PoliTalks News
बायोग्राफी

केसरीदेव सिंह झाला की जीवनी | Kesridevsinh Jhala Biography in Hindi

08 अक्टूबर 2026
साझा करें:
केसरीदेव सिंह झाला की जीवनी | Kesridevsinh Jhala Biography in Hindi

Kesridevsinh Jhala Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको केसरीदेव सिंह झाला जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


केसरीदेव सिंह झाला की जीवनी (Kesridevsinh Jhala Biography in Hindi)

Kesridevsinh Jhala Latest News  - केसरीदेव सिंह झाला गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और वांकानेर के पूर्व राजघराने से जुड़े प्रमुख राजनीतिक चेहरे हैं. उनके पिता दिग्विजयसिंह झाला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री रहे थे. वे इंदिरा गांधी सरकार में कैबिनेट में शामिल थे. उन्ही के पुत्र केसरीदेव सिंह वर्ष 2011 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल ही गए और पार्टी में आते ही केसरीदेव सिंह झाला ने वांकानेर  व  मोरबी क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने का भार अपने कंधे पर लिया. के दशक से अधिक समय के बाद वर्ष 2023 में भाजपा ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित होकर पहली बार संसद के उच्च सदन में पहुंचे.  इस लेख में हम आपको केसरीदेव सिंह झाला के जीवन परिचय (Kesridevsinh Jhala Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

केसरीदेव सिंह झाला जन्म और परिवार (Kesridevsinh Jhala Birth & Family)

केसरीदेव सिंह झाला (Kesridev Singh Jhala) का जन्म 5 नवंबर 1982 को सौराष्ट्र क्षेत्र के वांकानेर में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री दिग्विजय सिंह (Shri Digvijay Sinh) और माता का नाम श्रीमती विभा सिंह (Shrimati Vibha Sinh) हैं. उनके पिता दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री थे.

केसरीदेव सिंह झाला का विवाह 17 फरवरी 2012 को श्रीमती योगिनी कुमारी (Shrimati Yogini Kumari) से हुआ था. चुनाव के समय हलफनामें में दी गई जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी बिजनेसवुमैन हैं, उनके अपने सीएनजी पंप हैं. साथ ही वे बिल्डर और डेवलपर का भी काम देख रही हैं. 

केसरीदेव सिंह झाला पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2023)

स्थायी पता :  पोस्ट - वांकानेर, रंजीत विलास पैलेस, जिला - मोरबी, गुजरात - 363621

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर ए-12, ए-2 टावर, डीडीयू मार्ग, भाजपा कार्यालय के पास, नई दिल्ली- 110002,

दूरभाष- 011-23232316

केसरीदेव सिंह झाला की शिक्षा (Kesridevsinh Jhala Education)

केसरीदेव सिंह झाला ने वांकानेर स्थित विद्याभारती एजुकेशन ट्रस्ट से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. फिर महाराष्ट्र के पंचगनी स्थित न्यू एरा हाई स्कूल से हाई स्कूल और लेडी श्री राम कॉलेज से इतिहास में बीए (ऑनर्स) किया. बाद में, उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के यॉर्कशायर स्थित हडर्सफील्ड विश्वविद्यालय से पर्यटन और व्यावसायिक प्रबंधन में डिग्री हासिल की.

केसरीदेव सिंह झाला राजनीतिक करियर (Kesridevsinh Jhala Political Career)

गुजरात से राज्यसभा सदस्य व पूर्व रियासत वांकानेर के युवराज केसरीदेव सिंह झाला राजनीतिक परिवार से आते है. उनके पिता भी सक्रिय राजनीति में थे. उनके पिता दिग्विजय सिंह 1980 से 1989 तक दो कार्यकालों के लिए सुरेंद्रनगर से सांसद चुने गए थे. इसी अवधि में वे वर्ष 1982 से 1984 तक इंदिरा गांधी सरकार में केंद्रीय पारिस्थितिकी और पर्यावरण उप मंत्री रहे. दिग्विजय सिंह अपने समय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माने जाते थे. 

पूर्व में सौराष्ट्र के शाही परिवार से आने वाले केसरीदेव सिंह झाला का राजनीतिक यात्रा वर्ष 2011 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के साथ शुरू हुई. जून 2011 में उन्होंने तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. उस समय झाला वांकानेर के पूर्व राजघराने के युवराज के रूप में क्षेत्र में सक्रिय थे. चूँकि उनके पिता दिग्विजयसिंह झाला कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके थे, इसलिए उनका भाजपा में शामिल होना सौराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम बन गया.

भाजपा में आने के बाद केसरीदेव सिंह झाला ने वांकानेर और आसपास के क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई. उन्होंने भाजपा के वांकानेर तालुका और शहर संगठन के प्रभारी के रूप में काम किया. इसके बाद वे अविभाजित राजकोट जिला भाजपा के उपाध्यक्ष रहे और मोरबी जिला बनने के बाद वहां भी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली. भाजपा संगठन में सक्रिय रहते हुए उन्होंने वांकानेर तालुका पंचायत और जिला पंचायत के स्तर पर भी पार्टी के लिए काम किया.

वर्ष 2017 और 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा की वांकानेर विधानसभा सीट के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची में भी केसरीदेव सिंह झाला का नाम शामिल रहा. हालांकि उन्हें विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिला. इसके बावजूद उन्होंने क्षेत्र में भाजपा के चुनावी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई और मोरबी जिले में लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के लिए काम करते रहे. उनके राजनीतिक प्रभाव और संगठनात्मक सक्रियता के चलते वांकानेर क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत हुई.

वर्ष 2023 में भाजपा ने केसरीदेव सिंह झाला को गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया. 17 जुलाई 2023 को वे गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. राज्यसभा सदस्य के नाते उनका यह कार्यकाल 19 अगस्त 2023 से 18 अगस्त 2029 तक का है. वर्तमान में केसरीदेव सिंह झाला गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं.

केसरीदेव सिंह झाला की संपत्ति (Kesridevsinh Jhala Property)

2023 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार केसरीदेव सिंह झाला की कुल संपत्ति 31.54 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 96.68 लाख रुपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको केसरीदेव सिंह झाला जीवनी (Kesridevsinh Jhala Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

PoliTalks News - Authoritative News Portal