शंभू शरण पटेल की जीवनी (Shambhu Sharan Patel Biography in Hindi)
Shambhu Sharan Patel Latest News - शंभू शरण पटेल बिहार से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं. बिहार के शेखपुरा जिले (पहले मुंगेर जिला) से आने वाले पटेल ने राजनीति में अपनी पहचान भाजपा संगठन में लंबे समय तक काम करके बनाई. राज्यसभा पहुंचने से पहले वे बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री और पार्टी के पिछड़ा मोर्चा में महासंयोजक रह चुके थे. संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शंभू शरण पटेल को वर्ष 2022 में भाजपा ने बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया. इसके बाद वे निर्विरोध निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचे. इस लेख में हम आपको शंभू शरण पटेल के जीवन परिचय (Shambhu Sharan Patel Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
शंभू शरण पटेल जन्म और परिवार (Shambhu Sharan Patel Birth & Family)
शंभू शरण पटेल (Shambhu Sharan Patel) का जन्म 20 फरवरी 1982 को बिहार के मुंगेर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय रामस्वरूप राउत (Late Shri Ramswaroop Raut) और माता का नाम मनोरमा देवी (Shrimati Manorma Devi) है.
उनका विवाह 8 दिसंबर 2003 को श्रीमती अंजू पटेल (Shrimati Anju Patel) से हुआ था. उनकी तीन संतान है, एक बेटा और दो बेटियां हैं. राज्यसभा चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी का अपना व्यवसाय है.
शंभू शरण पटेल धर्म से हिन्दू है, जबकि जाति से धानुक (कुर्मी की एक उपजाति) (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) हैं.
शंभू शरण पटेल पर 1 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : ग्राम एवं पोस्ट - छठियारा, पीएस (पुलिस स्टेशन) - करांडे, जिला- शेखपुरा (पहले मुंगेर जिला), पिन - 811304
दूरभाष- 0612-2211202
वर्तमान पता : 202, ब्रह्मपुत्र, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली 110001
दूरभाष: 23310635, 23310735
मोबाइल : 9013181626, 9470087208
शंभू शरण पटेल की शिक्षा (Shambhu Sharan Patel Education)
शंभू शरण पटेल ने 2012 में सर गणेश दत्त कॉलेज पटना से इंटरमीडिएट और फिर वर्ष 1999 में एनएस कॉलेज, पटना से स्नातक (बी.ए.) किया.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
शंभू शरण पटेल राजनीतिक करियर (Shambhu Sharan Patel Political Career)
पेशे से कारोबारी और किसान रहे शंभू शरण पटेल का राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के संगठन में काम करने के साथ आगे बढ़ा. वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और बिहार में पार्टी संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से पहले वे बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री थे. इसके अलावा उन्होंने भाजपा के पिछड़ा मोर्चा में महासंयोजक के रूप में भी काम किया. संगठन में उनकी सक्रियता के बाद पार्टी ने उन्हें संसद के उच्च सदन में भेजने का निर्णय लिया.
जुलाई 2022 में बिहार में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव हुए, जिमसें दो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कोटे में जबकि एक-एक जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कोटे में गया. इसी कड़ी में भाजपा ने बिहार से राज्यसभा की दो सीटों के लिए शंभू शरण पटेल और सतीश चंद्र दुबे को उम्मीदवार बनाया. तो वही जेडीयू ने खिरु महतो को जबकि आरजेडी ने फैयाज अहमद को अपना उम्मीदवार घोषित किया.
सभी चुनावी दांव-पेंच पर ध्यान देने के बाद 29 मई 2022 को भारतीय जनता पार्टी ने शंभू शरण पटेल के नाम की आधिकारिक घोषणा की. चूँकि वे पार्टी के सामान्य कार्यकर्त्ता रहे है और उन्होंने अब तक किसी भी सदन का चुनाव नहीं जीता है, फिर भी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट देकर यह संदेश दिया कि पार्टी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओ का भी पूरा-पूरा ध्यान रखती है. इसके बाद शंभू शरण पटेल बिहार से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए. 8 जुलाई 2022 को उनका कार्यकाल शुरू हुआ और इस तरह उन्होंने पहली बार संसद में प्रवेश किया. वर्तमान में, शंभू शरण पटेल बिहार से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल जुलाई 2022 से जुलाई 2028 तक निर्धारित है. राज्यसभा में अपने कार्यकाल के दौरान वे विभिन्न संसदीय चर्चाओं में भाग लेते रहे हैं और सदन में प्रश्न भी उठाते रहे हैं.
शंभू शरण पटेल की संपत्ति (Shambhu Sharan Patel Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार शंभू शरण पटेल की कुल संपत्ति 73.29 लाख करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 18.88 लाख रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको शंभू शरण पटेल जीवनी (Shambhu Sharan Patel Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












