PoliTalks News
बायोग्राफी

सिकंदर कुमार की जीवनी | Sikander Kumar Biography in Hindi

07 अक्टूबर 2026
साझा करें:
सिकंदर कुमार की जीवनी | Sikander Kumar Biography in Hindi

Sikander Kumar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको सिकंदर कुमार जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


सिकंदर कुमार की जीवनी (Sikander Kumar Biography in Hindi)

Sikander Kumar Latest News  - डॉ. सिकंदर कुमार हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और शिक्षाविद् हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में काम किया और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे. वर्ष 2018 में उन्हें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया, जिस पद पर वे मार्च 2022 तक रहे. शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा देने के अलावा वे भाजपा से भी जुड़े रहे. वे हिमाचल प्रदेश से बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं. मार्च 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया.  इस लेख में हम आपको सिकंदर कुमार के जीवन परिचय (Sikander Kumar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सिकंदर कुमार जन्म और परिवार (Sikander Kumar Birth & Family)

सिकंदर कुमार (Sikander Kumar) का जन्म 10 अप्रैल 1968 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ढगोह गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री रौनफी राम (Late Shri Raunfi Ram) और माता का नाम श्रीमती प्रभी देवी (Shrimati Prabhi Devi) हैं.

सिकंदर कुमार का विवाह श्रीमती ज्योति (Shrimati Jyoti) से हुआ था. उनकी पत्नी पेशे से एक शिक्षिका हैं. उनके दो बेटे है. 

सिकंदर कुमार पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : गाँव - ढागोह, डाकघर - बढेरा, उप-तहसील - कांगू, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश - 177040

दूरभाष- 9418025437

वर्तमान पता : बंगला नंबर 4, फ़िरोज़शाह रोड, नई दिल्ली- 110001

दूरभाष: 011- 23310494

सिकंदर कुमार की शिक्षा (Sikander Kumar Education)

डॉ. सिकंदर कुमार ने शिमला, हिमाचल प्रदेश से स्नातक (बीए) किया, फिर अर्थशास्त्र में एमए, एमफिल और वर्ष 1999 में पीएचडी (यूजीसी - नेट उत्तीर्ण) किया.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

सिकंदर कुमार का शुरुआती जीवन (Sikander Kumar Early Life)

हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का आरंभिक जीवन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा रहा. ऊँची शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग से जुड़ गए और लंबे समय तक एक प्रोफ़ेसर के तौर पर कार्य किया. इन्ही दिनों वे अध्यापन के साथ साथ शोध कार्य में भी लगे रहे. अगस्त 2018 को उन्हें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का 26वें कुलपति नियुक्त किया गया. इस पद पर वे मार्च 2022 तक आसीन रहे.

सिकंदर कुमार राजनीतिक करियर (Sikander Kumar Political Career)

सिकंदर कुमार का राजनीतिक जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी के साथ लंबे समय से रहा है. वह भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. उन्हें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता का विश्वासपात्र भी माना जाता हैं. इसी के बाद वर्ष 2022 में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया. उस समय वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति थे. उन्होंने मार्च 2022 में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. उनके खिलाफ कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिसके परिणामस्वरूप राज्यसभा सीट के लिए वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए. राज्यसभा सांसद के तौर पर डॉ. सिकंदर कुमार का वर्तमान कार्यकाल अप्रैल 2028 तक है.

सिकंदर कुमार की संपत्ति (Sikander Kumar Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार सिकंदर कुमार की कुल संपत्ति 1.35 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 15.21 लाख रुपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको सिकंदर कुमार जीवनी (Sikander Kumar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal