PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'लोगों को कमल के फूल से एलर्जी हो गई है', भजनलाल सरकार के मंत्री के बेटे ने खोली BJP की पोल?

15 अक्टूबर 2026
साझा करें:
'लोगों को कमल के फूल से एलर्जी हो गई है', भजनलाल सरकार के मंत्री के बेटे ने खोली BJP की पोल?

राजस्थान BJP में अंदरूनी कलह? मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे बोले- लोगों को कमल के फूल से एलर्जी हो गई है

राजस्थान पंचायत चुनाव से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश की भजनलाल सरकार में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने निर्दलीय नामांकन किया दाखिल, दुर्गा सिंह खर्रा ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया दाखिल, उन्होंने वार्ड संख्या 19 से अपनी दावेदारी पेश की, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सौरव भाम्बू के समक्ष उन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया, वही दुर्गा सिंह खर्रा ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा- उन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा, पिछले ढाई साल से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी और क्षेत्र के कुछ मतदाताओं ने उनसे निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही थी, इस पर उन्होंने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया, पीढ़ियों से जुड़े मतदाताओं ने उनसे कहा था कि यदि वे पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे तो उनका साथ देना मुश्किल होगा, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने पर वे उनके साथ रहेंगे, वही इसके साथ ही एक मीडिया चैनल से बात करते हुए मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने दिया बड़ा बयान, कहा- लोगो क़ो कमल के फूल से एलर्जी हो गई है, पार्टी के जो निति निर्धारित लोग है उन लोगो ने वरिष्ठ कार्यकर्ता को तवज्जो देने की बजाय नए-नए चेहरे और जो बाहर से जो लोग आ रहे उनको भरा है पार्टी में और उनको आज आगे बढ़ाया जा रहा है, तो पार्टी में तो नाराजगी होना तय है, वही अब मंत्री खर्रा के बेटे के बयान के बाद होने लगी चर्चा कि क्या राजस्थान बीजेपी मे सबकुछ ठीक चल रहा है?

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal