PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस ने सचिन पायलट को चंडीगढ में लिया हिरासत में! जानें क्या है पूरा मामला?

15 सितंबर 2026
साझा करें:
पंजाब पुलिस ने सचिन पायलट को चंडीगढ में लिया हिरासत में! जानें क्या है पूरा मामला?

Sachin Pilot I Panjab Congress I Panjab Politics I Panjab Sarkar I Maan Sarkar I Aap Panjab I Panjab Congress Protest I Harpal Singh Chima I Breaking News I Big Breaking I Politalks News I Panjab Police I

पंजाब में कांग्रेस ने आज किया विरोध प्रदर्शन, पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस नेता और समर्थक पंजाब की मान सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास की ओर करने लगे मार्च, तब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का किया प्रयोग, इसके बाद भी जब प्रदर्शनकारी बढने लगे आगे, तो प्रभारी सचिन पायलट सहित नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, हालांकि कुछ ही देर बाद चंडीगढ पुलिस ने हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को छोडा वापस, इस प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद, बता दें पंजाब में संगरूर के गुलजार सिंह की गत 7 सितंबर की रात जहरीला पदार्थ से हुई थी मौत, इससे एक दिन पहले उन्होंने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से इलाके में नशे की खुलेआम बिक्री को लेकर किया था सवाल, इस मामले में कांग्रेस मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ कार्रवाई की कर रही है मांग, पार्टी का आरोप है कि मामले की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ की जानी चाहिए कार्रवाई  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal