PoliTalks News
बायोग्राफी

राजेश वर्मा की जीवनी | Rajesh Verma Biography in Hindi

15 सितंबर 2026
साझा करें:
राजेश वर्मा की जीवनी | Rajesh Verma Biography in Hindi

Rajesh Verma Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राजेश वर्मा जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राजेश वर्मा की जीवनी (Rajesh Verma Biography in Hindi)

Rajesh Verma Latest News  - उत्तर प्रदेश भाजपा में राजेश वर्मा एक बड़े चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं. करीब तीन दशक की अपनी राजनीतिक यात्रा के क्रम में वे बहुजन समाज पार्टी से लेकर भाजपा तक की राजनीति का हिस्सा रहे हैं और लोकसभा के चार चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं. वर्ष 1999 और 2004 में बसपा के टिकट पर सीतापुर से चुनाव जीतने वाले वर्मा ने बाद में भाजपा का दामन थामा और वर्ष 2014 तथा 2019 में भी इसी सीट से जीत दर्ज की. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सीतापुर से जीत दर्ज करने का उनका प्रयास सफल नहीं हो सका और उन्हें कांग्रेस के राकेश राठौर के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस लेख में हम आपको राजेश वर्मा के जीवन परिचय (Rajesh Verma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राजेश वर्मा जन्म और परिवार (Rajesh Verma Birth & Family)

राजेश वर्मा (Rajesh Verma) का जन्म 6 नवंबर 1960 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तंबौर में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री कृष्ण पाल सिंह (Shri Krishna Pal Singh) और माता का नाम श्रीमती सुधा देवी (Smt. Sudha Devi) हैं.

उनका विवाह 4 फरवरी 1981 को श्रीमती रंजना वर्मा (Smt. Ranjana Verma) से हुआ था. उन्हें तीन संतान हैं. उन्हें एक बेटा और दो बेटियां हैं.

वे धर्म से हिन्दू हैं, और जाति से कुर्मी (OBC) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : टाउन एवं पोस्ट ऑफिस-तंबौर, जिला. सीतापुर, उत्तर प्रदेश - 261208,

टेलीफैक्स: (05862) 257352,

फोन: (011) 23320140,

मोबाइल : 09013869433

वर्तमान पता : 6, विंडसर प्लेस, होटल ले मेरिडियन के सामने, नई दिल्ली - 110001

दूरभाष: (011) 23320140,

मोबाइल : 09013869433 ()

कार्यालय दूरभाष: (011) 21410282, 21410281, 23035734

राजेश वर्मा की शिक्षा (Rajesh Verma Education)

राजेश वर्मा ने वर्ष 1978 में उत्तर प्रदेश उच्च विद्यालय एवं मध्यवर्ती शिक्षा बोर्ड से इंटरमीडिएट किया. बाद में, उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक किया और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से कला में स्नातकोत्तर (एमए) किया.

राजेश वर्मा राजनीतिक करियर (Rajesh Verma Political Career)

राजेश वर्मा ने सक्रिय राजनीति की शुरुआत वर्ष 1996 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से की. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार के तौर पर बेहटा विधानसभा सीट, जो अब सेवता विधानसभा (Sevata Assembly constituency) के नाम से जाना जाता हैं, से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और 13,294 वोटों के अंतर से हार गए. इसके बाद वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें सीतापुर लोकसभा सीट (Sitapur Lok Sabha constituency) से मैदान में उतारा. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के जनार्दन प्रसाद मिश्रा को हराकर पहली बार 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए. वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में राजेश वर्मा एक बार फिर बसपा के टिकट पर सीतापुर से चुनाव मैदान में उतरे और लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ वे 14वीं लोकसभा के सदस्य बने और सदन में बसपा संसदीय दल के नेता सहित कई संसदीय जिम्मेदारियां भी संभालीं. इस दौरान वे सार्वजनिक उपक्रम समिति, रेलवे सम्मेलन समिति, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, लोक लेखा सहित संसद की विभिन्न समितियों से जुड़े रहे.

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी सीट बदली और उत्तर प्रदेश के धौरहरा लोकसभा क्षेत्र (Dhaurahra Lok Sabha constituency) से बसपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा. लेकिन .कांग्रेस के जितिन प्रसाद से 1,84,509 वोटों के अंतर से हार गए. इसके बाद दिसंबर 2013 में राजेश वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें फिर से सीतापुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने बसपा की कैसर जहां को 51,027 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की और करीब एक दशक बाद फिर से लोकसभा में वापसी की. वर्ष 2015 में भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (ओबीसी मोर्चा) का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर राजेश वर्मा पर विश्वास जताते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट से टिकट दिया और वे जीत गए. 2019 के लोकसभा चुनाव में वर्मा ने बसपा के नकुल दुबे को 1,00,833 मतों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार और अपने राजनीतिक करियर में चौथी बार लोकसभा चुनाव जीता. उन्हें इस कार्यकाल के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति सहित संसद की विभिन्न समितियों में जिम्मेदारी मिली और बाद में इसी समिति के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने कार्य किया. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजेश वर्मा को एक बार फिर से सीतापुर से चुनाव मैदान में उतारा. पर वे कांग्रेस के राकेश राठौर से 89,641 मतों के अंतर से हार गए. 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में राजेश वर्मा को 4,41,497 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर को 5,31,138 वोट हासिल हुए. इस हार के साथ सीतापुर से उनका लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने का प्रयास सफल नहीं हो सका. वर्त्तमान में वे पार्टी के साथ ही क्षेत्र की राजनीति में भी सक्रिय हैं.

राजेश वर्मा की संपत्ति (Rajesh Verma Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राजेश वर्मा की कुल संपत्ति 9.40 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 72 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको राजेश वर्मा जीवनी (Rajesh Verma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal