दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद जागी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार, दिल्ली के सत्य निकेतन में गत 6 सितंबर को एक 5 मंजिला इमारत के ढह जाने से हुई से 7 लोगों की मौत, अब इस हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का लिया फैसला, इस फैसले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा- दिल्ली सरकार ने 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का किया है फ़ैसला, ताकि उनकी सुरक्षा और किफ़ायती आवास की सुविधा की जा सके सुनिश्चित, ये हॉस्टल लड़के और लड़कियों, दोनों तरह के छात्रों के लिए होंगे, दिल्ली की किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र इन सुविधाओं का उठा सकेंगे लाभ, हमने हॉस्टल बनाने में सक्षम संबंधित विभागों के साथ की हैं बैठकें, सही जगहें चुनी हैं और एक पॉलिसी का ड्राफ़्ट तैयार करना कर दिया है शुरू, हमने छात्रों की ज़रूरतों और इन हॉस्टलों में ज़रूरी सुविधाओं पर अच्छी तरह से किया है विचार, हम ऐसे हॉस्टल बनाएंगे जहां देश भर के माता-पिता पूरी निश्चिंतता के साथ अपने बच्चों को भेज सकें, और जहां छात्र खाने या रहने की चिंता से मुक्त होकर पूरी तरह से अपने सपनों को पूरा करने पर दे सकें ध्यान, बता दें गत 6 सितंबर को दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत के ढह जाने से 5 छात्रों सहित 7 लोगों की हो गई थी मौत, इस जर्जर इमारत में छात्रों का पीजी होता था संचालित
सत्य निकेतन हादसे के बाद जागी दिल्ली सरकार, 10 हजार छात्रों के लिए बनेगा हॉस्टल

Rekha Gupta I Cm Rekha Gupta I Delhi Sarkar I Satya Niketan I Satya Niketan Hadsa I Delhi Politics I Political News I Breaking News I Big Breaking I Politalks News I









