मनन कुमार मिश्रा की जीवनी (Manan Kumar Mishra Biography in Hindi)
Manan Kumar Mishra Latest News - मनन कुमार मिश्रा बिहार से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और देश के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. कानून के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले मिश्रा रिकॉर्ड समय से बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से जुड़े रहे हैं और इस संस्था के अध्यक्ष पद पर भी काम कर चुके हैं. वकालत के साथ उन्होंने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई और कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी से जुड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. वर्ष 2024 में भाजपा ने उन्हें बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया. इसके बाद वे निर्विरोध निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन पहुंचे. इस लेख में हम आपको मनन कुमार मिश्रा के जीवन परिचय (Manan Kumar Mishra Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
मनन कुमार मिश्रा जन्म और परिवार (Manan Kumar Mishra Birth & Family)
मनन कुमार मिश्रा (Manan Kumar Mishra) का जन्म 1 नवंबर 1956 को बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय शिव चंद्र मिश्रा (Late Shri Shiv Chandra Mishra) और माता का नाम स्वर्गीय हुंकारो देवी (Late Shrimati Hunkaro Devi) था.
मनन कुमार मिश्रा का विवाह 20 मई 1978 को सिद्धिदात्री मिश्रा (Late Shrimati Siddhidatry Mishra) से हुआ था. उनकी पत्नी का निधन हो चुका है. उनके तीन बेटे हैं.
मनन कुमार मिश्रा धर्म से हिन्दू है जबकि जाति से ब्राह्मण हैं. उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : ग्राम- बगहा, पोस्ट- नारायणपुर, थाना- पटखौली, वार्ड नं.-4, ब्लॉक- बगहा 2, जिला- पश्चिमी चंपारण - 845105
शिवपुरी, थाना- शास्त्री नगर, पटना - 800023
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर ए-4, टावर ए-2, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली - 110096
दूरभाष: 9431025478
मनन कुमार मिश्रा की शिक्षा (Manan Kumar Mishra Education)
मनन कुमार मिश्रा ने प्रारंभिक शिक्षा गोपालगंज में प्राप्त की. उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय छपरा के अंतर्गत आने वाले राजेंद्र कॉलेज से विज्ञान में स्नातक (बीएससी ऑनर्स) किया. इसके बाद वर्ष 1980 में उन्होंने पटना विश्वविद्यालय के पटना लॉ कॉलेज, पटना से कानून (एलएलबी) की पढाई पूरी की.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
मनन कुमार मिश्रा का शुरुआती जीवन (Manan Kumar Mishra Early Life)
कानून की पढाई के बाद मनन कुमार मिश्रा ने इसी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई. वे पहले गोपालगंज के जिला अदालत में प्रैक्टिस करने लगे. बाद में वे पटना हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे. कानूनी क्षेत्र में उनकी सक्रियता के चलते वे बार काउंसिल ऑफ इंडिया से जुड़े और 9 नवंबर 2014 को इस संस्था के अध्यक्ष बने. बार काउंसिल ऑफ इंडिया देश में वकालत के पेशे और कानूनी शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती है. मिश्रा कई वर्षों तक इस संस्था के नेतृत्व से जुड़े रहे. उनके पास सात बार BCI चेयरमैन बनने का रिकॉर्ड हैं.
मनन कुमार मिश्रा राजनीतिक करियर (Manan Kumar Mishra Political Career)
पेशे से वकील रहे मनन कुमार मिश्रा का राजनीतिक सफर चुनावी राजनीति में भागीदारी के साथ आगे बढ़ा. उन्होंने वर्ष 2009 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर बिहार की वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट (Valmiki Nagar Lok Sabha constituency) से चुनाव लड़ा, लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे. इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर गोपालगंज जिले की बैकुंठपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा. इस चुनाव में भी उन्हें सफलता नहीं मिली. बाद में वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए.
अगस्त 2024 में बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने मनन कुमार मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित किया. यह सीट राजद नेता मीसा भारती के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी. भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया. इस उपचुनाव में उनके मुकाबले कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं रहा, जिसके बाद 27 अगस्त 2024 को उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. 28 अगस्त 2024 से उनका राज्यसभा कार्यकाल शुरू हुआ और इस तरह उन्होंने पहली बार संसद में प्रवेश किया.
राज्यसभा सांसद के रूप में मनन कुमार मिश्रा विभिन्न संसदीय समितियों में भी शामिल रहे हैं. अक्टूबर 2024 में उन्हें अधीनस्थ विधान संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया. इसके अलावा वे कार्मिक, लोक शिकायत, कानून एवं न्याय संबंधी समिति और अन्य संसदीय समितियों से भी जुड़े. नवंबर 2025 में उन्हें संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 तथा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन और केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित संशोधन विधेयकों की संयुक्त समिति का सदस्य बनाया गया. फरवरी 2026 से वे भारत-दक्षिण कोरिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं. वर्तमान में मनन कुमार मिश्रा बिहार से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं. उनका राज्यसभा कार्यकाल अगस्त 2024 से जुलाई 2028 तक निर्धारित है.
मनन कुमार मिश्रा की संपत्ति (Manan Kumar Mishra Property)
2024 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार मनन कुमार मिश्रा की कुल संपत्ति 14.93 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 25.00 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको मनन कुमार मिश्रा जीवनी (Manan Kumar Mishra Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













