PoliTalks News
बायोग्राफी

नेहा बोरा की जीवनी | Neha Bora Biography in Hindi

18 अक्टूबर 2026
साझा करें:
नेहा बोरा  की जीवनी | Neha Bora Biography in Hindi

Neha Bora Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको नेहा बोरा  जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


नेहा बोरा की जीवनी (Neha Bora Biography in Hindi)

Neha Bora Latest News  -  नेहा बोरा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पीएचडी शोधार्थी हैं. वर्ष 2026 के छात्र आंदोलनों के दौरान वे एक प्रमुख राष्ट्रीय चेहरे के रूप में उभरीं. प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर उन्होंने अन्य छात्र नेताओं के साथ 23 दिनों तक भूख हड़ताल की थी. इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों में भी वे काफी सक्रिय रहीं. 16 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च में शामिल होने के लिए जाते समय उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया. छात्र अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों पर सक्रियता के कारण नेहा बोरा हाल के दिनों में काफी चर्चा में रही हैं. इस लेख में हम आपको नेहा बोरा  के जीवन परिचय (Neha Bora Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

नेहा बोरा  जन्म, परिवार और शिक्षा (Neha Bora Birth,  Family & Education)

नेहा बोरा (Neha Bora) का जन्म वर्ष 1997 में उत्तराखंड के खटीमा में हुआ था. उनके पिता भारतीय सेना में कार्यरत थे. पिता की नौकरी के कारण बचपन में उन्हें अलग-अलग शहरों में रहना पड़ा.

नेहा बोरा ने स्कूली शिक्षा पश्चिम बंगाल में प्राप्त की. इसके बाद आगे की शिक्षा उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली से ली. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातक किया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की. आगे चलकर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कला एवं सौंदर्यशास्त्र स्कूल में थिएटर और प्रदर्शन अध्ययन में पीएचडी के लिए दाखिला लिया. वर्तमान में उनकी शिक्षा जारी है.

नेहा बोरा  राजनीतिक करियर (Neha Bora Political Career)

नेहा बोरा की राजनीतिक सक्रियता को समझने के लिए वर्ष 2019-20 के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख महत्वपूर्ण है. इस दौर में देश के विभिन्न हिस्सों में छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किए. इन आंदोलनों के दौरान नेहा की राजनीतिक सक्रियता बढ़ी और वे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) से जुड़ीं. यह वामपंथी छात्र संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन से संबद्ध है. संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद वे इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं.

वर्ष 2026 में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ हुए छात्र आंदोलनों से नेहा बोरा को व्यापक पहचान मिली. इन प्रदर्शनों में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा नीति से जुड़े मुद्दे उठाए गए. छात्र संगठनों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की. नेहा बोरा इन आंदोलनों में सक्रिय रहीं और उन्होंने छात्र संगठनों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किए. नेहा बोरा की सक्रियता दिल्ली तक सीमित नहीं रही. अगस्त 2026 में वे झारखंड में छात्र आंदोलन से जुड़ने के लिए भी प्रयास की पर वहां उनकी राजनीतिक प्रयास सफल नहीं हो पाए और रांची में एक प्रदर्शन के दौरान उन पर स्याही फेंके जाने की घटना भी सामने आई.

अक्टूबर 2026 में नेहा बोरा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हुए प्रदर्शनों में सक्रिय दिखाई दीं. एसआईआर के विरोधियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में अनियमितताओं से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं. ये प्रदर्शन दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए गए.

इसी सिलसिले में 16 अक्टूबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का आह्वान किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को तूल देना था. केंद्र सरकार ने समय रहते ऐसे उपद्रवियों के कार्यक्रम को विफल करने के उद्देश्य से करवाई की और इसी के अंतर्गत राजधानी दिल्ली में विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया. इसी दिन नेहा बोरा मंडी हाउस से अपने समर्थकों के साथ मार्च निकालने की कोशिश कर रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया. हालांकि बोरा को बाद में छोड़ दिया गया. इस घटनाक्रम के बाद नेहा बोरा एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा में आ गईं.

इस लेख में हमने आपको नेहा बोरा   जीवनी (Neha Bora Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal