देवजी पटेल की जीवनी (Devji Patel Biography in Hindi)
Devji Patel Latest News - देवजी पटेल राजस्थान भाजपा के प्रमुख नेताओं में आते है. वे राज्य के जालौर लोकसभा सीट से 2009 से लेकर 2019 तक लगातार तीन बार के चुनावों में विजयी रहे हैं. इस तरह वे 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा में सांसद रहें. हालांकि वर्ष 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्होंने सांचौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार जीवाराम चौधरी पराजित हो गए. इस लेख में हम आपको देवजी पटेल के जीवन परिचय (Devji Patel biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
देवजी पटेल जन्म और परिवार (Devji Patel Birth & Family)
देवजी पटेल (Devji Patel) का जन्म 25 सितंबर 1976 को राजस्थान के जालौर जिले के सांचो-जाजुसन में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री मानसिंग्राम (Shri Mansingram) और माता का नाम श्रीमती मीरा देवी (Smt. Meera Devi) हैं.
उनका विवाह 28 अप्रैल 1999 को श्रीमती इंदिरा (Smt. Indira) से हुआ था. उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी एक कृषक के साथ-साथ गृहिणी भी हैं.
वे धर्म से हिन्दू है, और जाति से कलबी (ओबीसी वर्ग से) हैं. उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2023)
स्थायी पता: 10, कल्बियों का वास, वि. जाजुसन, सांचौर, जालोर, राजस्थान
फैक्स: (02979) 285888
दूरभाष: (02979) 210078, 285787,
मोबाइल: 09414158488
वर्तमान पता: 8, महादेव रोड, नई दिल्ली - 110001
दूरभाष: (011) 23313450,
फैक्स: (011) 23313464
मोबाइल: 09013180388
देवजी पटेल की शिक्षा (Devji Patel Education)
देवजी पटेल ने वर्ष 1992 में मारवाड़ी स्कूल, एसवीपी रोड गिरगांव, मुंबई, महाराष्ट्र से मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) किया.
देवजी पटेल का राजनीतिक करियर (Devji Patel Political career)
देवजी पटेल (Ex. Rajasthan MP Devji Patel) का राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के साथ हुआ. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राजस्थान की जालौर लोकसभा सीट (Jalore Lok Sabha constituency) से उम्मीदवार बनाया. अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की और 15वीं लोकसभा के सदस्य बने. इस चुनाव में पटेल को 1,94,503 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार बूटा सिंह को 1,44,698 वोट मिले. पटेल ने 49,805 मतों के अंतर से यह चुनाव जीता. लोकसभा पहुंचने के बाद उन्हें 31 अगस्त 2009 को कार्मिक, लोक शिकायत, कानून एवं न्याय संबंधी स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया.
इसके बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर से राजस्थान के जालौर से टिकट दिया. इस बार उन्होंने कांग्रेस की उदय लाल अंजना को 3,81,145 मतों के बड़े अंतर से हराया. जहाँ देवजी पटेल को 5,80,508 मत हासिल हुए तो वही कांग्रेस उम्मीदवार उदय लाल अंजना को 1,99,363 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे लगातार दूसरी बार लोकसभा पहुंचे और 16वीं लोकसभा के सदस्य बने. यह, वह समय था जब केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आ चुकी थी. हालांकि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, पर वे केंद्र की कई महत्वपूर्ण समितियों में सदस्य अवश्य बनाये गए. 1 सितंबर 2014 को वे कोयला एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति तथा सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति के सदस्य बनाये गए. बाद में वे कृषि संबंधी स्थायी समिति और रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति से भी जुड़े.
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देवजी पटेल को लगातार तीसरी बार जालौर संसदीय सीट से मैदान में उतारा. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के रतन देवासी देसाई को 2,61,110 मतों के बड़े अंतर से हराया. पटेल को 7,72,833 वोट मिले, जबकि रतन देवासी को 5,11,723 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे 17वीं लोकसभा के लिए तीसरी बार निर्वाचित हुए. 17वीं लोकसभा के दौरान पटेल को कृषि, पशुपालन एवं खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थायी समिति तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति सहित विभिन्न संसदीय समितियों में जिम्मेदारी मिली. लोकसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार सितंबर 2019 से वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे.
वर्ष 2023 में देवजी पटेल ने लोकसभा के बजाय राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़ने का निर्णय किया. भाजपा ने उन्हें राजस्थान के जालौर जिले में आने वाली सांचौर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली. इस विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार जीवाराम चौधरी 95,518 वोट हासिल कर विजयी रहे, जबकि देवजी पटेल को 30,535 वोट मिले. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जालौर सीट से देवजी पटेल के स्थान पर लुंबाराम चौधरी को उम्मीदवार बनाया, जो विजयी रहे.
देवजी पटेल की संपत्ति (Devji Patel Property)
2023 में विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार देवजी पटेल की कुल संपत्ति 8.19 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 4.66 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको देवजी पटेल जीवनी (Devji Patel Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.











