जयपुर नगर निगम से जुडी बड़ी खबर, बीजेपी ने मेयर प्रत्याशी का किया ऐलान, सुनील कोठारी होंगे बीजेपी के मेयर प्रत्याशी, सुनील कोठारी का जयपुर का मेयर बनना है तय, भाजपा ने 150 सदस्यीय नगर निगम में बहुमत किया है हासिल, वार्ड नंबर 112 से नवनिर्वाचित पार्षद है सुनील कोठारी, कोठारी ने हाल ही में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शर्मा को 905 वोटों के अंतर से हराया था, करीब तीन दशक से भाजपा से जुड़े सुनील कोठारी पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष और जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष जैसे संगठनात्मक पदों पर भी रह चुके हैं, इसके अलावा वे जेम्स एंड ज्वेलरी कारोबार से जुड़े हैं और चुनावी हलफनामे के अनुसार करीब 35.87 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के साथ इस चुनाव में जयपुर के सबसे अमीर पार्षद बताए गए, मेयर पद की दौड़ में पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट का नाम भी प्रमुखता से चल रहा था, लेकिन अब सुनील कोठारी के नाम पर बनी है सहमति, वहीं कांग्रेस की ओर से भरत मेघवाल और सुनीता मावर के नाम से भी नामांकन फॉर्म लिए गए
जयपुर मेयर चुनाव 2026, जयपुर नगर निगम मेयर, सुनील कोठारी, सुनील कोठारी मेयर प्रत्याशी, BJP Mayor Candidate Jaipur, जयपुर मेयर BJP, जयपुर नगर निगम चुनाव, सुनील कोठारी जयपुर, पुनीत कर्णावट, Jaipur Mayor Election 2026, Rajasthan Politics









