PoliTalks News
बायोग्राफी

सदानंद शेट तनावडे की जीवनी | Sadanand Shet Tanavade Biography in Hindi

15 अक्टूबर 2026
साझा करें:
सदानंद शेट तनावडे  की जीवनी | Sadanand Shet Tanavade Biography in Hindi

Sadanand Shet Tanavade Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको सदानंद शेट तनावडे  जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


सदानंद शेट तनावडे  की जीवनी (Sadanand Shet Tanavade Biography in Hindi)

Sadanand Shet Tanavade Latest News  - सदानंद शेट तनावडे गोवा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद हैं. पेशे से एक व्यापारी रहे तनावडे राज्यसभा सांसद बनने से पहले भारतीय जनता पार्टी के साथ संगठन के स्तर से जुड़े रहे है. राजनीति में उन्होंने अपनी यात्रा  की शुरुआत स्थानीय पंचायत से की और आगे चलकर विधायक, गोवा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तथा बीजेपी की गोवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे. करीब तीन दशक तक राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे तनावडे को जुलाई 2023 में बीजेपी ने राज्यसभा भेजा. वे निर्विरोध निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन पहुंचे. इस लेख में हम आपको सदानंद शेट तनावडे  के जीवन परिचय (Sadanand Shet Tanavade Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सदानंद शेट तनावडे  जन्म और परिवार (Sadanand Shet Tanavade Birth & Family)

सदानंद शेट तनावडे (Sadanand Shet Tanavade) का जन्म 31 जनवरी 1967 को गोवा के उत्तरी गोवा जिले के पिरना में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय म्हालू शेट (Late Shri Mhalu Shet) और माता का नाम राधाबाई शेट (Shrimati Radhabai Shet) है.

उनका विवाह 14 मार्च 1994 को स्नेहल शेट तनावडे (Shrimati Snehal Shet Tanavade) से हुआ था. उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम मोहित और सिद्धांत हैं. उनकी पत्नी व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं.

सदानंद शेट तनावडे धर्म से हिन्दू है, जबकि जाति से क्षत्रिय मराठा हैं.

सदानंद शेट तनावडे पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2023)

स्थायी पता : मकान नंबर 380, तनोदिवाड़ा-पिरना, बर्देज़, गोवा, 403513

फोन.- 9822129867,8208950912

वर्तमान पता: फ्लैट नंबर ए-1, ए-2 टावर, डीडीयू मार्ग, टाइप-7, सरकारी परिसर, नई दिल्ली-110002

दूरभाष- 23232027

सदानंद शेट तनावडे की शिक्षा (Sadanand Shet Tanavade Education)

सदानंद शेट तनावडे ने मुंबई विश्वविद्यालय, शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर, महाराष्ट्र और भारतीय प्रबंधन एवं सेवा संस्थान, नई दिल्ली से बी.कॉम., एम.कॉम. और विपणन प्रबंधन में डिप्लोमा की शिक्षा प्राप्त की. 

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

सदानंद शेट तनावडे  राजनीतिक करियर (Sadanand Shet Tanavade Political Career)

पेशे से गोवा के एक व्यापारी रहे सदानंद शेट तनावडे की राजनीतिक यात्रा स्थानीय पंचायत से शुरू हुई. वर्ष 1991 में वे गोवा के पिरना पंचायत में पंच चुने गए. इसके बाद उन्होंने पंचायत स्तर पर काम किया और सरपंच की जिम्मेदारी भी संभाली. वे वर्ष 1991 से 2002 तक गोवा के पिरना जिले के पंचंद पंचायत के सरपंच रहे. स्थानीय राजनीति में सक्रियता के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन में अपनी पकड़ मजबूत की. पंचायत से शुरू हुआ उनका सफर आगे चलकर राज्य की राजनीति तक पहुंचा.

जून 2002 में तनावडे गोवा विधानसभा के लिए चुने गए. उन्होंने तिविम विधानसभा क्षेत्र (Tivim Assembly constituency) का प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 2002 से 2007 तक विधायक रहे. विधायक रहते हुए वे गोवा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रहे. विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी तनावडे गोवा की राजनीति और बीजेपी संगठन में सक्रिय रहे. वर्ष 2016 से 2019 के बीच वे डाबोलिम हवाई अड्डा, गोवा की सलाहकार समिति के सदस्य रहे. इसके बाद अगस्त 2019 में उन्हें गोवा सरकार के आर्थिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया. इस पद पर वे जुलाई 2023 तक रहे. जनवरी 2020 में बीजेपी ने उन्हें गोवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. उन्होंने विनय तेंदुलकर की जगह यह पद संभाला. वर्ष 2023 में पार्टी ने उनके प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल को भी आगे बढ़ाया और इसके बाद वे जनवरी 2025 तक इस पद पर रहे.

जुलाई 2023 में बीजेपी ने तनावडे को गोवा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया. उन्होंने 11 जुलाई को नामांकन दाखिल किया. विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा, जिसके बाद 18 जुलाई 2023 को उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. उन्होंने 29 जुलाई 2023 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. राज्यसभा में सदस्य बनने के बाद तनावडे को विभिन्न संसदीय समितियों में भी जिम्मेदारी मिली. सितंबर 2023 से जून 2024 और फिर सितंबर 2024 से वे वाणिज्य संबंधी समिति के सदस्य रहे. अक्टूबर 2024 से वे अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के सदस्य हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-यूक्रेन संसदीय मैत्री समूह तथा पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी हैं. वर्तमान में सदानंद शेट तनावडे गोवा से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं. राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल जुलाई 2023 से जुलाई 2029 तक निर्धारित है..

सदानंद शेट तनावडे की संपत्ति (Sadanand Shet Tanavade Property)

2023 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार सदानंद शेट तनावडे की कुल संपत्ति 4.90 लाख करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नही है.

इस लेख में हमने आपको सदानंद शेट तनावडे  जीवनी (Sadanand Shet Tanavade Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal