PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान के इस दिग्गज विधायक को रात में उठाया, सुबह की गई गिरफ्तारी…जानें आखिर क्या है पूरा मामला?

20 सितंबर 2026
साझा करें:
राजस्थान के इस दिग्गज विधायक को रात में उठाया, सुबह की गई गिरफ्तारी…जानें आखिर क्या है पूरा मामला?

राजस्थान के निर्दलीय विधायक गणेश बंसल को फर्जी पट्टा मामले में CID-CB की टीम ने गिरफ्तार किया

राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को फर्जी पट्टा मामले में किया गया गिरफ्तार, हनुमानगढ़ से जुड़े फर्जी पट्टे के पुराने मामले में CID-CB की जयपुर टीम और रेंज सेल ने कार्रवाई करते हुए बंसल को बीकानेर में लिया हिरासत, जिसके बाद उनकी की गई गिरफ्तारी, मिली जानकारी के अनुसार विधायक को बीती रात ही बीकानेर में किया गया था डिटेन, इसके बाद मामले को लेकर उनसे पूछताछ की गई और उनका मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया, यह प्रकरण वर्ष 2003 के जमीन/पट्टा मामले से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें गणेशराज बंसल समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई थी दर्ज, वहीं बंसल समर्थकों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि नगर निकाय के सभापति चुनाव में राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है, दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई मामले में दर्ज आरोपों और जांच की प्रक्रिया से जुड़ी है, आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद होगी स्पष्ट 

PoliTalks News - Authoritative News Portal