मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आज दिल्ली में हुआ प्रदर्शन, इस दौरान जंतर मंतर कूच के लिए जाते समय तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कुछ टीएमसी सांसदों को लिया गया हिरासत में, इस मामले को लेकर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में कहा- आज दिल्ली में भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस ने लगभग 2,500 लोगों को लिया है हिरासत में, इनमें पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक, बिना किसी राजनीतिक जुड़ाव वाले लोग और सड़क पर खड़े आम लोग भी हैं शामिल, ममता बनर्जी और पांच सांसद एक बस स्टॉप पर बैठकर बंगाल में वोटों की चोरी के खिलाफ कर रहे थे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन, उन्हें विरोध करने के इस तरीके से भी रोका गया, यह है हिटलर के दौर से भी, अगर यह सरकार चुनी गई है लोगों द्वारा, तो यह आम आदमी के विरोध से इतनी डरी हुई क्यों है? सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद भी मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन किए बंद, पहले हम देखते थे कि प्रदर्शनकारी रोकते थे ट्रेन या हाईवे, अब सरकार खुद कर रही है ऐसा ताकि आम लोग विरोध न कर सकें या विरोध वाली जगहों तक न पहुँच सकें, वे ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? अगर ज्ञानेश कुमार होते हैं गिरफ्तार तो कोई भी यहाँ तक कि भाजपा के बड़े और ताकतवर नेता भी नहीं बच पाएंगे, सब जाएंगे जेल, कल हमारे INDIA गठबंधन के दस सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा, राष्ट्रपति ने मांगे सबूत
दिल्ली में ममता बनर्जी को हिरासत में लिए जाने पर भडके अभिषेक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Abhishek Banerjee I Mamata Banerjee I Tmc I Gyanesh Kumar I Cec I Eci I Sir I Jantar Mantar Protest I Cjp I Bjp Government I Delhi Police I Political News I Political Drama I Breaking News I Big Breaking I









