदेश के बागपत सीट से 18वीं लोकसभा में रालोद (एनडीए) के सांसद हैं.

राजकुमार सांगवान की संपत्ति (Rajkumar Sangwan Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राजकुमार सांगवान की कुल संपत्ति 47.99 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको राजकुमार सांगवान जीवनी (Rajkumar Sangwan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal