राजस्थान निकाय चुनाव से जुडी बड़ी खबर, जयपुर नगर निगम चुनाव के बाद बगरू विधानसभा के वार्ड 62 के एक बूथ पर दोबारा होगा मतदान, 110 मतदाताओं के वोट डालने के मामले के बाद चुनाव आयोग ने पहले हुए मतदान को किया रद्द, चुनाव आयोग ने वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के लिए निर्धारित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कमरा नंबर 4, टीलावाला, सांगानेर मतदान केंद्र पर 11 सितंबर को हुए मतदान को किया निरस्त, अब इस बूथ पर 13 सितंबर को दोबारा कराया जाएगा मतदान, दरअसल, इस मतदान केंद्र की मतदाता सूची में 110 लोगों के नाम विलोपन सूची में थे दर्ज, यानी इन नामों को मतदाता सूची से हटाया जाना था, लेकिन इसके बावजूद इन 110 लोगों ने 11 सितंबर को कर दिया मतदान, वही मामला सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने पहले हुए मतदान को रद्द करते हुए पुनर्मतदान कराने का लिया फैसला, दोबारा मतदान के दौरान पहले वोट डाल चुके मतदाताओं की बाएं हाथ की मध्यमा उंगली पर नई अमिट स्याही लगाई जाएगी, वार्ड 62 इस चुनाव में खासा चर्चित रहा है, क्योंकि यहां कुल 13 प्रत्याशी हैं मैदान में, जिनमें बीजेपी से रामअवतार शर्मा, कांग्रेस से हजारीलाल शर्मा, आम आदमी पार्टी से योगेश गोयल और आरएलपी से नरेश कुमार सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी लड़ रहे हैं चुनाव, अब इस बूथ पर पुनर्मतदान के बाद वार्ड 62 का चुनावी मुकाबला और भी हुआ महत्वपूर्ण , राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे 14 सितंबर को किए जाएंगे घोषित













