उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में हुई एक और नई पार्टी की एंट्री, पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जन नीति भारत’ बनाने का किया ऐलान, उनकी पार्टी 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी, 2013 बैच की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में काम करने के बाद राजनीति में कदम रखने का किया है फैसला, दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की घोषणा की, कहा- उनकी राजनीति का केंद्र आम जनता होगी, उन्होंने पार्टी का उद्देश्य बताते हुए कहा- पारंपरिक राजनीति में जहां जनता पर शासन किया जाता है, वहीं ‘जन नीति भारत’ में जनता की भूमिका फैसले लेने और नीतियां बनाने में सबसे अहम होगी, उनकी पार्टी के तीन प्रमुख वचन हैं- पहला, नीतियां बनाने में आम लोगों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना, दूसरा- जाति, धर्म या पहचान के बजाय लोगों की वास्तविक जरूरतों के आधार पर फैसले लेना और तीसरा- सरकारी कामकाज में जवाबदेही तय करना, ताकि जनता विकास कार्यों का हिसाब मांग सके, दिव्या मित्तल ने सरकारी योजनाओं, बजट और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों जैसी सुविधाओं का जनता के माध्यम से मूल्यांकन कराने पर भी जोर दिया , इसके साथ ही दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीतिक लड़ाई बड़े विज्ञापनों या पैसों के दम पर नहीं, बल्कि घर-घर जाकर जनता से जुड़कर लड़ी जाएगी, इतना ही नहीं उन्होंने मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से 2027 का चुनाव लड़ने की भी घोषणा की है
Divya Mittal, Divya Mittal New Party, Divya Mittal Political Party, Jan Neeti Bharat, Jan Neeti Bharat Party, UP Election 2027, Uttar Pradesh Election 2027, Divya Mittal News, Former IAS Divya Mittal









