मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विपक्ष लगातार मांग रहा इस्तीफा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल लगातार कर रहे विरोध प्रदर्शन, इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग व भाजपा को लेकर दिया बडा बयान, आज लखनऊ में अखिलेश यादव ने कहा- यह देखने को मिल रहा है कि जब हार रही है भाजपा, जनता के बीच में दिख रही है कमजोर होती, तो उस समय वो छिप रही है चुनाव आयोग के पीछे, चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी, दोनों मिलकर भारत के लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों को दे रहे हैं धोखा, कई बार ऐसी चीजें सामने आई हैं जहां यह देखा गया कि जो है भारतीय जनता पार्टी का सदस्य, उसी को ये बना रहे हैं मतदाता और जो भारतीय जनता पार्टी का सदस्य है उसे भारत का मान रहे हैं नागरिक, वरना कोई ना कोई साजिश करके चुनाव आयोग वोट में भी बड़े पैमाने पर कर रहा है खेल, सपा के लोग ये आरोप नहीं लगा रहे हैं पहली बार, 2022 से लगातार समाजवादी पार्टी ने ये कहा है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर कर रहा है काम
अखिलेश यादव बोले- चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर कर रहा काम

Akhilesh Yadav I Bjp I Bjp Government I Samajwadi Party I Election Commission Of India I Eci I Gyanesh Kumar I Sir I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I








