रंजीत रंजन की जीवनी (Ranjeet Ranjan Biography in Hindi)
Ranjeet Ranjan Latest News - रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं. बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाली रंजीत रंजन इससे पहले लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं. उन्होंने वर्ष 2004 में लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया था. बाद में वे कांग्रेस में शामिल हुईं और वर्ष 2014 में बिहार की सुपौल लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं. वर्ष 2022 में कांग्रेस ने उन्हें छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे निर्विरोध निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचीं. इस लेख में हम आपको रंजीत रंजन के जीवन परिचय (Ranjeet Ranjan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
रंजीत रंजन जन्म और परिवार (Ranjeet Ranjan Birth & Family)
रंजीत रंजन (Ranjeet Ranjan) का जन्म 7 जनवरी 1974 को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम रिपुदमन सिंह रैना (Shri Ripdaman Singh Raina) और माता का नाम नरिंदर कौर रैना (Shrimati Narinder Kaur Raina) है.
रंजीत रंजन का विवाह बिहार के चर्चित विवादास्पद नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Rajesh Ranjan alias Pappu Yadav) से हुआ है. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. उनके पति पप्पू यादव लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और कई बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं. वे अपने राजनीतिक बयानों और विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. अप्रैल 2026 में महिलाओं के राजनीति में आने को लेकर उनकी कथित टिप्पणी पर बिहार राज्य महिला आयोग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था. अगस्त 2026 में संसद परिसर में राम मंदिर से जुड़े एक नाट्य प्रदर्शन के मामले में भी उनके खिलाफ वाराणसी सहित अन्य स्थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
रंजीत रंजन का परिवार हिन्दू धर्म से सिख धर्म में कनवर्टेड है. उनका परिवार मूल रूप से कश्मीरी पंडित (ब्राह्मण) हुआ करता था).
रंजीत रंजन पर 8 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : 10, स्टेशन रोड, पूर्णिया, जिला। पूर्णिया - 854301 (बिहार)
वर्तमान पता : बंगला संख्या एबी-7, पंडारा रोड, नई दिल्ली - 110003,
दूरभाष: 23382238, 23382239
रंजीत रंजन की शिक्षा (Ranjeet Ranjan Education)
रंजीत रंजन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज से पढ़ाई की. उन्होंने वर्ष 1991 में यहां से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी की. उनकी शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट है.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
रंजीत रंजन राजनीतिक करियर (Ranjeet Ranjan Political Career)
रंजीत रंजन का राजनीतिक सफर वर्ष 2004 में शुरू हुआ, जब उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर बिहार की सहरसा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की और पहली बार 14वीं लोकसभा की सदस्य बनीं. संसद में अपने पहले कार्यकाल के दौरान वे कोयला एवं इस्पात समिति, विदेश मामलों की समिति और सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति की सदस्य रहीं.
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में रंजीत रंजन कांग्रेस के टिकट पर सुपौल सीट से चुनाव मैदान में उतरीं. हालांकि, इस चुनाव में उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार विश्व मोहन कुमार के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने राजनीति में अपनी सक्रियता बनाए रखी. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें फिर से सुपौल सीट से उम्मीदवार बनाया. इस बार उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार दिलेश्वर कामैत को हराकर जीत दर्ज की और दूसरी बार लोकसभा पहुंचीं. 16वीं लोकसभा की सदस्य के रूप में रंजीत रंजन ने कई संसदीय समितियों में सदस्य रही. इनमें मुख्य रूप से कोयला और कानून एवं न्याय मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति प्रमुख है.
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें एक बार फिर सुपौल से टिकट दिया, लेकिन इस बार वह जेडीयू के उम्मीदवार दिलेश्वर कामैत से भारी अंतर से हार गई. लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी रंजीत रंजन कांग्रेस में सक्रिय रहीं. मई 2022 में कांग्रेस ने उन्हें छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया. उस समय छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना था, जिनमें कांग्रेस ने रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को उम्मीदवार बनाया. दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद रंजीत रंजन ने 30 जून 2022 को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की.
राज्यसभा सांसद के रूप में रंजीत रंजन विभिन्न संसदीय समितियों में सक्रिय रही हैं. सितंबर 2022 से जून 2024 तक वे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संबंधी समिति की सदस्य रहीं. इसके बाद सितंबर 2024 में उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया. अक्टूबर 2024 से वे अधीनस्थ विधान संबंधी समिति में भी शामिल हैं. जून 2026 में उन्हें राज्यसभा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रबंधन संबंधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा वे शिक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति और भारत-कुवैत संसदीय मैत्री समूह की सदस्य भी हैं. सितंबर 2026 से वे राज्यसभा की सामान्य प्रयोजन समिति की सदस्य हैं. वर्तमान में रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं. उनका राज्यसभा कार्यकाल जून 2022 से जून 2028 तक निर्धारित है.
रंजीत रंजन की संपत्ति (Ranjeet Ranjan Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार रंजीत रंजन की कुल संपत्ति 11.29 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.88 करोड़ रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको रंजीत रंजन जीवनी (Ranjeet Ranjan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













