PoliTalks News
बायोग्राफी

खीरू महतो की जीवनी | Khiru Mahto Biography in Hindi

11 अक्टूबर 2026
साझा करें:
खीरू महतो  की जीवनी | Khiru Mahto Biography in Hindi

Khiru Mahto Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको खीरू महतो  जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


खीरू महतो  की जीवनी (Khiru Mahto Biography in Hindi)

Khiru Mahto Latest News  - खीरू महतो झारखंड से जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और बिहार से राज्यसभा सांसद हैं. उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान जमीनी स्तर पर काम करते हुए बनाई. राजनीति में आने से पहले वे किसान के रूप में काम करते थे और पंचायत स्तर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था. वे झारखंड में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. वर्ष 2022 में पार्टी ने उन्हें बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे संसद के उच्च सदन पहुंचे. इस लेख में हम आपको खीरू महतो  के जीवन परिचय (Khiru Mahto Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

खीरू महतो  जन्म और परिवार (Khiru Mahto Birth & Family)

खीरू महतो (Khiru Mahto) का जन्म 1 जनवरी 1953 को झारखंड के रामगढ़ जिले के केदला में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय पियारी महतो (Late Shri Piyari Mahto) और माता का नाम स्वर्गीय मइनी देवी (Late Shrimati Maini Devi) था. उनका परिवार झारखंड के रामगढ़ जिले से संबंध रखता है. 

खीरू महतो का विवाह वर्ष 1965 में स्वर्गीय मूर्ति देवी (Late Shrimati Murti Devi) से हुआ था. उनकी पत्नी का निधन हो चुका है. उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं. 

खीरू महतो धर्म से हिन्दू है, जबकि जाति से कुर्मी हैं.

खीरू महतो पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : ग्राम- केदला, थाना- मांडू, जिला- रामगढ़, झारखंड, पिन- 825325.

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर A5, टावर-A2, डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली-110002.

टेलीफोन- 23231205, 23231206

खीरू महतो  की शिक्षा (Khiru Mahto Education)

खीरू महतो ने वर्ष 1978 में हिंदी विद्यापीठ देवघर, झारखंड (तब बिहार) से मैट्रिकुलेशन (10वीं) किया था.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

खीरू महतो  राजनीतिक करियर (Khiru Mahto Political Career)

पेशे से किसान रहे खीरू महतो का राजनीतिक सफर पंचायत स्तर से शुरू हुआ. वर्ष 1978 में वे केदला पंचायत में वार्ड सदस्य चुने गए. इसके बाद उन्होंने पंचायत के मुखिया के रूप में भी काम किया. आगे चलकर वे लोक दल से जुड़े और बाद में समता पार्टी में शामिल हो गए. समता पार्टी के संस्थापक जॉर्ज फर्नांडिस से वे काफी प्रभावित थे. वर्ष 2003 में समता पार्टी का जनता दल (यूनाइटेड) में विलय होने के बाद वे जेडीयू के साथ जुड़ गए और पार्टी संगठन में सक्रिय रहे.

वर्ष 2005 में झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान जेडीयू ने उन्हें मांडू विधानसभा सीट (Mandu Assembly constituency) से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में खीरू महतो ने जीत दर्ज की और पहली बार झारखंड विधानसभा पहुंचे. वे 27 फरवरी 2005 से 23 दिसंबर 2009 तक मांडू से विधायक रहे. हालांकि, इसके बाद वे विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल नहीं कर सके. चुनावी हार के बावजूद उन्होंने पार्टी संगठन में अपनी सक्रियता बनाए रखी और जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी लंबे समय तक काम किया. सितंबर 2021 को वे जेडीयू झारखंड में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए.

मई 2022 में बिहार से राज्यसभा की सीट के लिए उम्मीदवार के रूप में जेडीयू खीरू महतो के नाम की घोषणा की. पार्टी के इस निर्णय से सभी आश्चर्यचकित थे, पार्टी की ओर से यह निर्णय चूंकि स्वयं नीतीश कुमार का था इसलिए विरोध खुलकर बाहर नहीं आया. 29 मई 2022 को उनकी उम्मीदवारी की घोषणा हुई और वे बिहार से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. 4 जुलाई 2022 को उनका राज्यसभा कार्यकाल शुरू हुआ. इस तरह उन्होंने पहली बार संसद में प्रवेश किया. मार्च 2026 को खीरू महतो को तीसरी बार झारखंड जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. राज्यसभा सांसद के रूप में उनका कार्यकाल 2022 से 2028 तक निर्धारित है. वर्तमान में वे जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और झारखंड में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं.

खीरू महतो  की संपत्ति (Khiru Mahto Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार खीरू महतो की कुल संपत्ति 8.79 करोड़ करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 17.92 लाख रुपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको खीरू महतो  जीवनी (Khiru Mahto Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal