संघमित्रा मौर्य की जीवनी (Sanghmitra Maurya Biography in Hindi)
Sanghmitra Maurya Latest News - डॉ. संघमित्रा मौर्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख महिला नेत्री में आती हैं. मेडिकल की पढाई के उपरांत राजनीति की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी के साथ करने वाली संघमित्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं. इसके बाद वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर राज्य की बदायूं लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने पहली बार संसद में प्रवेश किया और समाजवादी पार्टी के मजबूत माने जाने वाले इस क्षेत्र में जीत दर्ज की. 17वीं लोकसभा की सदस्य के रूप में उन्होंने पांच वर्ष तक संसद में अपनी सफल भूमिका निभाई. इस लेख में हम आपको संघमित्रा मौर्य के जीवन परिचय (Sanghmitra Maurya Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
संघमित्रा मौर्य जन्म और परिवार (Sanghmitra Maurya Birth & Family)
संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) का जन्म 3 जनवरी 1985 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Shri Swami Prasad Maurya) और माता का नाम श्रीमती शिवा मौर्य (Smt. Shiva Maurya) हैं.
संघमित्रा मौर्य के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के कई बार के विधायक सहित राज्य में मंत्री भी रह चुके हैं. वे 2021 तक भाजपा में थे, जबकि वे योगी आदित्यनाथ की सरकार में श्रम, रोजगार और समन्वय मंत्री भी रह चुके हैं.
संघमित्रा मौर्य के पति, डॉ. नवल किशोर शाक्य, एक कैंसर सर्जन और लक्ष्य कैंसर अस्पताल लखनऊ के मालिक हैं, जो 2018 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. हालांकि वैचारिक मतभेद के बाद मौर्य ने 21 दिसंबर 2017 को लखनऊ में तलाक के लिए अर्जी दी और उन्हें 19 जनवरी 2021 को तलाक मिल गया. संघमित्रा मौर्य का एक बेटा है.
धर्म से वह बौद्ध है. उनके परिवार ने हिंदू धर्म से बौद्ध धर्म में धर्मांतरण किया था.
उनपर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2019)
स्थायी पता : 6/237 ई-विपुल खंड, गोमती नगर, लखनऊ-226010, यूपी
मोबाईल : 09415742177
वर्तमान पता : 39, मीना बाग, नई दिल्ली - 110001
दूरभाष: 011-24360408,
मोबाईल : 9013997426, 9415742177
संघमित्रा मौर्य की शिक्षा (Sanghmitra Maurya Education)
डॉ. संघमित्रा मौर्य ने वर्ष 2010 में एमबीबीएस (MBBS) की शिक्षा एरा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से प्राप्त की.
संघमित्रा मौर्य राजनीतिक करियर (Sanghmitra Maurya Political Career)
डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सक्रिय राजनीति में कदम रखने से पहले एटा में जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी काम किया. वर्ष 2012 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर एटा जिले की अलीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्हें 65,120 वोट मिले, जबकि समाजवादी पार्टी के रामेश्वर सिंह 91,141 वोट हासिल कर विजयी रहे. इस तरह संघमित्रा मौर्य करीब 26 हजार मतों के अंतर से चुनाव हार गईं. इसके बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें समाजवादी पार्टी के तत्कालीन प्रमुख मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मैनपुरी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा. इस चुनाव में मुलायम सिंह यादव को 5,95,918 वोट मिले, जबकि संघमित्रा मौर्य को बसपा उम्मीदवार के रूप में 1,42,833 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रही.
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में संघमित्रा मौर्य भाजपा में शामिल होकर बदायूं लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरीं. इस सीट पर उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के मौजूदा सांसद धर्मेंद्र यादव से था. चुनाव में संघमित्रा मौर्य को 5,11,352 वोट मिले, जबकि धर्मेंद्र यादव को 4,92,898 वोट प्राप्त हुए. संघमित्रा मौर्य ने 18,454 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर पहली बार 17वीं लोकसभा में प्रवेश किया. यह जीत उनके लिए महत्वपूर्ण मानी गई क्योकि अपने राजनीतिक करियर में इससे पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाओं में लगातार उनकी हार हुई थी. लोकसभा सदस्य के रूप में संघमित्रा मौर्य ने संसद की विभिन्न समितियों में भी काम किया. जहाँ जुलाई 2019 से वह अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की सदस्य रही, तो वही सितंबर 2019 से वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति की सदस्य बनाई गई. बाद के वर्षो में वह ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य रही.
डॉ. संघमित्रा मौर्य ने वर्ष 2019 से लेकर 2024 तक एक भाजपा सांसद के तौर पर उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती रहीं. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें बदायूं से दोबारा टिकट नहीं दिया और पार्टी ने इस सीट से दुर्विजय सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया.
संघमित्रा मौर्य की संपत्ति (Sanghmitra Maurya Property)
2019 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संघमित्रा मौर्य की कुल संपत्ति 4.03 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको संघमित्रा मौर्य जीवनी (Sanghmitra Maurya Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













