सुनील कोठारी की जीवनी (Sunil Kothari Biography in Hindi)
Sunil Kothari Latest News - जयपुर की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के लंबे समय से सक्रिय नेता सुनील कोठारी का नाम वर्ष 2026 में नगर निगम चुनाव के बाद खास तौर पर चर्चा में है. शहर के ज्वेलरी कारोबारी के रूप में अपनी पहचान रखने वाले कोठारी पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. वे भाजपा के जयपुर शहर अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पदों पर भी काम कर चुके हैं. वर्ष 2026 के जयपुर नगर निगम चुनाव में उन्होंने पहली बार प्रत्यक्ष चुनाव लड़ा और परकोटा क्षेत्र में वार्ड नंबर 112 से पार्षद चुने गए. इसके बाद भाजपा ने उन्हें जयपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया और उन्होंने 19 सितंबर 2026 को नामांकन दाखिल किया. इस लेख में हम आपको सुनील कोठारी के जीवन परिचय (Sunil Kothari Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सुनील कोठारी की आरंभिक जीवन (Sunil Kothari Early Life)
सुनील कोठारी पेशे से मुख्य रूप से जयपुर के ज्वेलरी कारोबारी है. हालांकि इस व्यवसाय में रहते हुए वे भाजपा व संघठन के साथ जुड़े रहे. सुनील कोठारी की गिनती जयपुर शहर के प्रमुख ज्वेलरी कारोबारियों में होती है. सूत्रों के अनुसार वे 'कोठारी जेम्स एंड ज्वेलरी' से जुड़े बताए जाते हैं. उनके व्यवसाय जयपुर के अलावा दूसरे बाजारों तक भी फैले हुए हैं. 2026 के नगर निगम चुनाव में दाखिल उनके चुनावी हलफनामे में उनके और उनके परिवार की करोड़ों रुपये की संपत्ति का विवरण सामने आया. एक जानकारी के अनुसार, जयपुर के अलावा उनकी प्रॉपर्टी मुंबई में भी है. भारतीय जनता पार्टी की और से घोषित मेयर पद के प्रत्याशी कोठारी जयपुर में अन्य सभी पार्षदों में सबसे अधिक धनवान भी है.
सुनील कोठारी राजनीतिक करियर (Sunil Kothari Political Career)
सुनील कोठारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ लंबे समय से जुड़े है. उन्हें पार्टी का समर्पित कार्यकर्त्ता के तौर पर भी देखा जाता रहा है. संगठन में काम करते हुए उन्होंने जयपुर शहर अध्यक्ष, प्रदेश सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं. बाद में उन्हें भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में भी स्थान मिला. संगठन में उनकी सक्रियता के कारण वे जयपुर की स्थानीय राजनीति में लंबे समय से पहचाना जाने वाला नाम रहे हैं. इतना ही नहीं, मिलनसार स्वभाव वाले सुनील कोठारी को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी करीबी माना जाता है.
भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने के बावजूद सुनील कोठारी ने लंबे समय तक प्रत्यक्ष चुनाव नहीं लड़ा. वर्ष 2026 के जयपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी ने उन्हें परकोटा क्षेत्र के वार्ड नंबर 112 से पहली बार चुनाव मैदान में उतारा. भाजपा ने निवर्तमान मेयर कुसुम यादव की जगह कोठारी को अपना उम्मीदवार बनाया. चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के आशीष शर्मा से हुआ, जिन्हें उन्होंने 905 वोटों के अंतर से हराकर पहली बार निगम चुनाव में जीत दर्ज की.
नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जयपुर के 150 वार्डों में 78 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को 57 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 15 सीटें मिलीं. इसके बाद महापौर पद के लिए भाजपा के भीतर कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन पार्टी ने अंततः सुनील कोठारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया. 19 सितंबर 2026 को भाजपा की ओर से उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई और उसी दिन उन्होंने जयपुर नगर निगम मुख्यालय में महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया.
जयपुर नगर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल ने कोठारी की उम्मीदवारी पर बोलते हुए उनके अनुभव की प्रशंसा की, साथ ही पार्टी के अंदर किसी भी तरह के विद्रोह से इंकार किया. अमित गोयल ने कहा, "सुनील कोठारी एक गंभीर और गरिमामय व्यक्तित्व के धनी हैं, जिन्होंने भाजपा में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान अपने काम और आचरण से एक अमिट छाप छोड़ी है, उन्होंने हमेशा अपनी प्रतिष्ठा की पूरी निष्ठा से रक्षा की है. मुझे पूरा विश्वास है कि उनका अनुभव और ज्ञान अमूल्य साबित होगा. पार्टी के भीतर किसी भी तरह की बगावत की बात हो, तो ऐसी कोई बात नहीं है। भाजपा में एक समर्पित कार्यकर्ता एक बार निर्णय लेने के बाद हिचकिचाता नहीं है; हम सब एकजुट हैं, और विद्रोह का कोई प्रश्न ही नहीं उठता."
इस बीच, राजस्थान चुनाव आयोग ने जयपुर नगर निगम के महापौर एवं उप महापौर के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके तहत मतदान 25 सितंबर, 2026 को होगा. यह चुनाव नगर निगम के निर्वाचित सदस्यों द्वारा मतदान के माध्यम से होगा. जानकारी के अनुसार मतगणना भी इसी दिन होगा.
सुनील कोठारी की संपत्ति (Sunil Kothari Property)
जयपुर मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सुनील कोठारी के पास करीब 35.87 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है. हलफनामे में जयपुर के साथ मुंबई में भी प्रॉपर्टी होने की जानकारी दी गई है. वहीं उनकी पत्नी के नाम भी करोड़ों रुपए की संपत्ति दर्ज है और करीब 2.69 करोड़ रुपए के जेवरात बताए गए हैं।
इस लेख में हमने आपको सुनील कोठारी जीवनी (Sunil Kothari Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.











