उत्तराखंड की सियासत से जुडी बड़ी खबर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने दो अहम पदों से इस्तीफा देने का किया ऐलान, हरीश रावत ने जानकारी देते हुए कहा- उनके पीए पर लगे आरोपों की वजह से पार्टी को हो सकता है नुक़सान, पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट पर जानकारी देते हुए कहा- उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी सदस्य और राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से हटने का किया है फैसला, यह फैसला उनके करीबी सहयोगी और पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद लिया गया, मीडिया रिपोर्ट्स में जीना के ठिकाने से बड़ी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान मिलने की बात आई है सामने, हरीश रावत ने कहा- ऐसे समय में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उनके सहयोगी पर लगे आरोपों की वजह से पार्टी की लड़ाई हो सकती है कमजोर और इससे कांग्रेस को पहुंच सकता है नुकसान, वही पूर्व सीएम रावत ने चंदन सिंह जीना का बचाव करते हुए उन्हें मेहनती, सभ्य और विनम्र व्यक्ति बताया, कहा- मामले की सच्चाई समय के साथ सामने आएगी, अगर भर्ती प्रक्रिया या ओएमआर शीट में किसी तरह की गड़बड़ी के आरोप साबित होते हैं तो वह ऐसे कृत्य के लिए शर्मिंदा होंगे, लेकिन फिलहाल उन्हें इन आरोपों पर नहीं है भरोसा













