PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कल पार्षद का चुनाव जीता, आज हो गया निधन; कांग्रेस को दिया था समर्थन, जानें पूरा मामला

15 सितंबर 2026
साझा करें:
कल पार्षद का चुनाव जीता, आज हो गया निधन; कांग्रेस को दिया था समर्थन, जानें पूरा मामला

Marwar Junction News: कल पार्षद का चुनाव जीता, आज हुआ निधन; कांग्रेस को दिया था समर्थन

राजस्थान निकाय चुनाव से जुडी बड़ी खबर, पाली में नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद का हुआ निधन, मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के वार्ड-7 से निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव का हुआ निधन, खास बात यह है कि उन्होंने चुनाव जीतने के महज एक दिन बाद ही अबरार खान मेव ने तोडा दम, मंगलवार सुबह घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल किया गया रेफर, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें कर दिया मृत घोषित, अबरार खान के निधन की खबर से मारवाड़ जंक्शन में दौड़ गई शोक की लहर, वहीं उनके निधन के बाद नगर पालिका बोर्ड गठन का सियासी समीकरण भी अब बदला, मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं और सोमवार को घोषित चुनाव परिणाम में बीजेपी और कांग्रेस ने 11-11 वार्डों में दर्ज की थी जीत, जबकि 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी हुए थे विजयी,  ऐसे में बोर्ड बनाने के लिए दोनों प्रमुख दलों को निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की थी जरूरत, वार्ड-7 में अबरार खान मेव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए बीजेपी के लक्ष्मण दास सावलानी, कांग्रेस के वैभव शर्मा और एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी को 42 वोटों से हराकर की थी जीत हासिल, वही चुनाव परिणाम आने के बाद उसी शाम अबरार खान मेव और वार्ड-8 से निर्दलीय जीते नंदलाल ने कांग्रेस को समर्थन देने का कर दिया था ऐलान, जिसके बाद पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर ने दोनों का किया था स्वागत और मारवाड़ जंक्शन में कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग माना जा रहा था तय, लेकिन अब अबरार खान के अचानक निधन से न केवल क्षेत्र में शोक का माहौल है, बल्कि बोर्ड गठन को लेकर बना सियासी समीकरण भी नए सिरे से चर्चा में आ गया 




Marwar Junction, Abrar Khan, Abrar Khan Death, Pali News, Rajasthan News, Rajasthan Nikay Chunav, Marwar Junction Election, Nagar Palika Election, Ward 7, Independent Councillor, Congress, Congress Support, Political News

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal