PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पायलट के बयान पर भड़के सिसोदिया, चुनौती देते हुए बोले- ‘सचिन जी, है चैलेंज एक्सेप्ट?’

12 सितंबर 2026
साझा करें:
पायलट के बयान पर भड़के सिसोदिया, चुनौती देते हुए बोले- ‘सचिन जी, है चैलेंज एक्सेप्ट?’

सचिन पायलट के पंजाब के सरकारी स्कूलों के ऑडिट वाले बयान पर मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया. सिसोदिया ने पायलट को पंजाब और हिमाचल के स्कूलों का ऑडिट करने का खुला चैलेंज दिया.

पंजाब में सरकारी स्कूलों के सोशल ऑडिट को लेकर अब सियासी बयानबाजी हुई तेज,  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को पंजाब के लुधियाना में तीन सरकारी स्कूलों का किया था सोशल ऑडिट, इसकी जानकारी CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने दी और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी किया साझा, इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दी प्रतिक्रिया देते हुए कहा-  पंजाब हो या कहीं और, स्कूलों का ऑडिट होना हर किसी को अच्छा लगेगा, बस एक ही निवेदन/सुझाव है, पंजाब का ऑडिट भी उसी नज़रिए, उसी सवाल और उसी साहस से करें, जिस साहस से आप अन्य सरकारों का ऑडिट करते हैं, पंजाब किसी विशेष छूट का हकदार नहीं है और न ही AAP किसी तरह की सौहार्दपूर्ण छूट की हकदार है, वही सचिन पायलट के इस बयान पर AAP नेता और पूर्व दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए उन्हें दे दिया खुला चैलेंज, सिसोदिया ने कहा- सचिन जी, हम पंजाब के ऐसे शानदार 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश के ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं? आइए, मिलकर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों का ऑडिट करते हैं,  क्या वह इस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं? AAP नेता के इस बयान के बाद पंजाब के सरकारी स्कूलों और उनकी व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी तकरार और हुआ तेज 


  • Sachin Pilot
  • Sachin Pilot News
  • Manish Sisodia
  • Manish Sisodia Challenge Sachin Pilot
  • Sachin Pilot vs Manish Sisodia
  • Punjab Government Schools
  • Himachal Pradesh Government Schools
  • Punjab School Audit
  • Congress vs AAP
  • Rajasthan Politics
  • Political News
  • संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal