राजस्थान पंचायत चुनाव से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का सीएम भजनलाल शर्मा पर बड़ा हमला, टीकाराम जूली ने अजमेर जिले के केकड़ी में जिला परिषद वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने सवाल उठाते हुए कहा- पंचायती राज चुनाव शुरू होने से पहले ही हार के डर से घबरा गए क्या मुख्यमंत्री जी? केकड़ी में अजमेर जिला परिषद वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की राजनीतिक तानाशाही है, लोकतंत्र को पुलिस के दम पर कुचलने की भाजपा सरकार की कोशिश बेहद शर्मनाक और निंदनीय है! मुख्यमंत्री जी, आपको कठोर शब्दों में चेताना चाहता हूं कि पुलिस-प्रशासन को भाजपा की कठपुतली बनाना बंद कीजिए, इससे पहले कि प्रदेश की जनता आपकी इस तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हो और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़े, सत्ता के इस अहंकार और पुलिसिया तंत्र पर काबू रखिए , मुख्यमंत्री जी, चुनाव कराने की हिम्मत है तो मैदान में उतरकर मुकाबला कीजिए, पुलिस की वर्दी के पीछे छिपकर लोकतंत्र की लड़ाई नहीं जीती जाती! प्रदेश की जनता जान चुकी है कि भाजपा में जनता के जनादेश का सामना करने की हिम्मत नहीं है, भाजपाइयों डरो मत, इस तानाशाही और अन्याय का जवाब कांग्रेस का कार्यकर्ता लोकतांत्रिक संघर्ष से देगा और प्रदेश की जनता अपने वोट की ताकत से देगी
'मुख्यमंत्री जी सत्ता के इस अहंकार और पुलिसिया तंत्र पर काबू रखिए'- टीकाराम जूली की भजनलाल को चेतावनी!

'भाजपाइयों डरो मत...' कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर टीकाराम जूली ने CM भजनलाल को ललकारा









