अजय मिश्रा टेनी की जीवनी (Ajay Mishra Teni Biography in Hindi)
Ajay Mishra Teni Latest News - अजय मिश्रा टेनी भाजपा उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता हैं. पहली बार 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा में जीतकर उन्होंने प्रदेश में अपनी पहचान बनाई. बाद में वे 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में लखीमपुर खेरी सीट से लगातार जीत दर्ज कर क्षेत्र में अपनी धाक का प्रदर्शन किया. जुलाई 2021 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में अजय मिश्रा को केंद्रीय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था. इस लेख में हम आपको अजय मिश्रा टेनी के जीवन परिचय (Ajay Mishra Teni biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अजय मिश्रा टेनी जन्म और परिवार (Ajay Mishra Teni Birth & Family)
अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) का जन्म 25 सितंबर 1960 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बनवीर पुर में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री अंबिका प्रसाद मिश्रा (Shri Ambica Parsad Mishra) और माता का नाम श्रीमती प्रेम दुलारी मिश्रा (Smt. Prem Dulari Mishra) हैं.
उनका विवाह 11 जून 1978 को श्रीमती पुष्पा मिश्रा (Smt. Puspa Misra) से हुआ था. उन्हें तीन संतान हैं. उन्हें दो बेटे और एक बेटी हैं.
स्थायी पता: विला. &. पीओ बनवीरपुर, तह. निघासन, जिला. लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश -262701
दूरभाष: (05873) 274672,
मोबाइल: 09415148463
वर्तमान पता: 1, जंतर मंतर, नई दिल्ली - 110001
दूरभाष: (011) 21401745, 21401746,
मोबाइल: 09013869431
अजय मिश्रा टेनी की शिक्षा (Ajay Mishra Teni Education)
अजय मिश्रा टेनी ने क्राइस्ट चर्च कॉलेज और डीएवी कॉलेज कानपुर (कानपुर विश्वविद्यालय) से बीएससी और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की.
अजय मिश्रा टेनी का राजनीतिक करियर (Ajay Mishra Teni Political career)
अजय मिश्रा टेनी का राजनीतिक करियर वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ शुरू हुआ. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें राज्य के लखीमपुर खेरी जिले के अंतर्गत आने वाले निघासन विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. अपने पहले ही चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई. उन्होंने 75,005 वोट लाकर समाजवादी पार्टी के आर.ए. उस्मानी को 31,039 मतों के अंतर से हराया. इस जीत के साथ वे उत्तर प्रदेश की 16वीं विधानसभा के सदस्य बने.
अजय मिश्रा टेनी के उत्तर प्रदेश में विधायक रहते ही वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें खेरी से टिकट दिया. यह वह समय था जब पुरे देश में मोदी लहर जोरो पर थी और भाजपा अपने अब तक के इतिहास के सबसे शीर्ष दौर से गुजर रही थी. इसका असर अजय मिश्रा के चुनाव परिणाम पर भी पड़ा और वे अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे. इस चुनाव में उन्होंने 3,98,578 वोट हासिल किया और बहुजन समाज पार्टी के अरविंद गिरी को 1,10,274 मतों के बड़े अंतर से हराकर 16वीं लोकसभा चुनाव को जीता. इस जीत के साथ वे 16वीं लोकसभा के सदस्य बने. इसके बाद उन्हें ग्रामीण विकास संबंधी स्थायी समिति, संसद की राजभाषा संबंधी समिति, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की सलाहकार समिति सहित संसद की राजभाषा संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया. इसके अलावा वे 2018-2019 तक संसद की राजभाषा संबंधी प्रथम उप-समिति के सदस्य और संयोजक भी रहे.
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अजय मिश्रा को एक बार फिर से लखीमपुर खेरी सीट से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के डॉ. पूर्वी वर्मा को 218807 मतों के अंतर से हराया. अजय मिश्रा टेनी को 609,589 वोट मिले, जबकि डॉ. पूर्वी वर्मा को 3,90,782 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे दूसरी बार लोकसभा के सदस्य बने. इस जीत के बाद उन्हें संसद की लोक लेखा समिति, खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति सहित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया. फिर जुलाई 2021 में, कैबिनेट में हुए फेरबदल के बाद उन्हें दूसरे मोदी मंत्रालय में गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया.
वर्ष 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अजय मिश्रा टेनी को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खेरी सीट से मैदान में उतारा. पर इस बार भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वे समाजवादी पार्टी (सपा) क़े उत्कर्ष वर्मा से 34,329 वोटों के अंतर से हार गए. चुनाव में उत्कर्ष वर्मा को 557,365 वोट मिले, जबकि अजय मिश्रा टेनी को 5,23,036 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार अजय मिश्रा टेनी का अब तक का राजनीतिक सफर उत्तर प्रदेश में विधायक और फिर बाद में 2014 और 2019 में लखीमपुर खेरी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद व मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राज्य मंत्री बनने तक का रहा है.
इस लेख में हमने आपको अजय मिश्रा टेनी जीवनी (Ajay Mishra Teni Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













