उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर किया जोरदार पलटवार, आज बलरामपुर में सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा- अखिलेश अयोध्या है हमारी पावन धाम, हम सियासत के लिए नहीं, विकास के लिए जाते हैं अयोध्या, आइए आपको देता हूं ऑफर, आप भी अयोध्या से करिए नामांकन और मैं भी करता हूं, चलिए एक बार आजमा लेते हैं किस्मत, सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधाते हुए कहा- पहले माफिया जिस जमीन पर रखता था पैर, उस पर कर लेता था कब्जा, सपा के गुंडे व्यापारियों को फोन कर धमकाते और हड़प लेते थे संपत्ति, 2017 से पहले बलरामपुर की सड़कें थीं सबसे खराब, अब वोट तस्करी और बदमाशों की अराजकता की जगह विकास और बदलाव का बन रहा है आधार और इलाके को आकांक्षात्मक जिले से संभावनाओं वाला जिला बनाने पर हो रहा है काम, बीते दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था- मुख्यमंत्री को अपनी लोकप्रियता पर है भरोसा तो अयोध्या से लड़कर दिखाएं चुनाव, राज्य न्याय और मानवता से चलता है और अयोध्या की जनता चुनाव में दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी
अखिलेश की चुनौती पर CM योगी का पलटवार- मैं अयोध्या से लड़ने को तैयार, आप भी नामांकन कीजिए

Yogi Adityanath I Cm Yogi I Yogi Sarkar I Akhilesh Yadav I Up Politics I Up Bjp I Samajwadi Party I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I










