PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पार्षदों को पकड़ने में लगी पुलिस, राजस्थान में कानून-व्यवस्था पर बरसे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

13 सितंबर 2026
साझा करें:
पार्षदों को पकड़ने में लगी पुलिस, राजस्थान में कानून-व्यवस्था पर बरसे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टिकराम जूली ने राजस्थान की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार पर बोला तीखा हमला

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टिकराम जूली ने राजस्थान की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार पर बोला तीखा हमला, इसके साथ ही कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने  आरोप लगाया कि पुलिस की ड्यूटी पार्षदों को पकड़ने और रिसॉर्ट में उन्हें तलाशने में लगा दी गई है, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- पूरे प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है और चारों ही तरफ जो है कानून का इकबाल खत्म होता नजर आ रहा है, पुलिस की ड्यूटी पार्षद पकड़ने में लगा रखी है और हालात यह हो चुके हैं कि सरेआम अपहरण हो रहे हैं, मर्डर हो रहे हैं,आज अलवर के अंदर तीन युवकों के मर्डर करने का एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, परिजन आरोप लगा रहे है कि इन तीन युवकों का मर्डर किया गया है, पुलिस को इसमें, मैं समझता हूं, इसकी गहनता से जांच करनी चाहिए, दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए, और इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, तो पुलिस क्या कर रही है? सरकार पर हमला करते हुए आगे जूली ने कहा-पुलिस की जिम्मेदारी है कि कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखे, व्यवस्थाएं सारी पुख्ता रहें, और पुलिस लगी हुई है रिसोर्ट के अंदर जाकर पार्षदों को ढूंढने में, मैं समझता हूं, इस समय जो हालात हैं, वे बद से बदतर होते जा रहे हैं,मैंने कल भी यह बात रखी थी और आज मैं फिर वापस कह रहा हूं कि कानूनव्यवस्था राजस्थान के अंदर एकदम बेपटरी हो चुकी है, इसलिए तुरंत मेरा आग्रह है इस पर सख्त एक्शन लिया जाए और जो दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal