पंजाब की सियासत से जुडी बड़ी खबर, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें हुई तेज, कुछ दिन पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी में पूर्व कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया था अपना पसंदीदा और 'कूल' नेता, इस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ उनके निजी और पारिवारिक रिश्ते हमेशा बने रहेंगे, वहीं इसके बाद हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर सवाल उठाने के बाद इन चर्चाओं को मिला है और बल, हालांकि, कैप्टन ने स्पष्ट किया है कि वो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हैं साथ, लेकिन पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सकारात्मक रुख और गांधी परिवार के साथ उनके पुराने संबंधों ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में नई हलचल कर दी है पैदा, बता दें कैप्टन का कांग्रेस संगठन और पंजाब की राजनीति में दशकों पुराना जुड़ाव रहा है और उनके पास प्रदेश की राजनीति का है लंबा अनुभव भी, ऐसे में उनकी वापसी से पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और नेताओं के बीच मतभेदों को कम करने में मिल सकती है मदद, माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत पंजाब के वरिष्ठ नेताओं को एक मंच पर लाने में रहता है सफल, तो पार्टी को जमीनी स्तर पर मिल सकती है नई मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव में मिल सकता है इसका फायदा भी, वहीं सोशल मीडिया पर भी चर्चा है कि आने वाले समय में कैप्टन अमरिंदर सिंह कि कांग्रेस में हो सकती है वापसी, अब देखना यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले क्या सच में कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में होंगे शामिल?
Captain Amarinder Singh, Captain Amarinder Singh Congress Return, Captain Amarinder Singh BJP, Captain Amarinder Singh News, Rahul Gandhi Cool Leader, Rahul Gandhi Favorite Leader, Punjab Politics, Punjab Election 2027, Punjab Assembly Election 2027, Congress Punjab, BJP Punjab, Amarinder Singh Congress, Punjab Political News











