PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

दीपके-नेहा बोरा का ऐलान- कल कनॉट प्लेस में लहराएंगे तिरंगा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

15 अक्टूबर 2026
साझा करें:
दीपके-नेहा बोरा का ऐलान- कल कनॉट प्लेस में लहराएंगे तिरंगा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

Abhijeet Dipke I Neha Bora I Prakash Raj I Cockroach Janta Party I Cjp I Aisa I Gyanesh Kumar I Cec I Eci I Sir I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I

कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र संगठन AISA मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का लगातार मांग रहे इस्तीफा, इसी बीच आज सीजेपी और AISA ने कल 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराकर प्रदर्शन का किया ऐलान, आज सीजेपी और AISA ने दिल्ली में आयोजित की संयुक्त पत्रकार वार्ता, इस पत्रकार वार्ता में सीजेपी संस्थापक अभिजित दीपके, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, एडवोकेट कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और एक्टर प्रकाश राज भी हुए शामिल, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई हंगामे के साथ, जैसे ही नेहा बोरा ने बोलना शुरू किया, इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग बाहर जाओ बाहर जाओ के नारे लगाने लगे, नेहा बार बार समझाने की कर रही थीं कोशिश, लेकिन हंगामा रहा जारी, आखिरकार उन्हें अपना संबोधन करना पड़ा बंद, इसके बाद अभिजीत दिपके ने माइक संभाला और की लोगों को समझाने की कोशिश, दीपके ने कहा- सरकार प्रदर्शनकारियों और विपक्षी नेताओं को ले रही है हिरासत में, रेलवे सेवाएं की गईं बंद, दिल्ली में मेट्रो किए गए बंद और जम्मू-कश्मीर से बुलाए गए सुरक्षाबल, सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए क्यों कर रही है इतना सब, सीजेपी 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस पर फिर से करेगी प्रोटेस्ट, ज्ञानेश कुमार किसी की नहीं सुन रहे, बस सुन रहे हैं  अपने पॉलिटिकल मास्टर्स की, पिछले 10-15 दिन से सारे स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशंस, दिल्ली का सारा यूथ लड़ रहा है सड़कों पर, उनको घसीटा जा रहा है सड़कों पर, नेहा-आइशी-विराज-ईशना को घसीटा गया. किसके लिए? एक ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए, जब इस देश का विपक्ष भी रास्तों पर उतरा तो उनको भी डिटेन किया गया, LOP को भी डिटेन किया गया, फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, पिनाराई विजयन को भी किया गया डिटेन, किसके लिए? एक ज्ञानेश कुमार के लिए

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal