पी संदोष कुमार की जीवनी (P. Santhosh Kumar Biography in Hindi)
P. Santhosh Kumar Latest News - पेशे से वकील रहे पी संदोष कुमार केरल से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्यसभा सांसद हैं. संदोष कुमार ने वामपंथी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए केरल के क्षेत्रीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में अपनी पहचान बनाई. अप्रैल 2022 में वे केरल से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और संसद के उच्च सदन में पहुँचे. राज्यसभा में वे विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं. इस लेख में हम आपको पी संदोष कुमारके जीवन परिचय (P. Santhosh Kumar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
पी संदोष कुमार जन्म और परिवार (P. Santhosh Kumar Birth & Family)
पी. संदोष कुमार (P Santhosh Kumar) का जन्म 9 अगस्त 1971 को केरल के कन्नूर जिले के चिट्टारिपरम्बा में हुआ था. उनके पिता का नाम के. पी. प्रभाकरन (Shri K.P. Prabhakaran) और माता का नाम पी. वी. राधा (Shrimati P.V. Radha) है. उनका विवाह डॉ. ललिता एम. (Dr. Lalitha M.) से 8 जुलाई 2001 को हुआ था. उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका हैं. उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2022)
स्थायी पता : "साकेथम", साधु कंपनी रोड, थाना, चोव्वा पीओ, कन्नूर, केरल - 670006
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर 701, स्वर्ण जयंती सदन डीलक्स, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली - 110001,
दूरभाष: 90113181733, 9447687445
पी संदोष कुमार की शिक्षा (P. Santhosh Kumar Education)
पी संदोष कुमार ने अर्थशास्त्र में स्नातक (बी.ए.) की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने केरल विश्वविद्यालय से संबद्ध केरल लॉ एकेडमी लॉ कॉलेज, तिरुवनंतपुरम से कानून की पढ़ाई की और वर्ष 1999 में एलएलबी की.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
पी संदोष कुमार राजनीतिक करियर (P. Santhosh Kumar Political Career)
पी संदोष कुमार का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ. वे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) में इकाई सचिव, जिला सचिव, राज्य सचिव और अध्यक्ष जैसे पदों पर काम कर चुके हैं. इसके बाद वे ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) से जुड़े और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभाईं. उन्होंने एआईवाईएफ की केरल इकाई में भी काम किया और आगे चलकर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. युवा संगठन में काम करने के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक पहुंच बनाई.
युवा संगठन में जिम्मेदारियाँ निभाने के बाद संदोष कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) में सक्रिय रहे. वे पार्टी के तालीपरम्बा मंडल सचिव, कन्नूर जिला सचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं. कन्नूर जिला सचिव के रूप में उन्होंने कई वर्षों तक संगठन की जिम्मेदारी संभाली. वे कन्नूर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं. वर्ष 2011 में उन्होंने केरल की इरिक्कूर विधानसभा सीट (Irikkur Assembly constituency) से चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रहे. इसके बाद वे सीपीआई संगठन में सक्रिय रहे और पार्टी की राज्य इकाई में अपनी भूमिका निभाते रहे. मार्च 2022 में सीपीआई (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) ने उन्हें केरल से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया.
मार्च 2022 में संदोष कुमार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए. उन्होंने 4 अप्रैल 2022 को सांसद के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया और पहली बार संसद पहुँचे. वे केरल से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं. राज्यसभा में उन्होंने विभिन्न संसदीय समितियों में भी जिम्मेदारियाँ संभाली हैं. राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दिसंबर 2024 से वे नियम समिति और विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे हैं. सितंबर 2025 से वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संबंधी समिति के सदस्य हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-जॉर्जिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 तक है.
पी संदोष कुमार की संपत्ति (P. Santhosh Kumar Property)
2022 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार पी संदोष कुमार की कुल संपत्ति 1.27 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 21 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको पी संदोष कुमारजीवनी (P. Santhosh Kumar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













