बाबूभाई देसाई की जीवनी (Babubhai Desai Biography in Hindi)
Babubhai Desai Latest News - बाबूभाई देसाई गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं. उत्तर गुजरात की राजनीति में सक्रिय रहे देसाई राजनीति में आने से पहले कृषि, पशुपालन और निर्माण एवं रियल एस्टेट के कारोबार से अपनी पहचान बनाई. बनासकांठा जिले की कांकरेज विधानसभा सीट से वर्ष 2007 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया. इसके बाद क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्हें वर्ष 2023 में भाजपा के द्वारा गुजरात से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित होकर पहली बार संसद के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचे. वर्तमान में वे गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं. इस लेख में हम आपको बाबूभाई देसाई के जीवन परिचय (Babubhai Desai Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
बाबूभाई देसाई जन्म और परिवार (Babubhai Desai Birth & Family)
बाबूभाई देसाई (Babubhai Desai) का जन्म 1 जून 1957 को गुजरात के बनासकांठा जिले के उम्बारी में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री जेसंगभाई (Shri Jesangbhai) और माता का नाम श्रीमती रुखीबेन (Shrimati Rukhiben) हैं.
बाबूभाई देसाई का विवाह 16 मई 1985 को स्वर्गीय श्रीमती अंबाबेन (Late Shrimati Ambaben) से हुआ था. उनकी तीन संतान हैं, दो बेटे और एक बेटी.
बाबूभाई देसाई धर्म से हिन्दू है जबकि जाति से मालधारी (पशुपालक) हैं. बाबूभाई देसाई पर 1 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2023)
स्थायी पता : बी-23, भागवतनगर सोसायटी, थलतेज, अहमदाबाद, गुजरात 380061
ए 125, भाववत नगर सोसायटी, सोला रोड, थलतेज, अहमदाबाद, गुजरात -380061
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर ए-10, 10वीं मंजिल, ए-2 टावर, केंद्रीय सरकारी टाइप VII फ्लैट, सीपीडब्ल्यूडी, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली 110002,
दूरभाष: 23231151
बाबूभाई देसाई की शिक्षा (Babubhai Desai Education)
बाबूभाई देसाई ने वर्ष 1976 में महाराणा पीजे हाई स्कूल, जांगराल, जिला पाटन से 10वीं की.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
बाबूभाई देसाई राजनीतिक करियर (Babubhai Desai Political Career)
बाबूभाई देसाई का राजनीतिक सफर गुजरात विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ. वर्ष 2007 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बनासकांठा जिले की कांकरेज विधानसभा सीट (Kankrej Assembly constituency) से चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उनकी जीत हुई और पहली बार गुजरात विधानसभा के सदस्य बने. वर्ष 2007 से 2012 तक वे कांकरेज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे. अपने विधायक कार्यकाल के दौरान वे क्षेत्र की स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे. बाबूभाई देसाई का राजनीतिक और सामाजिक आधार मुख्य रूप से बनासकांठा तथा उत्तर गुजरात क्षेत्र में रहा है. राजनीति के साथ वे कृषि, पशुपालन और निर्माण क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं.
वर्ष 2023 में भाजपा ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया. भाजपा की ओर से उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद 17 जुलाई 2023 को वे गुजरात से निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए. पार्टी के अनुसार कोरोना काल में देसाई ने अपने स्तर से जरुरतमंदो की बहुत सहायता की थी. वैसे भी देसाई की पहचान एक बिल्डर के साथ-साथ समाजसेवी की भी रही हैं. वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले देसाई की पहचान भाषण देने वाले से अलग जमीनी स्तर पर लोगो के लिए काम करने वाले नेताओ की रही हैं. राज्यसभा सदस्य के रूप में बाबूभाई देसाई का कार्यकाल 19 अगस्त 2023 से शुरू हुआ और 18 अगस्त 2029 तक निर्धारित है. देसाई के साथ गुजरात से भाजपा के केसरीदेवसिंह झाला और एस. जयशंकर भी 2023 में राज्यसभा पहुंचे थे.
बाबूभाई देसाई की संपत्ति (Babubhai Desai Property)
2023 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार बाबूभाई देसाई की कुल संपत्ति 347.59 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 31.78 करोड़ रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको बाबूभाई देसाई जीवनी (Babubhai Desai Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












