कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का केंद्र की मोदी सरकार बड़ा हमला, एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर बोला तीखा हमला, राहुल गांधी ने कहा- मैं नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ एक दशक से भी ज़्यादा समय से लड़ रहा हूँ, मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूँ, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है, मैं इन्हें अंदर तक जानता हूँ, इनकी हर चाल से वाक़िफ़ हूँ, इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है - कायरता, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल - इस कहानी के खलनायक - अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं, इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है, जो करना है, कर लीजिए, जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए - 10 हज़ार, 20 हज़ार, 50 हज़ार, जितनी चाहें बुला लीजिए, सारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ़्तार कर लीजिए, घबराइये मत - हम आपको चारों तरफ़ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, मेरी बात याद रखिए - हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है, हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे, हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज़ की हिफ़ाज़त करेंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो, हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है, अपना विरोध जारी रखिए, हम आपके साथ खड़े हैं, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले
Rahul Gandhi Video, Rahul Gandhi Latest News, Rahul Gandhi Statement, Rahul Gandhi Attacks Modi, Narendra Modi, Amit Shah, RSS, Mohan Bhagwat, Gyanesh Kumar, Ajit Doval, Rahul Gandhi Speech, Congress News, Modi Government, Rahul Gandhi Breaking News, PoliTalks News










