PoliTalks News
बायोग्राफी

सुभाष चंद्र बहेरिया की जीवनी | Subhash Chandra Baheria Biography in Hindi

10 सितंबर 2026
साझा करें:
सुभाष चंद्र बहेरिया की जीवनी | Subhash Chandra Baheria Biography in Hindi

Subhash Chandra Baheria Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको सुभाष चंद्र बहेरिया जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


सुभाष चंद्र बहेरिया की जीवनी (Subhash Chandra Baheria Biography in Hindi)

Subhash Chandra Baheria Latest News  - सुभाष चंद्र बहेरिया राजस्थान की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने प्रदेश की राजनीति से लेकर संसद तक अपनी पहचान बनाई. पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट (CA) रहें बहेरिया ने नब्बे के दशक में पहली बार लोकसभा पहुंचकर राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा. इसके बाद राजस्थान विधानसभा के सदस्य (विधायक) के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी संभाली. बाद में उन्होंने एक बार फिर से केंद्रीय राजनीति में कदम बढ़ाया और 2014 एवं 2019 में हुए 16वीं तथा 17वीं लोकसभा चुनाव में लगातार जीत दर्ज कर सांसद बने. इस लेख में हम आपको सुभाष चंद्र बहेरिया के जीवन परिचय (Subhash Chandra Baheria biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सुभाष चंद्र बहेरिया जन्म और परिवार (Subhash Chandra Baheria Birth & Family)

सुभाष चंद्र बहेरिया (Subhash Chandra Baheria) का जन्म 17 दिसंबर 1956 को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री नंद लाल जी (Shri Nand Lal Ji) और माता का नाम श्रीमती गंगा देवी (Smt. Ganga Devi) हैं.

उनका विवाह 25 फरवरी 1984 को श्रीमती रंजना (Smt. Ranjana) से हुआ था. उन्हें एक बेटा और दो बेटियां हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी नौकरी करने के साथ-साथ एक गृहिणी भी हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2019)

स्थायी पता:  ए-81, सुभाष नगर, भीलवाड़ा, राजस्थान - 311001,

फोन: (01482) 265730,

फैक्स: (01482) 247744

मोबाइल:  09829046344

वर्तमान पता: 4, डुप्लेक्स बंगलो, नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली - 110001

 दूरभाष: (011) 23094309, 23094310

मोबाइल:  09013869359, 09829046344

सुभाष चंद्र बहेरिया की शिक्षा (Subhash Chandra Baheria Education)

सुभाष चंद्र बहेरिया ने वर्ष 1976 में सरकारी कॉलेज शाहपुरा (भीलवाड़ा), राजस्थान से बी.कॉम किया और फिर वर्ष 1981 में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) किया.

सुभाष चंद्र बहेरिया का राजनीतिक करियर (Subhash Chandra Baheria Political career)

पेशे से सीए रहें सुभाष चंद्र बहेरिया (Ex. Rajasthan MP Subhash Chandra Baheria) की राजनीतिक यात्रा वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव के साथ शुरू हुई. इसी वर्ष भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट (Bhilwara Lok Sabha constituency) से उम्मीदवार बनाया. अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की और 11वीं लोकसभा के सदस्य बने. हालांकि बहेरिया का पहला लोकसभा कार्यकाल लंबा नहीं रहा और वर्ष 1998 में मध्यावधि चुनाव में वे अपनी सीट बरकरार नहीं रख सके. इसके बाद बहेरिया राजस्थान की विधानसभा राजनीति की ओर बढ़ गए. वर्ष 2003 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भीलवाड़ा विधानसभा सीट (Bhilwara Assembly constituency) से पार्टी का उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी जीत हुई. वे वर्ष 2003 से 2008 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य (MLA) रहे.

सुभाष चंद्र बहेरिया ने भले ही राजस्थान विधानसभा में जीत दर्ज कर विधायक बनने का सफर सफलतापूर्वक तय कर लिया था पर उनकी दृष्टि राष्ट्रीय राजनीति में थी. यही कारण रहा कि उन्होंने वर्ष 2008 के बाद फिर से राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ाया. इसी क्रम में एक लंबे अंतराल के बाद भाजपा ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से राजस्थान के भीलवाड़ा से टिकट दिया. चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की अशोक चंदना को 2,46,264 मतों के बड़े अंतर से हराया. बहेरिया को 6,30,317 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अशोक चंदना को 3,84,053 मत प्राप्त हुए.

इस जीत के साथ वे दूसरी बार लोकसभा पहुंचे और 16वीं लोकसभा के सदस्य बने. यह, वह समय था जब केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आ चुकी थी. हालांकि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, पर वे केंद्र की कई महत्वपूर्ण समितियों में सदस्य अवश्य बनाये गए. लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 1 सितंबर 2014 से लेकर 25 मई 2019 तक वे सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति के सदस्य रहें. फिर 11 मई 2016 से लेकर 25 मई 2019 तक वे सुरक्षा हित प्रवर्तन एवं ऋण वसूली कानून एवं विविध प्रावधान (संशोधन) विधेयक, 2016 पर संयुक्त समिति के सदस्य बनाये गए, जबकि 1 मई 2017 से लेकर 25 मई 2019 तक वे लोक लेखा समिति के सदस्य रहें.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सुभाष चंद्र बहेरिया को लगातार दूसरी बार भीलवाड़ा से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के रामपाल शर्मा को 6,12,000 मतों के रिकॉर्ड अंतर से हराया. बहेरिया को कुल (ईवीएम् और पोस्टल मिलाकर) 9,38,160 वोट मिले, जबकि रामपाल शर्मा को (ईवीएम् और पोस्टल मिलाकर) 3,26,160 मत प्राप्त हुए. यह जीत उनके अब तक के राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी चुनावी जीतों में शामिल रही और इसके साथ ही वे 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए.

17वीं लोकसभा के दौरान भी बहेरिया संसदीय समितियों में सक्रिय रहे. उन्होंने सांसद के रूप में अपने कार्यकाल में विभिन्न संसदीय जिम्मेदारियां निभाईं. इसी क्रम में वे लोक लेखा समिति, वित्त संबंधी स्थायी समिति, श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास संबंधी स्थायी समिति सहित वस्त्र मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रहें. एक सांसद के रूप में 2024 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें भीलवाड़ा से उम्मीदवार नहीं बनाया. पार्टी ने इस सीट से दामोदर अग्रवाल को मैदान में उतारा और वे चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे. इस तरह सुभाष चंद्र बहेरिया का संसदीय सफर 1996 में पहली बार लोकसभा पहुंचने से शुरू होकर 2014 और 2019 में भीलवाड़ा से दो लगातार जीत दर्ज करने तथा 2024 तक सांसद रहने तक रहा.

सुभाष चंद्र बहेरिया की संपत्ति (Subhash Chandra Baheria Property)

2019 में सभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सुभाष चंद्र बहेरिया की कुल संपत्ति 23.27 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 18 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको सुभाष चंद्र बहेरिया जीवनी (Subhash Chandra Baheria Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

PoliTalks News - Authoritative News Portal