PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

CM योगी का बड़ा बयान, बोले- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब बदल गया यूपी

13 अक्टूबर 2026
साझा करें:
CM योगी का बड़ा बयान, बोले- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब बदल गया यूपी

‘2017 से पहले पर्व आते ही शुरू हो जाते थे उपद्रव’, CM योगी का बड़ा बयान, बोले- अब सुरक्षित है यूपी

उत्तरप्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, सीएम योगी ने कहा- यूपी बदल चुका है, 2017 के पहले कोई भी पर्व आता था, उत्सव लोग भूल जाते थे क्योंकि पहले ही उपद्रव शुरू हो जाता था, अब लोग उपद्रव भूल गए हैं, हर गांव में, हर क्षेत्र में, हजारों की संख्या में मूर्तियों को रखकर के लोग शारदीय नवरात्रि के अनुष्ठान से जुड़ गए, पहले हम देखते थे कि मूर्ति स्थापना का कार्य पंचमी से सप्तमी के बीच में होता था, मैंने इस बार देखा है कि प्रतिपदा की तिथि में ही लोगों ने मूर्ति रखकर पूजा करना शुरू कर दिया और भीड़ शुरू हो गई, मैं लगातार देवी मंदिरों की सूचना ले रहा हूं कि कहां पर कितनी भीड़ है, लोग बेझिझक निडर होकर घर के बाहर निकल सकते हैं, सुरक्षा का एक माहौल है और सुरक्षा के उस माहौल में ही निडर होकर के लोग दर्शन का आनंद ले पा रहे हैं, जगह-जगह शक्तिपीठों पर दर्शन कर पा रहे हैं, यह जो सुरक्षित उत्तर प्रदेश हुआ है, इसने यूपी के बारे में देश और दुनिया की धारणा बदल दी है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal