संगम लाल गुप्ता की जीवनी (Sangam Lal Gupta Biography in Hindi)
Sangam Lal Gupta Latest News - संगम लाल गुप्ता उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं. प्रतापगढ़ की राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले गुप्ता ने विधानसभा से लेकर संसद तक की यात्रा तय की है. वर्ष 2017 में अपना दल (सोनेलाल) के टिकट पर प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया. इसके बाद वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे और पांच वर्ष तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान वे भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी तक पहुंचे. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह पटेल के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस लेख में हम आपको संगम लाल गुप्ता के जीवन परिचय (Sangam Lal Gupta Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
संगम लाल गुप्ता जन्म और परिवार (Sangam Lal Gupta Birth & Family)
संगम लाल गुप्ता (Sangam Lal Gupta) का जन्म 1 अप्रैल 1971 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कटरा मेदनी गंज में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री कदेदिन मट्टन गुप्ता (Shri Kadedin Mattan Gupta) और माता का नाम श्रीमती धनराजीदेवी गुप्ता (Smt. Dhanrajidevi Gupta) हैं.
उनका विवाह 18 मई 1989 को श्रीमती संतरा देवी गुप्ता (Smt. Santra Devi) से हुआ था. उन्हें तीन संतान हैं. उन्हें दो बेटे और एक बेटी हैं.
वे धर्म से हिन्दू हैं, और जाति से वैश्य/बनिया (OBC) हैं. उनपर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : कटरा मेदनीगंज, पीओ कटरा, मेदनीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश -230131
मोबाइल : 08887151048, 09821876739
वर्तमान पता : 159, नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली - 110001
दूरभाष: (011) 23092081
संगम लाल गुप्ता की शिक्षा (Sangam Lal Gupta Education)
संगम लाल गुप्ता ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा मेदनीगंज, प्रतापगढ़ यूपी से 8वीं पास किया.
संगम लाल गुप्ता राजनीतिक करियर (Sangam Lal Gupta Political Career)
पेशे से व्यवसायी रहे संगम लाल गुप्ता ने सक्रिय राजनीति में वर्ष 2017 में कदम रखा. इसी वर्ष उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से अपना दल (सोनेलाल) के टिकट पर चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्हें 80,828 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के नागेंद्र सिंह यादव को 46,274 वोट हासिल हुए. इस तरह गुप्ता ने 34,554 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रवेश किया. यह वह समय था जब राज्य में आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने यूपी में सरकार बनाई थी.
विधानसभा सदस्य बनने के बाद संगम लाल गुप्ता अपना दल (सोनेलाल) से अलग होकर वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी में चले गए. इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन्हें उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट (Pratapgarh Lok Sabha constituency) से उम्मीदवार बनाया. मई, 2019 में हुए देश के 17वीं लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अशोक कुमार त्रिपाठी से हुआ. लोकसभा के इस चुनाव में जहाँ संगम लाल गुप्ता ने 4,36,291 वोट हासिल किया तो वही बसपा) के अशोक कुमार त्रिपाठी को 3,18,539 मत हासिल हुए. इस तरह से 17वीं लोकसभा चुनाव में 1,17,752 मतों के अंतर से जीत हासिल कर पहली बार संगम लाल गुप्ता लोकसभा पहुंचे.
17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में संगम लाल गुप्ता ने संसद की विभिन्न समितियों में जिम्मेदारी संभाली. सितंबर 2019 से सितंबर 2020 तक वे मानव संसाधन विकास संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे. इसके बाद सितंबर 2020 से वे शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रहे. सांसद बनने के बाद पार्टी संगठन में भी संगम लाल गुप्ता की भूमिका बढ़ी. मार्च 2021 में उन्हें भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया. इस जिम्मेदारी के साथ पार्टी संगठन में उनकी भूमिका और व्यापक हुई.
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने संगम लाल गुप्ता को एक बार फिर प्रतापगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा. इस बार उनका मुकाबला फिर से समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह पटेल से हुआ. चुनाव में शिवपाल सिंह पटेल को 4,41,932 वोट मिले, जबकि संगम लाल गुप्ता को 3,75,726 वोट हासिल हुए. इस बार के लोकसभा चुनाव में संगम लाल की 66,206 मतों के अंतर से पराजय हो गई. वर्तमान में,वे पार्टी व संगठन में सक्रिय हैं.
संगम लाल गुप्ता की संपत्ति (Sangam Lal Gupta Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संगम लाल गुप्ता की कुल संपत्ति 39.49 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1 लाख का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको संगम लाल गुप्ता जीवनी (Sangam Lal Gupta Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












