राजस्थान पंचायत चुनाव से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा के कैबिनेट मंत्री के बेटे के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार और भाजपा संगठन पर बोला जोरदार हमला, टीकाराम जूली ने कहा- जब मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा को ही पार्टी के टिकट पर भरोसा नहीं, तो जनता भाजपा पर कैसे करे विश्वास? भाजपा के कैबिनेट मंत्री के बेटे का निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरना और पार्टी के टिकट पर जीत को लेकर भरोसा नहीं जताना, भाजपा के संगठनात्मक दावों का आईना है, जब मंत्री जी के परिवार में उनके बेटे को ही भाजपा के टिकट को लेकर विश्वास नहीं है, तो आप समझ सकते है की आज राजस्थान में भाजपा के क्या हालात है, मंत्री जी के पुत्र का निर्दलीय नामांकन भाजपा के भीतर चल रही नाराजगी और कार्यकर्ताओं की अनदेखी का जीता-जागता प्रमाण है, भाजपा नेतृत्व को इस घटनाक्रम पर देना चाहिए जवाब, भाजपा में आम कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और स्थानीय नेतृत्व के बीच दूरी लगातार बढ़ रही है, मंत्री जी, के बेटे का अपनी ही पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के बजाय निर्दलीय मैदान में उतरना राजनीतिक और नैतिक जवाबदेही का सवाल खड़ा करता है। मंत्री जी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, कांग्रेस नेता जूली ने आगे कहा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी को इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेना चाहिए, भाजपा के भीतर टिकट वितरण और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब केवल बयानबाजी से नहीं दिया जा सकता
'लोगों को कमल के फूल से एलर्जी हो गई है', भजनलाल सरकार के मंत्री के बेटे ने खोली BJP की पोल?










